Author: Khabar bharat 36
गरियाबंद – छुरा विकासखंड के वनांचल ग्राम कनसिंघी में पारंपरिक तरीके से मड़ाई मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम शामिल हुए। इस दौरान ग्राम के प्रमुख जनों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अतिथियों ने देवी देवताओं की पूजा अर्चना की और ग्राम भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि मड़ाई मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। ऐसे आयोजनों से संस्कृति का आभास तो होता ही है, साथ ही नीरसता खत्म होती है और ऊर्जा का वातावरण बनता है। हम हमारा जितना ध्यान रखते हैं…
शिक्षा विभाग में वर्षों से स्थापित संघ छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस में सर्वसम्मति से राजिम क्षेत्र के व्याख्याता व एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा को प्रांतीय सचिव मनोनीत किया गया है। संघ की बैठक में संगठन के प्रसार, शिक्षक वर्ग की सक्रियता बढ़ाने व शिक्षक समाज के हितों की रक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु और अधिक सक्रिय शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। व्याख्याता शर्मा के क्षेत्र में सक्रियता और कार्य कुशलता को आधार पर मनोनयन किया गया है। उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नायक, लाल बहादुर साहू, जावेद खान,…
राजिम। माघी पुन्नी मेला में सोमवार को त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने नदी की रेत से शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक किया। बिल्वपत्र, धतुरा, केशरईया, कनेर के साथ ही दूध, दही, घी, मिश्री, शक्कर, शहद, सुगंधित तेल, चंदन, गंगाजल समर्पित किया गया। आरती उतारी गई तथा अर्ध परिक्रमा किया गया। पश्चात मंदिरों में पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किये गये। किंवदंति के अनुसार वनवास काल के दौरान दशरथ पुत्र रामचन्द्र देवी सीता के साथ महर्षि लोमश से मिलने पैदल चलते हुए नदी मार्ग से पहुंचे थे। चर्तुमास व्यतीत कर यहां उपस्थित राक्षसों का समूल नाश किया। इस दौरान देवी सीता संगम…
छुरा – आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में 13-17 फरवरी तक वार्षिक खेल प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी ने बताया कि वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कैरम, शतरंज, क्रिकेट,खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन,बाॅलीबाल, दौड़,तवा फेंक,गोला फेंक,भाला फेंक तथा रस्साकसी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता के अंतर्गत आज कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। कैरम प्रतियोगिता एकल बालक वर्ग में प्रथम लव पटेल, भी फार्मेसी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान भूनेश्वर साहू, भी फार्मेसी तृतीय वर्ष। कैरम बालिका वर्ग एकल में प्रथम अनन्या अग्रवाल बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष एवं धनेश्वरी साहू बीएससी फाइनल ने…
कुछ सालों पहले शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि गोबर भी किसी का जीवन बदल सकता है। लेकिन छत्तीगढ़ में गोधन न्याय योजना के लागू होते ही कई लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यहां गौठान समितियां आर्थिक रूप से सशक्त तो बन ही रही हैं, बल्कि आम ग्रामीणों और गोधन की सेवा से जुड़े चरवाहों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। गोबर से कण्डे बनाने तक सीमित रहने वाले चरवाहों के भाग्य भी इस योजना से खुलने लगे हैं। धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह के 61 वषÊय चरवाहे मोहित ने…
विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया राजिम माघी पुन्नी मेला की है विशिष्ट पहचान – डॉ. डहरिया राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला के नौवें दिन 13 फरवरी को युवा मितान क्लब सम्मेलन में पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 94 करोड़ रुपए की लागत से 3 कार्यों का भूमि पूजन और 3 करोड़ 47 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरूआत छतीसगढ महतारी के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि राजिम माघी पुन्नी…
