Author: Khabar bharat 36

महासमुंद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में पदस्थ राज्यपाल पुरस्कृत प्रधानपाठक एवं लेखक डॉ.छबिराम पटेल के द्वारा सकारात्मक एवं प्रेरणादायक सुविचारों,सूक्ति वाक्यों वाली 12 पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। ये सभी पुस्तकें अंतर्राष्टीय मानक आईएसबीएन नम्बर से युक्त हैं। इन 12 पुस्तकों में कुल 24586 सूक्ति वाक्य शामिल हैं। जो अपने आप में राष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी उपलब्धि है। इनकी सभी 12 पुस्तकें एवं 24586 सूक्ति वाक्य को विगत दिनों देश की सबसे ज्यादा लोकप्रिय,अनोखा कार्य,कीर्तिमान एवं रचना को बुक में रिकॉर्ड करने वाली दिल्ली स्थित संस्था के द्वारा अपनी बुक, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड…

Read More

गरियाबंद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आदेशानुसार केंद्र के मोदी सरकार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भंग कर दी है जोकि प्रजातंत्र में संविधानिक मूल्यों का हनन है केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी के पूछे अदानी ग्रुप के 20000 करोड़ के सवालों से तिलमिला गई है, चोर चोर मौसेरा भाई की तर्ज पर आडवाणी और मोदी संसद में प्रश्नों के उत्तर देने के बजाय साजिश के तहत उन्हें मानहानि केस में पर फसाया गया जिस प्रकार राहुल गांधी जी देश के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं इससे यह सिद्ध होता है…

Read More

छुरा। वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडरीपानी गोंड आमापारा छिदौली विशेष पिछड़ी कमार जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने समाजसेवी मनोज पटेल लगातार प्रयास कर रहे हैं। विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोगों के लिए शासन में अनेक सुविधाओं का प्रावधान है।पर जमीनी स्तर पर देखा जाए तो कमार जनजाति के लोग शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित है। समाजसेवी मनोज पटेल का कहना है इस जाति के लोग आवेदन लगा-लगा कर परेशान हो जाते हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। दिव्यांग छात्र गोपाल के माता अंजनी बाई सोरी ने बताया कि दिव्यांग गोपाल…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना रीपा महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली मे किया गया आज के मुख्य अतिथि के रुप में श्री मोहम्मद सफीक खान जनपद सदस्य जनपद पंचायत गरियाबंद विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच  पन्नालाल कंवर जी जनपद पंचायत के अतिरिक्त से सी ई ओ सर एम एल पैकरा सर के द्वारा आज मो सफिक खान द्वारा उद्घाटन किया गया। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क अंतर्गत चयनित ममता स्व सहायता समूह के दीदी को आजीविका संवर्धन पर प्रशिक्षण विस्तृत रूप से डेयरी मिल्क…

Read More

माता ने दिव्यांग बेटे के लिए समाज कल्याण विभाग से व्हीलचेयर की किया मांग छुरा। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत सिवनी के ग्राम राजपुर में निवासरत एक ऐसे पीड़ित परिवार कुमारी बाई ने बताया हमें आज तक शासन की अनेक योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है पेंशन के लिए भटक रहे हैं शासन की योजनाएं की लाभ लेने हम गरीब परिवार आखिर क्यों वंचित होते हैं क्योंकि सरकार योजना तो बनाते हैं जरूर है लेकिन उन योजनाओं को देने के लिए तरह-तरह की दस्तावेज मांगते हैं लेकिन गरीब हम लोगों की आर्थिक स्थिति ऐसे ही…