गरियाबंद जिला छुरा ब्लॉक मड़ेली परिक्षेत्र के ग्राम खंडमा में वार्षिक अधिवेशन सम्मेलन समारोह बड़े धूमधाम व हर्षो उल्लास से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नारायण साहु अध्यक्ष. जिला साहू संघ गरियाबंद अध्यक्षता अवध राम साहू अध्यक्ष , तहसील साहू संघ छुरा श्रीमती लगनी बाई साहू जनपद सदस्य छुरा विशिष्ट अतिथि लाला राम साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन मंदिर समिति विशेष अतिथि महेंद्र साहू अध्यक्ष, साहू समाज परीक्षेत्र पांडुका नरोत्तम साहू अध्यक्ष, साहू समाज परिक्षेत्र छुरा नेहरू साहू महामंत्री जिला साहू संघ जिला गरियाबंद घनश्याम साहू कोषाध्यक्ष, जिला साहू संघ . जिला गरियाबंद मड़ेली परिक्षेत्र के अध्यक्ष महेंद्र साहू जी…
परियोजना विभाग से दिव्यांग उदय कमार के परिवारों को नहीं मिल पा रहा है लाभ छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूरी पर ग्राम पंचायत जरगांव के कटेलपारा में निवासरत विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोग आज भी शासन की योजनाओं से वंचित है एक ऐसे परिवार बेटा दिव्यांग बूढ़ी मां कैसे चला रहे हैं अपने परिवार ऐसे परिवारों से मुलाकात करने गरियाबंद जिले के समाजसेवी मनोज पहुंचते हैं और जाने उनकी हाल आप लोगों के लिए शासन क्यों ध्यान नहीं दे रहे हैं उन लोगों ने बताया हम कहीं आ जा नहीं सकते न…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए इनकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक 8 करोड़ 21 लाख रूपए मूल्य की 26 हजार 808 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी हो चुकी है।
दर्रीपारा। लघु वनोपज सहकारी समिति धवलपुर मे एक दिवसीय साखकर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी कल्याण सिंह कपिल जिलाध्यक्ष लघुवनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद सभी अतिथीयो के द्रारा मा सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथी युवा कांग्रेस बिद्रानवागढ विधान सभा महासचिव यशवंत कुमार यादव, भाजयुमो महामंत्री गरियाबंद लखन गीरी गोस्वामी, जनपद सदस्य वन सभापति गरियाबंद चंदा बारले ,संयुक्त महामंत्री कांग्रेस कमेटी गरियाबंद हेमलाल बारले, डिप्टी रेंजर धवलपुर दाऊ लाल माण्डले, सरपंच ग्राम पंचायत धवलपुर नारद ध्रुव, सरपंच मोहदा महेंद्र नागेश, युवा कांग्रेस ग्राम अध्यक्ष पंच मोहदा नुतन मरकाम,…
दर्रीपारा। गुजरा सर्कल अंतर्गत गुजरा , हाथबाय , दशपुर , कोड़ोहरदी , भैसामुड़ा , पंड्रीपानी , कोसुमबुड़ा , परसुली खुर्द ,गर्भनतोरा के तत्वधान में वार्षिक अधिवेशन ग्राम-हाथबाय के पावन धरा धाम पर किया गया।उक्त बैठक में सभी मातृशक्ति, पित्रशक्ति,युवासाथी युवती शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।सर्वप्रथम कलश यात्रा के बाद बुढ़ादेव की पूजा अर्चना और महाआरती के बाद सभा का प्रारंभ किया गया, जिसमें समाज के बुद्धिजीवीयों के द्वारा विशेष उद्बोधन के दौरान अपने परंपरा,कल्चर,रिती-रिवाज, रहन-सहन,वेशभूषा,वंशावली,गोत्रावली, पेसा-एक्ट, आरक्षण,सामाजिक रोजगारी,शिक्षा पर फोकस किया गया एवं आदिवासी संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से…
राजिम। माघी पुन्नी मेला में शासकीय स्टॉलों के द्वारा योजनाओं की जानकारी मेला में मेलार्थियों को स्टॉल में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा जानकारी दी जा रही है। ग्रामोद्योग संचानालय रेशम विभाग स्टॉल में उपस्थित किरवई से आए सूरजभान साहू ने बताया कि कोसे से धागा निकालने के लिए तितली के द्वारा अंडा प्राप्त होते है, उस अंडे से ईल्ली निकलने में 9 दिन लगते है। फिर उस ईल्ली को कहुआ और शहतूत के ठंडल लेकर ईल्ली के पास ले जाया जाता है और ईल्ली उस डंठल में आते है, फिर उस डंठल को ले जाकर कहुआ और शहतूत के…
राजिम। माघी पुन्नी मेला में रविवार को नदी मंच पर लोक संस्कृति उभरकर मंचों में देखने को मिला। बड़ी संख्या में दर्शक बैठे रहे। फणिकेश्वर नाथ शा. महाविद्यालय फिंगेश्वर के इंडियन यूथ रेड़क्रास सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में बेहतर एवं स्वच्छ के लिए युवा विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम दिया गया। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक समस्याओं पर लोकनाट्य और नुक्कड नाटक मेले में आएँ दर्शनार्थियों को जागरूक किया गया। कॉलेज के 55 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी देवादास बंजारे, सहायक कार्यक्रम अधिकारी रितेश गोलछा, महेन्द्र भारद्वाज के निर्देशन में…