Read More

जल संरक्षण विषय पर मॉडल बनाकर प्रदर्शनी किया गया गरियाबंद। समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बारुका के ग्राम पंचायत भवन में विश्व जल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। विश्व जल दिवस कार्यक्रम में सामाजिक और कृषि दोनों क्षेत्रों में  जल संचयन और संरक्षण प्रथाओं, स्वच्छ पेयजल और जल बचत के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामुदायिक भागीदारी प्रयासों में तेजी लाने हेतु जागरूकता किया गया। विश्व जल दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद के प्रमुख व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मनीष चौरसिया जी ने जल संरक्षण के उपायों में प्रमुख रूप से फसलों में विविधिकरण लाने…

Read More

गरियाबंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुकाराम कांम्बले के दिशानिर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में दिनांक 23.मार्च को थाना पाण्डुका के मर्ग कायम किया गया, कि मृतिका पुल्सा बाई उर्फ धुरया का मर्ग कायम कर तत्काल कार्यवाही करते हुये मृतिका के पति साधुराम निषाद (65वर्ष) ग्राम अतरमरा थाना पाण्डुका का पूछताछ कथन लिया गया। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 21 मार्च को खरीफ फसल का 10 कट्टा धान बेचने की बात को लेकर रात 8 बजे इसका नाती भूपेन्द्र एवं लोकेश निषाद साधुराम निषाद की पत्नि…

Read More

Gariaband : मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान में रोजा रखने वालों पर अल्लाह की रहमत की बारिश होती है. माना जाता है कि रमजान के माह में अल्लाह हर एक नेकी के बदले कई गुणा नेकियों का सबाब अता फरमाते हैं. रमजान माह का पहला रोजा बड़ों के साथ साथ मासूम बच्चों ने भी रखा। यह इनकी ¨जदगी का भी यह पहला रोजा है। तपती धूप की परवाह किए बिना नन्हे मुन्ने बच्चों ने रोजा रखा। अल्लाह और उसके रसूल की रजा हासिल करने के लिए भूख और प्यास की शिद्दत बर्दाश्त की। अरहम ने पहला रोजा रखा।…

Read More

Gariaband दर्रीपारा- मार्च से 3 अप्रेल  2023 तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है,इसके  अंतर्गत ग्राम पंचायत  धवलपुर के आंगनबाडी केंद्र – 03 यादवपारा मे सुपोषण चौपाल के अन्तर्गत गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था,इस  कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी युवा कांग्रेस बिद्रानवागढ विधान सभा महासचिव – यशवंत कुमार यादव जी शामिल हुए और  सभी गर्भवती महिलाओ  ,चुमेश्वरी यादव ,जागेश्वरी यादव  ,राजेश्वरी यादव, को तिलक लगाकर, नारियल ,चावल,  चुडी,टिकली, पोस्टीक व्यंजन जो बच्चो को दिया जाता है उसको सभी गर्भवती महिलाओ को खिलाकर जागरूक किया गया जिसमे,किशोरी बालिका, नंदनी यादव,  गीता यादव  ,हितेश यादव  ,हितेश्वरी यादव  ,हिरा बाई यादव …

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर  प्रभात मलिक के दिशा-निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अशोक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत खरखरा ब्लॉक मुख्यालय छुरा से लगे हुए गांव पंडरीपानी विशेष पिछड़ी जनजाति गरीब परिवार में दो बहने और एक भाई की परवरिश उनकी बूढ़ी दादी करती है। इसके लिए दादी को स्कूल में जाकर खाना बनाना पड़ता है। आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवार में रह रहे बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना, महिला एवं बाल विकास अंतर्गत स्पॉन्सरशीप (प्रवर्तकता कार्यक्रम) अंतर्गत लाभ दिलाने हेतु विभाग द्वारा तत्काल सामाजिक गृह जांच कराया गया व…

Read More

गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को विधानसभा में किसानों के हित में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। इससे जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से अतिरिक्त उत्पादन को बेचने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा। विदित है कि विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था…