अभनपुर – भेंट मुलाकात अभियान के तहत अभनपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम खोरपा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम खोरपा में जयराम साहु के घर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आतिथ्य पाहुना के रुप में छत्तीसगढ़ी स्वादिष्ट भोजन करने के लिए पहुंचे। जयराम साहु के परिवारजनो के द्वारा पाहुना पुष्प तथा गमछा भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भूपेश बघेल के साथ अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू उपस्थित थे। जयराम साहु के घर मुख्यमंत्री को भोजन में दाल, भात,रोटी के साथ बोहार भाजी, मुनगा बड़ी,वहीं खट्टा भिड़ी और लाल भाजी का भी लुप्त उठाया। स्वादिष्ट भोजन के लिए मुख्यमंत्री ने जयराम साहु और उनके…
छुरा – दिव्या मानस परायण यज्ञ के प्रचार प्रसार यज्ञ समिति छुरा के तत्वाधान में 9 फ़रवरी से 18 फ़रवरी तक होने वाले 70 वे मानस परायण महायज्ञ के आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए प्रातः कालीन फेरी में शिक्षक मानस परिवार नगर वासी सामिल हुऐ। हर वर्ष होने वाले महायज्ञ की तैयारी 2 माह पूर्व से किया जाता है जिसके अंतर गत मंदिर की साफ सफ़ाई रंगरोगन ध्वज पताका आमंत्रण आदि के साथ साथ कथा वचनों को आमंत्रित करना होता है इस वर्ष अयोध्या धाम से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी वैष्णवी रामायणी का आगमन होने जा रहा है। प्रतिदिन…
मैनपुर – विकासखण्ड मैनपुर के राजापड़ाव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोलसरई में छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम उपस्थित होकर फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपँच ग्राम पंचायत गोना सुनील मरकाम,विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपँच विक्रम नेताम,जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्रीराम मरकाम, उपसरपंच उमेश मरकाम व पंचगण शामिल हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जोरातराई और रिसगांव क मध्य खेला गया जिसमें जोरातराई की टीम विजयी रही। रिसगांव कि टीम उपविजेता,शुक्लाभाठा की टीम तीसरे स्थान…
छुरा। गरियाबंद जिले के विशेष पिछड़ी कमार जनजाति बेटियों को नहीं मिल पा रहा है रोजगार का कोई साधन पढ़ना तो चाहते थे लेकिन गरीबी स्थिति के चलते पढ़ भी नहीं पाये ग्राम पंचायत द्वारतरा के आश्रित ग्राम बम्हनी में निवासरत कमार जनजाति की बेटीया बिना कहीं सीखें खुद से सुई धागा की मदद से कपड़े की सिलाई तैयार कर लेती है उनकी मेहनत को आगे बढ़ाने के लिए मुलाकात करने पहुंचे गरियाबंद जिले के समाजसेवी मनोज पटेल को कुमारी पुनम कुमारी डीगेशवरी दोनों बहने ने बताया उनकी माताजी बहुत पहले बीत गए हैं पापा जी अभी अभी नही…
गरियाबंद। क्षेत्र के ग्राम हिराबतर में पारंपरिक रूप से प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले मड़ई मेले का आयोजन शुक्रवार को आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम उपस्थित हुए। उन्होंने ग्रामीण परंपरा अनुरूप देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि इस गांव का मड़ई-मेला हमारी लोक कला और संस्कृति का संगम है। इस मेले में स्थानीय लोगों के सगे-संबंधी दूर-दूर से यहां की लोक, कला, संस्कृति, रीति-रिवाज और परम्पराओं से रूबरू होने का…
गरियाबंद। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत गरियाबंद विकासखंड के कार्यों का जिला पंचायत के नई मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रीता यादव द्वारा जनपद पंचायत गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारुला,पिपरछेड़ी में संचालित नरेगा मजदूरी मूलक कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा योजना अंतर्गत बना रहे भूमि सुधार कार्य में हितग्राही को जल्द फसल वह सब्जी लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं अधिकारियों को कार्यस्थल में श्रमिकों का जॉब कार्ड अपडेटेड रखवाने ,तालाब निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंड एवम निर्देशानुसार इनलेट / आऊटलेट का निर्माण ,कार्य प्रारम्भ करने से पहले सूचना फलक का निर्माण कार्य स्थल…
छुरा। ब्लॉक मुख्यालय से लगे हुए ग्राम पंचायत लोहझर के आश्रित ग्राम खट्टी के कमार पारा 45 वर्षीय सोनसाय कमार जिनके आगे पीछे कोई नहीं बहुत ही दयनीय स्थिति में अपना जीवन चला रहे हैं जिनके मदद के लिए आज तक कोई अधिकारी नहीं पहुंच पा रहे हैं कोई काम में बुला लेते हैं पैसे मिल जाता है तो अपनी पेट भरने खाना का बंदोबस्त करते हैं कोई दिन पैसे नहीं कमा पाते तो पानी पीकर ही भूखा पेट सो जाते हैं अपने लिए कपड़े लेना तो चाहते हैं लेकिन कपड़े लेने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं…
छुरा।समग्र शिक्षा द्वारा राज्य के स्कूलों में संचालित हो रही व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा 12वी के विद्यार्थियों का अवलोकन सेक्टर स्किल काउंसलिंग ऑफ इंडिया के माध्यम से बैंकिंग विषय का सर्टिफिकेशन किया गया इसमें पास हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र दिया जाता है जो उसके भविष्य के लिए नई दिशा प्रदान करती है असेसमेंट के लिए आए एक्सटर्नल मिस्टर अनिल दुबे जो भोपाल से सेक्टर काउंसलर थे उन्होंने विद्यार्थियों से रिटर्न एवं मौखिक प्रश्न पूछे एवं विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा मॉडल का ऑब्जरवेशन किए एवं विद्यार्थियों से प्रशिक्षक का…
दर्रीपारा।तहसील मुख्यालय गरियाबंद से 35 किलोमीटर दूर ग्राम आमागाँव के शाला परिसर में शनिवार को संकुल स्त्रोत केंद्र रावनडिग्गी के तत्वावधान में संकुल स्तरीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है।जिसमें संकुल स्त्रोत केंद्र रावनडिग्गी के अंतर्गत सभी विद्यालयों के छोटे छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।जिसके मुख्यातिथि लोकेश्वरी नेताम सभापति जिला पंचायत गरियाबंद,अध्यक्षता भोगेंद्र कोमर्रा संकुल प्राचार्य रावनडिग्गी,दयालु राम नेताम संकुल समन्वयक रावनडिग्गी,मिठ्ठुल राम नेताम प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेम्हरा,विशेष अतिथि तेजेश शर्मा बीआरसी गरियाबंद,लखन लाल साहू पूर्व बीआरसी गरियाबंद,गजाबाई मरकाम जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15, पूर्णिमा ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत रावन डिग्गी, बिसनाथ ध्रुव…
मैनपुर – मैनपुर विकासखण्ड के राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम घोटियाभर्री में जय साईं क्रिकेट क्लब व ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं अध्यक्षता जनपद सदस्य घनश्याम मरकाम ने की। समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि* खेल जगत में क्रिकेट उम्मीदों का खेल है वह खेल है। यह वो खेल है जिसमें अंतिम क्षण तक जीत की संभावनाएं बनी रहती है। प्रत्येक खिलाड़ी यदि प्रण कर लें तो खेल के क्षेत्र में भी…
दर्रीपारा। सोनम यादव की शानदार प्रस्तुति से सभी दर्शक झुम उठे। ज्ञात हो की युवा कांग्रेस बिद्रानवागढ विधान सभा महासचिव यशवंत कुमार यादव के नेतृत्व मे गरियाबंद कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर मांग किया गया था। जो की गरियाबंद जिला के उभरते लोक गायिका कु, सोनम यादव पिता महेेश यादव माता प्रेमिन बाई यादव ग्राम पंचायत धवलपुर जिला गरियाबंद की है,और जंगल धवलपुर की पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा सातवीं की छात्रा है,जो कि 2022 मे भी राजीम मांघी पुन्नी,राज्य उत्सव गरियाबंद 2023 मे लोक गायिका छाया चंद्राकर के महासमुंद,आमागांव, मैैनपुुर ,बागबाहरा मे शानदार प्रस्तुती दे चुकी है। वहा स्कूल…
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक विक्रेताओं को अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते प्रदेश संघ के द्वारा छः सुत्रीय मांग पत्र प्रेषित कि जा रही है। उक्त मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करें। हमारी छः सूत्रीय मांग क्रमशः नीचे अंकित है। आनदेय व्यवस्था लागू करें:- समस्त राशन विक्रेताओं को 30,000 रूपये मानदेय देने की व्यवस्था कराई जाए अथवा 300 रूपये प्रति क्विंटल सभी मदो में प्रदाय कि जाये । सहयोगी तौलक को कलेक्टर दर से मजदूरी भुगतान हेतु पहल कि जाये। भवन विहिन दुकानों को भवन किराया शासन से प्रदाय…
छुरा। ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खरखरा के आश्रित ग्राम धरमपुर निवासी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति की विधवा महिला श्यामबाई से मुलाकात करने समाजसेवी मनोज पटेल पहुंचे। जहां विधवा महिला ने बताया उनके पति 5 वर्ष पहले स्वर्गवास हो गये है।तब से वह स्वयं अपने चार बच्चों का भरण पोषण कर रही है। गरीबी के चलते उनके बड़ी बेटी ने पढ़ाई छोड़ दी।अब तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। किंतु गरीबी के कारण बच्चों को पढ़ाने लिखाने में समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन्हें पीएम आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला। और न उन्हें विधवा पेंशन…