Read More

छुरा। ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत साजापाली के आश्रित ग्राम नवाडिही के एक ऐसे परिवार जिन परिवारों के मुखिया 50 वर्षीय मोहन पटेल अपनी शरीर व कोथा दर्द से 1वर्ष से परेशान हैं उनकी पत्नी कुमारी बाई ने बताया अपने पति का ईलाज कराने सरकारी अस्पताल छुरा फिंगेश्वर महासमुंद राजिम के साथ-साथ निजी अस्पताल संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल नयापारा आयुष्मान हॉस्पिटल नयापारा सोनी मल्टी हॉस्पिटल अभनपुर सोहम मल्टी हॉस्पिटल महासमुंद सेवेन हिल्स विशाखापटनम श्री राम इमेजिक रायपुर शाह नर्सिंग होम नयापारा बहुत से अस्पतालों में इलाज करा कर थक चुके हैं लगभग अभी तक 3 लाख का खर्च हो…

Read More

गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर जंहा एक ओर प्रेस, मिडिया के साथियो में हर्ष व उत्साह है वंही प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने वादों को क्रम बध्य रूप से पूरा करते आँ रहें है। वर्षो से प्रदेश के मिडियाकर्मी, पत्रकारों को अपने लिए सुरक्षा कवच की जरूरत महसूस की जा रही थीं उनकी सुरक्षा व उनके फिल्ड में काम करने के दौरान की अप्रिय घटना का सामना करना पड़ता है। वंही स्वतंत्र व निर्भीग पत्रकारिता को इससे बल मिलेगा, छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा पत्रकार ओर…

Read More

गरियाबंद – गरियाबंद नगर का सबसे पुराना और प्राचीन छिंद तालाब जल्द ही रायपुर के मरीन ड्राइव के तर्ज पर सवर कर तैयार होगा। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के प्रयास से छिंद तालाब के जीर्णोधार और सौंदर्यीकरण के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री ने 1.50 करोड़ की राशि स्वीकृति मिली हैं। इसके अलावा वार्ड क्र.11 में देवानीन तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 1.49 करोड़, प्रेस क्लब निर्माण कार्य के लिए 25 लाख तथा रावण भाठा के समीप सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रूपए मिले है। नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने बताया की…

Read More

गरियाबंद। जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम मोहतरा, घटकर्रा, नागद्वार, रानीपरतेवा एवं हरदी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत टरफा योजनांतर्गत रबी वर्ष 2022-23 में 50 हेक्टेयर का चना फसल प्रदर्शन लगाया गया था। कृषि विभाग द्वारा उक्त ग्राम के कृषकों को चना प्रमाणित बीज किस्म आरवीजी 202 वितरित किया गया था। इन्ही में से ग्राम मोहतरा के किसान बाबुलाल पिता दुकालु राम गोंड़ ने भी 0.80 हेक्टेयर कृषि भूमि पर कृषि विभाग के मार्गदर्शन में चना फसल की खेती की। कृषि विभाग द्वारा कृषक बाबूलाल को बीज व आदान सामग्री उपलब्ध कराया गया। कृषक बाबुलाल ने बताया कि उनके…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन दिनांक 24 3 2023 को होने जा रहा है जिसमें गरियाबंद जिला के पांच विकास खंडों के सहायक शिक्षक अपनी 1 सूत्री मांग वेतन विसंगति के बैनर तले जिला में धरना प्रदर्शन करेंगे सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष खोमन सिन्हा एवं जिला अध्यक्ष कुमेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार ने चुनाव पूर्व अपनी घोषणा पत्र में उल्लेखित किया था कि सहायक शिक्षकों का वेतन वर्ग एक और वर्ग दो के अनुपात में बहुत ही कम है और हमारी सरकार आती है तो सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को तत्काल…