मैनपुर – समीपस्थ ग्राम पंचायत जिड़ार में ग्रामवासियों द्वारा त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गुंजेश कपिल,विशिष्ट अतिथि टीकम कपिल,हरिश्वर पटेल,किशोर पांडे,देवीसिंह मरकाम आदि शामिल हुए। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूवाड़ की टीम रही जिसे 15001 रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा द्वितीय स्थान पर कौंदकेरा की टीम को 8001 रुपये,तृतीय स्थान पर रहने वाली सेहरापानी की टीम को 4001 रुपये तथा चतुर्थ स्थान की टीम बारुला को 2001 रुपये देकर…
दर्रीपारा।ग्राम पंचायत मरदाकला मे मां मिलकुआ निमऊडीह क्रिकेट स्टेडियम मे राजा कचना ध्रुवा कप 2023 का 4 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आदिवासी ईलेवन मरदाकला और समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से आयोजन किया गया था जिसका आज मंगलवार को फाईनल मैच बिन्द्रासम्राट खम्हारीपारा और आदिवासी ईलेवन मरदाकला के मध्य खेला गया जिसमे रोमांचक मैच मे बिन्द्रासम्राट खम्हारीपारा विजय रही उप विजेता मरदाकला रही समापन समारोह एव पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी सरपंच ग्राम पंचायत मरदाकला सावित्री बाई सोरी विशिष्ट अतिथी युवा कांग्रेस जिला सह सचिव नेपाल सोरी युवा कांग्रेस बिद्रानवागढ विधान सभा महासचिव यशवंत कुमार यादव ग्राम पटेल बलियार…
गरियाबंद। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ब्लॉक इकाई छुरा द्वारा परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास छुरा को आंगनबाड़ी केंद्र नरतोरा के कार्यकर्ता एवं सहायिका के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार शुक्रवार को समय लगभग 12 बजे आंगनबाड़ी केंद्र नरतोरा में अध्ययनरत छात्र सुरेंद्र कुमार ध्रुव पिता रूपेश ध्रुव उम्र 4 वर्ष का खेलते हुए धक्का मुक्की में गिरने से बायें हाथ के कोहनी की हड्डी फ्रेक्चर हो गए।उक्त घटना घटित होने के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनुपस्थित थे।उक्त कृत्य शासकीय कार्य के प्रति स्वेच्छाचारिता व घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है।जिम्मेदार…
दर्रीपारा। जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 55 किलोमीटर दूर ग्राम ओंड़ में मंगलवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल डी / 65 वीं बटालियन कैम्प के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसका शुभआरम्भ श्री विवेकानन्द सिंहा बिशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस, श्री आरिफ शेख पुलिस महानिरीक्षक रेंज रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस, श्री साकेत कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक के०रि०पु०बल छत्तीसगढ़ सेक्टर,श्री अमित तुकाराम कांबले वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद,श्री संजय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक के०रि०पु०बल रेंज रायपुर श्री विजय कुमार सिंह, कमाण्डेंट 65वीं बटालियन, श्री संजीव रंजन कमाण्डेंट 211 वीं बटालियन, श्री डेनियल एल. उप कमाण्डेंट 65वीं…
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने अपने मजबूत संगठन की ताकत दर्शाते हुए आज अपने 455 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की* *प्रदेश वासी मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति और अकूट भ्रष्टाचार* *19मार्च23 को प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में होगा* *कांग्रेस और भाजपा दोनों सांठ गांठ कर जनता को सिर्फ बेतुके मुद्दों पर गुमराह कर रहे,भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा* *कांग्रेस सरकार में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह विफल,आदिवासी और पुलिस दोनों असुरक्षित- *संजीव झा, प्रदेश प्रभारी, आप, छत्तीसगढ़।* *आप संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश में लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव के साथ में सभी…