Read More

गरियाबंद। कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के तत्वावधान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आर्थिक सहयोग से इं.गां.कृ.वि.वि. रायपुर छ.ग. के निदेशक विस्तार सेवाएं के मार्गदर्शन में ग्राम  भेण्ड्री, विकासखण्ड, फिंगेश्वर में एग्री ड्रोन का जीवंत प्रदर्शन जय कोपेश्वर नाथ कृषि उत्पादक समूह, भेण्डरी के 20 कृषकों के लगभग 25 एकड़ प्रक्षेत्र में किया गया। उपस्थित विशेषज्ञों ने ड्रोन द्वारा कृषि दवाईयों के छिड़काव के संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया की ड्रोन तकनीक से विभिन्न तरल खाद, कृषि दवाईयों का छिड़कांव फसलों पर आवश्यकता अनुसार किया जा सकता है, इस तकनीक से श्रमिकों की आवश्यकता को कम किया जा…

Read More

मंदिर प्रांगण में साफ सफाई के निर्देश, साथ ही एक एक वाटर कूलर लगाने की घोषणा गरियाबंद। चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों और पालिका प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगर के विभिन्न देवी मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष मेमन द्वारा यहां सफाई व्यवस्था, पेयजल और अन्य सुविधा को लेकर पालिका प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष मेमन और पालिका की टीम क्रमशः नगर के दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, शीतला मंदिर और राम जानकी पहुंची।…

Read More

योजना के तहत कुल 303 हितग्राहियों के 454.57 एकड़ भूमि में विभिन्न प्रजातियों के कुल 3 लाख 20 हजार 183 पौधों का रोपण किया जायेगा’ गरियाबंद। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम दसपुर में भूमि स्वामी लोकेश ध्रुव के 2 एकड़ जमीन पर 1800 नीलगिरी के पौधे रोपण कर किया गया। विदित है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। यह किसानों की निजी भूमि पर वृक्षारोपण कर ग्रामीणों की आय बढ़ाने के साथ-साथ…

Read More

गरियाबंद। जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 58 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर प्रभात मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु आवेदन सौंपे। साथ ही आवेदकों को उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में ग्राम कुरूद के धनेश्वर ध्रुव ने ऋण लेने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र, ग्राम राजिम के लालाराम साहू ने राजीव गांधी आश्रय योजना का लाभ प्रदान करने, ग्राम मैनपुर की श्रीमती देवकी…

Read More

राजिम। शास. रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विज्ञान-गणित क्लब द्वारा विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब प्रभारी व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान के प्रकरणों को बोधगम्य और रूचिकर बनाने के उद्देश्य से विज्ञान क्लब द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया जाता रहा है । पूर्व में विद्यालय में क्विज, पोस्टर मेकिंग और फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था उसी प्रकार प्रतियोगिता की श्रृंखला में एक और कड़ी को जोड़ते हुए विज्ञान एवं गणित से संबंधित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्राइमरी से हायर सेकेण्डरी के…

Read More

गरियाबंद। जिले में शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल किया गया है। निरीक्षण हेतु 115 नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। प्रत्येक नोडल अधिकारी चार पंचायतों में निरीक्षण करेंगे। नोडल अधिकारियों को गोधन न्याय योजना, पीडीएस भवन, स्कूल, आश्रम-छात्रावास, आंगनबाड़ी, हाट बाजार तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है। इन अधिकारियों द्वारा विभागों से उपलब्ध कराये गये निरीक्षण प्रतिवेदन पत्र के आधार पर जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज जिला स्तर के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर…

Read More

गरियाबंद। जिले में कई किसान अब परम्परागत धान की खेती के बदले उद्यानिकी फसलों की खेती कर रहे हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी से उनके खेत और जीवन पुष्पित एवं पल्लवित होने लगी है। ग्रामीण शासन की पोषण बाड़ी योजना अंतर्गत अपनी बाड़ी में सब्जियों की पैदावारी लेकर घर की आमदनी बढ़ाने में भी सफल हो रहे हैं। फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी के किसान परमेश्वर निर्मलकर ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में अपने 0.400 रकबा के बाड़ी में आज अपने मेहनत और लगन से लाल भाजी, टमाटर, मूली, मेथी…