छुरा।ग्राम पंचायत नवापारा के आश्रित ग्राम पथरीं में दो दिवसीय रामचरितमानस गान का आयोजन किया गया था।जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मती केशरी नोहर ध्रव जिला पंचायत सदस्य,अध्यक्षता लेखराज धुवा सरपंच संघ अध्यक्ष,विशेष अतिथि नोहर सिंह ध्रुव मंचासीन थे।सभी अतिथि जनों का पुष्पमाला और बैंच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमति केशरी ध्रुव ने कहा कि हर गांव में रामायण भागवत महापुराण होना चाहिए इससे गांवों में सुख-शांति और बनी रहती है और हमें भगवान श्रीराम जी के जीवन गाथा को अपने जीवन में उतारना है।कार्यक्रम में ग्राम पटेल,ग्राम प्रमुख खिलावन साहू,संतोष…
छुरा न्यूज :- गरियाबंद जिला के नगर पंचायत छुरा मे पेंशनर्स समाज तहसील शाखा द्वारा पेंशनर्स दिवस समारोह कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में रूपसिंग साहू भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता जिला गरियाबंद, अध्यक्षता चेतन भारती अध्यक्ष प्रांतीय पेंशनर्स समाज विशिष्ट अतिथि केसरी ध्रुव सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद विशिष्ट अतिथि पहलाद यादव सदस्य जनपद पंचायत छुरा के करकमलों द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ, सभी अतिथि को पेंशनर्स समाज द्वारा फूल माला बाजा गाजा एवं पटाखा फोड़ कर स्वागत वंदन किया गया । सभी अतिथि गण माँ सरस्वती की छायाचित्र पर पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया,…
छुरा।ग्राम हरदी में शिव सागर तट पर चार दिवसीय श्रीरामचरितमानस महायज्ञ एवं ओम नमःशिवाय महामंत्र का जाप किया गया है ब्रह्मलीन श्री श्री 108 संत श्री सिया भुनेश्वरी शरण व्यास जी महाराज के सूक्ष्म सानिध्य में महामंडलेश्वर महंत संत श्री सिया गोवर्धन शरण व्यास जी महाराज सिरकट्टी आश्रम कुटेना द्वारा किया जा रहा है प्रतिदिन नित्य कार्यक्रम यज्ञ हवन आरती प्रवचन कीर्तन भंडारा हो रहा है ओम नमः शिवाय महामंत्र का जाप 23 वर्ष हो रहा है इसके प्रेरणा स्रोत ओकार शाह पूर्व विधायक बिंद्रानवागढ़ 24 घंटा का महामंत्र जाप हो रहा है या प्रतिवर्ष होता है इस यज्ञ एवं…
आकर्षक रोशनी से जगमगाया सीताबाड़ी छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम स्थित सीताबाड़ी राजिम माघी पुन्नी मेला मे रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। यहां किये गए आकर्षक रोशनी लोगो का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पहली बार किए गए रंगीन रोशनी से पूरा सीताबाड़ी जगमगा रहा है । जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा यहां इस वर्ष विशेष लाइटिंग की है।उल्लेखनीय है कि सीताबाड़ी का ऐतिहासिक महत्व है। यहां पुरातत्व विभाग द्वारा पिछले वर्षों में खुदाई की गई है। इससे पहले पिछले वर्षो की खुदाई में राजिम में मौर्यकाल तक के अवशेष मिले थे। लेकिन हाल के…
छुरा। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के छुरा ब्लॉक ग्राम पंचायत रूवाड के आश्रित ग्राम ढुनढुनीपानी के विशेष पिछड़ी कमार जनजाति स्कूली छात्र श्याम कुमार की हालत काफी खराब उनके पिताजी रतन कमार गरीबी स्थिति के चलते बच्चे को संभाल पाना समस्याओं से जूझने लगे इस स्थिति में शासन प्रशासन से मदद की लगा रहे हैं गुहार शिक्षक देवेंद्र सिन्हा ने गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल को यह जानकारी दिया समाजसेवी ने भी स्कूली छात्र की सहयोग करने शासन-प्रशासन से अपील किया।
फिंगेश्वर : हसील परिक्षेत्र सतनामी समाज राजिम के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें राजिम क्षेत्र सतनामी समाज के लगभग 60गांव से आए समाज के प्रमुखों द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष कर चयन किया गया जिसमें फिंगेश्वर के समाज सेवी व पत्रकार नेमीचंद बंजारे को निर्विरोध तहसील उपाध्यक्ष के लिए चुना गया साथ ही अध्यक्ष के लिए तुलेश्वर घृतलहरे सेंटर उपाध्यक्ष कोमल ढिढी लचकेरा, सनत चेलक कौंदकेरा किरण टंडन कौंदकेरा, कोषाध्यक्ष के विष्णु जांगड़े चौबेबाधा, सचिव के लिए सुघगरमल आड़े चैतरा समाज के द्वारा चुना गया समाज के प्रमुख आनंद मातावले,गोपचंद बनर्जी,रामविसाल,ओगर,दुजलाल बंजारे,चतुर मंडल सहदेव बंजारे नामदास मारकंडे,…