Read More

राजिम। सर्व ब्राह्मण समाज के गरियाबंद जिला एवं राजिम फिंगेश्वर परिक्षेत्र युवा मंच के संगठनात्मक बैठक स्थानीय विश्राम गृह में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित निश्रा ने की। महिला मंच के जिला अध्यक्ष छाया राही,राजिम फिंगेश्वर परिक्षेत्र महिला मंच अध्यक्ष सीमा शर्मा, महिला मंच के प्रदेश सचिव पद्मा दुबे, प्रदेश मंत्री तनु मिश्रा, समाज के प्रदेश महासचिव मनीष दुबे, सागर शर्मा, सुभाष शर्मा की विशेष उपस्थिति में आयोजित बैठक में युवा मंच के गरियाबंद जिला तथा राजिम फिंगेश्वर परिक्षेत्र पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से विधिसम्मत गठन किया गया। भगवान परशुराम की पूजा…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महिला प्रभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय सेवाकेंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नवापारा के त्रिमूर्ति भवन में गत रविवार महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका विषय भारत को विश्व गुरु बनाने में नारी की भूमिका रहा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती फखरा खानम दानी, श्रीमती ललिता अग्रवाल प्राचार्य, डॉ. उज्जवला शाह, श्रीमती धनेश्वरी दांडे, समाजसेवी एवम बैंक मैनेजर श्रीमती कामनी केला, बीके प्रिया बहन, बीके पुष्पा बहन, बीके पूजा बहन उपाथित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर तथा नारी…

Read More

छुरा। ग्राम पंचायत मेंढकीडरी के आदिवासी छात्र शैलेंद्र ध्रुव जो प्रोजेरिया बिमारी से ग्रसित है। शासन प्रशासन ने उनके एक दिन कलेक्टर बनने का सपना पूरा कर गरियाबंद जिले की एक अलग पहचान बनाएं। हाल ही में उनकी स्वास्थ्य कुछ ज्यादा ही बिगड़ी हुई थी जिनका इलाज के लिए रायपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ले जाया गया।लेकिन मुलाकात करने पर जानकारी हुआ अब पहले से स्वस्थ है फिर भी सर में दर्द होते ही रहते हैं। समाजसेवी मनोज ने समय-समय पर जिला अस्पताल ले जाकर चेक कराने घरवालों को कहा गया सहयोगी साथी रेखराम ध्रुव भी पहुंचे थे और कहा…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा रैली निकालकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चार साल में कराए गए विकास कार्य व केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में जन-जन तक पहुंचकर जानकारी दी गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में मोहब्बत और भाईचारा बढाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 150 दिनों की 3500 किलोमीटर तक 12…

Read More

गरियाबंद दर्रीपारा-ग्राम मोहलाई में कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई,ग्रामीणों की सहयोग से गली भ्रमण कर पूजा अर्चना किया गया, बारिश होने के बावजूद भी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया, ग्रामीण अध्यक्ष रामजी साहू ने कहा कि मां कर्मा भक्त शिरोमणि सेवा, त्याग,भक्ति, समर्पण की देवी है, मां कर्मा देवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्या देवी कर्मा बाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से हजारों वर्षों से चली आ रही है मां कर्मा देवी की जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी नगर में चैत्र कृष्ण पक्ष के पाप मोचनी एकादशी संवत…

Read More

गरियाबंद छुरा।ग्राम पंचायत भरुवामुडा के आश्रित ग्राम जटियातोरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रेरक स्वयऺ सेवी संस्था गरियाबंद व ग्राम वासी जटियातोरा द्वारा किया गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर जिला पंचायत सदस्य श्री मती केशरी नोहर धुव अध्यक्षता श्री मती तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष छुरा विशेष अतिथि श्री मती हेमलता धुव सदस्य जनपद पंचायत छुरा,सुश्री जागृति ठाकुर सदस्य जनपद पंचायत छुरा,सुरेखा ठाकुर सरपंच सड़क परसुली,हितेश्वरी ठाकुर सरपंच मैनपुर,संतरा बाई नेताम सरपंच मोगरा,धनेश्वरी नेताम सरपंच कौन्दकेरा,दीपा सोरी सरपंच दादरगांव नया,अश्वनी नेताम उपसरपंच भरूवामुडा,प्रताप सिंह नेताम सरपंच भरूवामुडा मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर…

Read More

गरियाबंद छुरा।आजादी के 75 वर्ष बाद भी गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड ग्राम पंचायत कनेसर के आश्रित ग्राम जुनवानी के विशेष पिछड़ी कमार जनजाति महिला देवनतीन बाई के घर आज तक बिजली व नल जल पीएम आवास योजनाएं नहीं पहुंच पाए अभी हाल ही में एक दिन की हवा पानी तूफान से उनकी घर की स्थिति दयनीय हो गया लेकिन बरसात के दिनों में कैसे रहेंगे ऐसे परिवार झिल्ली तान कर ही एक ही रूम में जीवन यापन चला रहे परिवार देवनतीन बाई ने बताया हमें योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं हो पाता ना ही हम शिक्षित है…

Read More

कांकेर।  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 मार्च को कांकेर जिले के ग्राम करप में आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जायेगा। इनमें 110 करोड़ 15 लाख रूपये के 76 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 33 करोड़ 77 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा उनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत साल्हेभाट-सारण्डा मार्ग के 1/4 किलोमीटर पर कंक नाला में उच्च…

Read More

महासमुंद। बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रम 1 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को राजधानी रायपुर में भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाएगी इस संदर्भ में बैठक लिया गया । प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए शिवसेना के जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ने बताया कि महासमुंद शिवसेना द्वारा बैठक आज दिनांक 17.03.2023 को रखी गई , बैठक में रायपुर राजधानी में भव्य रामनवमी शोभा यात्रा माननीय प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के नेतृत्व में निकाली जाएंगी जिसमें महासमुंद जिले के शिवसैनिक भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शिवसैनिक सम्मिलित होंगे । इसके साथ ही…

Read More

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित बीकॉम अंतिम वर्ष की विषय इनकम टैक्स की परीक्षा 11 मार्च 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई । छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अहसन मेमन से बीकॉम अंतिम वर्ष के अधिकांश परीक्षार्थियों ने शिकायत कर बताया कि उक्त प्रश्न पत्र में अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए । पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे जाने के कारण अधिकांश परीक्षार्थियों को अनुत्तीर्ण होने का डर सता रहा है एवं भविष्य अंधकार में लग रहा । एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय के प्राचार्य को कुलपति के…

Read More

कांकेर। परम्परागत् खेती की जगह आधुनिक खेती फायदे का सौदा साबित हो रही हैं। इससे कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तुड़गे के गौठान में काम कर रही महिलाओें की जिन्दगी भी अब महकने लगी है। शीतला स्व-सहायता समूह की इन महिलाओं ने तुड़गे के गौठान की महज 04 डिसमिल भूमि में कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग से पहली बार गेंदा फूल के टेनिस बॉल किस्म की खेती शुरू की है। पहली बार में ही महिलाओं को अच्छा मुनाफा हो रहा है। समूह की महिलाएं औसतन 100 रुपए प्रति किलो की दर से गेंदा फूल की…

Read More

गरियाबंद। वही पाते हैं, जिंदगी में कामयाबी जो खामोशी से अपना काम कर जाते है। एक ऐसे दिव्यांग की कहानी है। जो अस्थिबाधित श्रेणी के 42 प्रतिशत दिव्यांग है, लेकिन उनके काम करने के जुनून से नहीं लगता की वो दिव्यांग है। फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैतरा के डिगेश्वर साहू अस्थि बाधित श्रेणी के दिव्यांग होने के बावजुद भी वह अपने जिन्दगी में कुछ कार्य कर सफल आदमी बनने के लिए प्रतिदिन पढ़ाई के साथ-साथ पत्थर पॉलीस का काम करता था। दिव्यांग डिगेश्वर अभी फनीकेश्वर नाथ कॉलेज फिंगेश्वर में बी.ए फाईनल में अध्यनरत हैं। उसे अपने बचपन से लेकर शादी…