गरियाबंद : थाना छुरा का है जहां दिनांक 03.02.2023 को जरिये मुखवीर के मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन व्यक्ति एक सिल्वर रंग अल्टो कार क्रमांक सीजी 23 एल 7320 में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा भरकर उड़ीसा राज्य की तरफ से छुरा आ रहे है। उक्त सूचना को तत्काल पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले को अवगत कराकर उनके दिशानिर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा पुलिस स्टाफ एवं गरियाबंद की स्पेशल टीम के द्वारा ग्राम कोसमबुड़ा के आगे पुलिया के पास…
**तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ** छुरा।मार्निंग ग्रुप एवं हाऊस क्लब छुरा नगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युगल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 का भव्य शुभारंभ शासकीय करना धुरवा महाविद्यालय के बैडमिंटन कोर्ट में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा, विशेष अतिथि हरीश यादव पार्षद, सलीम मेमन एल्डरमैन एवं अध्यक्ष जनभागीदारी समिति महाविद्यालय मंचासीन रहे।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत मां के छाया चित्र पर पूजा अर्चना किया गया पश्चात अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से देवेन्द्र दीक्षित, शिव ठाकुर, मयाराम साहू, शीतल ध्रुव, चंद्रभूषण निषाद,…
रसेला।ग्राम जिडार में भैंसा यादव परिवार के जात्रा कार्यक्रम में अतिथि बतौर शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ में सरपंच श्री भुवन नेताम,श्री बेनू राम मरकाम,श्री नोहर सिंह ध्रुव प्रबंधक मुढीपानी,मंचासीन थे। सभी अतिथि जनों को बेंच व पीला चावल हार माला लाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमति केशरी नोहर ध्रुव ने कहा कि जात्रा पर्व अपने देवी-देवताओं को खुश रखने के लिए पांच वर्ष या हर वर्ष मनाया जाता है।यह पर्व छत्तीसगढ़ के बहुतेरे परिवार में मनाने का रिवाज चला आ रहा है।जात्रा पर्व में अपने रिश्तेदारों व अन्य समाज को भी…
छुरा।ग्राम पंचायत सारागांव में चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन किया गया जनपद सदस्य दीपक चंद्राकर एंव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा गोकुल ध्रुव सरपंच,मोहन देवांगन उपसरपंच,युवराज कंवर पूर्व सुरवीत मरकाम ग्रामीण अध्यक्ष,कुंदन निर्मलकर ग्राम प्रमुख पीलादाऊ दीवान,बलीराम ध्रुव,साधु राम,कमल नारायण,महेश,रवीन्द्र नेताम,रमेश कंवर,नेहरु निषाद,लिफेश्वरी कंवर,उत्तरा ध्रु़व,दुकलहीन कंवर,मिना ध्रुव,पिंकी निषाद,मानकी निषाद,पूर्णिमा कंवर,एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
गरियाबंद – फिंगेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम तर्रा में विदाई सम्मान एवं कबड्डी का कार्यक्रम रखा गया था। प्रधान पाठक एफ आर पटेल का हजारों की संख्या में समस्त ग्रामवासी की ओर से विदाई ससम्मान का कार्यक्रम रखा गया था। डां मानिक साहु के द्वारा बताया गया प्रधान पाठक फिरंगी पटेल 1994 से 2023 तक 31 साल ग्राम तर्रा में शिक्षक के रूप मे सेवा प्रदान किये । छात्र छात्राओं ने फिरंगी सर के बारे बताया सर 31साल की सेवा में प्रार्थना मिस नहीं किए हैं । अपने जीवन शैली के बारे में बताया जीवनी एफ. आर. पटेल सर प्रधान…
गरियाबंद – सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक बोधन साहू बोरसी ग्राम थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद के निवासी है जो पुलिस विभाग में सन् 1980 में अपनी सेवा का शुभारंभ किए। जो अपने सेवा के दौरान जिला रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, नारायणपुर, बीजापुर एवं दिनांक 01,06, 2022 से 31.01.2023 तक जिला गरियाबंद में सेवारत रहे। आप का स्वभाव अत्यंत सरल, मृदुभाषी, मिलनसार है एवं अपने पुलिस विभाग एवं उच्च अधिकारी के प्रति अत्यंत सम्मान की भावना रखते है जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। विदाई एवं सम्मान समारोह में उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के द्वारा सेवानिवृत्त हुये…
छुरा – मॉर्निंग ग्रुप एवं हाउस क्लब के तत्वाधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 3 फरवरी से 5 फरवरी 2023 को शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय के विभिन्न जिलों से प्रतियोगी शामिल होने जा रहे हैं इस संध्याकालीन प्रतियोगिता की तैयारी में मॉर्निंग ग्रुप एवं हाउस क्लॉथ छुरा के रेवेंद्र दीक्षित,शिव ठाकुर,शीतल ध्रुव, चंद्रभूषण निषाद, सिद्धार्थ साहू, झामन यादव,पन्ना साहू, मितेश मेहता आदि लगे हुए हैं प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11000 रुपए एवं प्रतीक चिन्ह द्वितीय पुरस्कार ₹7000 एवं प्रतीक चिन्ह, तृतीय पुरस्कार ₹3000 एवं प्रतीक चिन्ह रखा गया है यह प्रतियोगिता ओपन है इसका प्रवेश शुल्क…