Read More

गरियाबंद। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) एनएसएस कैम्प में शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद के भूगोल विभाग में अध्ययनरत एम.ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा इंद्राणी साहू पिता श्री संतराम साहू ग्राम गोरेगांव का चयन हुआ है। यह कैम्प 18 मार्च से 24 मार्च तक विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे पूरे राज्य से चयनित स्वयं सेवक भाग लेंगे। यह चयन डॉ.एलएस गजपाल रासेयो समन्वयक, डॉ.टीएस सोनवानी जिला समन्वयक गरियाबंद के मार्गदर्शन में हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.के तलवारे, कार्यक्रम अधिकारी सत्यम कुमार कुम्भकार, भूगोल विभागाध्यक्ष  एस.के बंजारे एवं समस्त…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के तत्वाधान में रायपुर के जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके आयोजकों की ओर से पर पत्रकारों को पुरोधा पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया। इनमें रायपुर के अलावा बस्तर, सरगुजा, रायपुर तथा दुर्ग संभाग के पत्रकार भी सम्मानित हुए। इस अवसर पर प्रदेश में पत्रकारों के हित में छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक संबंधी अहम निर्णय पर मुख्यमंत्री बघेल का पत्रकार कल्याण संघ की ओर से अभूतपूर्व स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा यह…

Read More

Gariaband दर्रीपारा – घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभि0) केरिपुबल रेंज रायपुर संजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर 65 बटालियन की नवीन एफ ओ बी  ग्राम  छिन्दौला स्थित खोलापारा में  विजय कुमार सिंह कमाण्डेन्ट 65 बटालियन के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम तथा चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस मौके पर  अनुभव गौड, चिकित्सा अधिकारी, जावेद अली सहायक कमा०,  एवं बटालियन के जवानों के साथ साथ खोलापारा के लगभग 120 ग्रामिणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें ज्यादा संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल रहे। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को सोलर…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर सभी आयु वर्ग के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना से अब तक मरीजों को 100 करोड़ रूपए से अधिक की बचत हो चुकी है, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जेब को बड़ी राहत मिली है। राज्य के सभी नगरीय निकायों में संचालित इस योजना के अंतर्गत प्रख्यात कंपनियों की जेनेरिक दवाएं 50 से 70 प्रतिशत कम दाम पर उपलब्ध कराई जाती है। धन्वंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक,…

Read More

गरियाबंद छुरा। ग्राम पंचायत खरखरा ब्लॉक मुख्यालय से लगे हुए गांव पंडरीपानी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति गरीब परिवार एक भाई दो बहन जिन बच्चों के माता-पिता अब नहीं रहे बूढ़ी दादी स्कूल में खाना बनाकर तीनों बच्चों की पालन पोषण करती है माता-पिता का सहारा नहीं रहा ऐसे बच्चे की जानकारी सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला पंडरीपानीडीह बसंती साहू ने समाजसेवी को जानकारी देते ही मुलाकात करने पहुंचे इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल दादी जाती बाई कमार से मुलाकात कर चर्चा करने पर बताया मेरा तबीयत भी सही नहीं रहती लेकिन अपने नाती पोती के जीवन…