Gariaband : क्षेत्रीय सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र राजिम गुरु घासीदास मंदिर समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, एवं सचिव का निर्वाचन 3 फरवरी दिन शुक्रवार को गुरु घासीदास मंदिर प्रांगण में होना है। जिसमें कोषाध्यक्ष पद के लिए देव प्रसाद बघेल उमीदवार है। तो वहीं अध्यक्ष पद के लिए थनेश्वर बंजारे, सचिव मुकेश भारती, उपाध्यक्ष किरण टंडन, कोमल ढीढी, नेमीचंद बंजारे उमीदवार पर है। चुनाव दोपहर 2 बजे वोटिंग चालू होंगे और वहीं शाम 7 बजे तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
बागबाहरा। ब्लॉक मुख्यालय से लगे हुए ग्राम पंचायत पतेरापाली के आश्रित गांव बोहारडीही की दिव्यांग बेटी मानकी ध्रुव अपनी दिनचरिया में हो रही परेशानियां एवं अपने जीवनयापन करने शासन प्रशासन से रोजगार की गुहार लगा रही है। दिव्यांग बेटी से मुलाकात करने पहुंचे समाजसेवी मनोज पटेल चर्चा करने पर दिव्यांग बेटी ने बताया मेरे पास कोई साधन नहीं होने के बाद भी मैंने बीए फाइनल की पढ़ाई पूरी कर ली लेकिन मैं 80% दिव्यांग हूं उसके बाद भी मुझे ना ही कोई नौकरी और रोजगार मिल पाई शासन प्रशासन से दिव्यांग बेटी ने कहा हमारी आर्थिक स्थिति को सरकार…
छुरा।दुल्ला क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 12 दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी नोहर ध्रुव अध्यक्षता के रुप में दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य,विशेष अतिथि यशवंत ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत दुल्ला,हिराऊ राम ध्रुव,रणजीत सिंह ठाकुर,मंचसीन थे।जिसमें प्रथम टीम पंडरीपानी को 10001रुपये ग्राम पंचायत दुल्ला द्वारा एवं रणजीत ठाकुर द्वारा ट्राँफी दिया गया और द्वितीय फिंगेश्वरी के टीम को 6001रुपये क्रिकेट कल्ब दुल्ला द्वारा एवं जानकीबाई यादव की स्मृति में रामलाल यादव द्वारा ट्रॉफी दिया गया तृतीय जय मां गिधनीपाठ के टीम को 3001रुपये देवशरण…
India : भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कल यानी 31 जनवरी, 2023 को दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के 31वें स्थापना दिवस को संबोधित करेंगी। उन महिलाओं की कहानियां जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और एक छाप छोड़ने के लिए अपनी यात्रा को प्रशस्त किया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगी। राष्ट्रीय आयोग, राज्य महिला आयोग, दूतावास, कानूनी बिरादरी के गणमान्य व्यक्ति, महिला और बाल विकास विभाग, विधायक, विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षण संकाय और छात्र,…
छुरा।संकुल केन्द्र कोठीगांव में संकुल स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी नोहर ध्रु़व,अध्यक्षता श्रीमती चमेली कुंजाम सरपंच कोठीगांव, विशेष अतिथि के रुप में श्री श्यामलाल सोरी मंचासीन थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती केशरी ध्रुव ने कहा कि हर संकुल में इस प्रकार का कार्यक्रम होते रहना चाहिए और खेलकूद से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम में संकुल के शिक्षक मायाराम साहू,गौतम सिन्हा और शिक्षक शिक्षिकाए व छात्र छात्राएं एवं आसपास के ग्रामीण महिला पुरुष भारी जनसंख्या में…
मुडा़गांव(कोरासी)शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अकलवारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्र-छात्राओं शिक्षकों व पालकों से संवाद कार्यक्रम का विकासखंड स्तरीय आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष छुरा उपस्थित रहे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से बच्चों में परीक्षा का तनाव कम करने व छात्र छात्राओं को अध्ययन एवं शिक्षकों को अध्यापन में होने वाली समस्याओं के प्रश्नों का उत्तर प्रधानमंत्री ने सहज भाव से दिया, तनाव मुक्त परीक्षा के गुण बताए, टाइम मैनेजमेंट के गुण अपनी मां से सीखने को कहा, मोदी जी ने कहा कि शॉर्टकट ना अपनाएं, किसी भी कार्य को…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..