Read More

सिटी कोतवाली गरियाबंद एवं एफएसएल युनिट रायपुर व स्पेशल टीम के सदस्यों ने मिलकर सुलझाया अंधे कत्ल की गुत्थी गरियाबंद : मामला थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केशोडार का है। जहां कल दिनांक 15.03.2023 को परसन कमार के सुने मकान से लगे हैण्ड पम्प में पानी भरने गये ग्रामिण महिलाओं को तेज दुर्गन्ध आने पर ग्राम प्रमुखों को बताया गया जिनके द्वारा जाकर देखने पर एक अज्ञात महिला का शव सड़े-गले हालत में होने की सूचना थाना सिटी कोतवाली गरियबांद को दी गई जिस पर मर्ग क्रमांक 20/203 धारा 174 दं0प्र0सं0 कायम किया गया। *प्रकरण की गंभीरता को…

Read More

छुरा – गरियाबंद जिले में पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतिय प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उपरोक्त संदर्भित विषयांतर्गत लेख है कि छ.ग. के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिव का बजट 2023-24 में शासकीय करण करने हेतु पंचायत मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था। किन्तु बजट में पंचायत सचिव के शासकीय करण के संबंध में कोई पहल नहीं होने से छ.ग. के समस्त पंचायत सचिवों में रोष व्याप्त है। छ.ग. पंचायत सचिव संगठन के प्रांतीय बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार पंचायत सचिव के एक सूत्रीय…

Read More

गरियाबंद जिले में वर्ष 2022-23 से लागू शिल्क समग्र के शहतूत बाड़ी येाजना में फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम रावण में  नारायाण निषाद एवं परसदाकला के  शिवकुमार मल्होत्रा एवं छुरा विकाखण्ड के ग्राम खुसरूपाली में हेमनारायण गोड़ के 01-01 एकड़ निजी भूमि पर प्रति एकड़ 5500 पौधों के हिसाब से कुल 16500 शहतूत के पौधे रोपित किये गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए सहायक संचालक रेशम  एस.के. कोल्हेकर ने बताया कि हितग्राहियों द्वारा पौधों की उचित देखभाल की जा रही है, आगामी लगभग 6-7 माह उपरांत हितग्राहियों द्वारा कृमि पालन करके मलवरी कोसा उत्पादन का कार्य प्रारंभ की जायेगी।

Read More

गरियाबंद । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवम् उपभोक्ता संरक्षण विभाग नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशानुसार आगामी 02 माह अप्रैल एवम् मई का चावल एक साथ अप्रैल माह में वितरित किया जावेगा। खाद्य अधिकारी श्री सुधीरचंद गुरु से मिली जानकारी अनुसार गरियाबंद जिले के सभी राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल एवं मई 2023 की पात्रता अनुसार चावल का आवंटन एवं वितरण माह अप्रैल 2023 में किए जाने हेतु एकमुश्त खाद्यान्न भण्डारण समय पर कराये जाने का निर्देश संचालक, खाद्य ने जारी किया गया हैं। अधिकारियों को उपरोक्तानुसार खाद्यान्न के भण्डारण बाबत् आवश्यक वाहन की व्यवस्था सुरक्षित भण्डारण स्थल का चयन करने के…

Read More

Gariaband छुरा, 15 मार्च, योग्यकर्ता, इंडोनेशिया में एशियाई देशों के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से संबंधित राउंड टेबल कांफ्रेस विगत 10 तथा 11 मार्च 2023 को राइज कम्पनी द्वारा आयोजित की गई जिसमें एशियाई देशों से तकरीबन 50 विश्वविद्यालयों के रेक्टर, वाइस रेक्टर, कुलपति सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़ राज्य से आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय अकेला विश्वविद्यालय था जिसे इस कांफ्रेस में आमंत्रित किया गया। आई.एस.बी.एम. का प्रतिनिधित्व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार ने किया। इस राउंड टेबल कांफ्रेस में एशियाई देशों में स्थापित विश्वविद्यालयों के विभिन्न मानकों को विस्तारपूर्वक बताया गया तथा इन विश्वविद्यलयों के बीच फैकल्टी एवं छात्र-छात्राओं के…

Read More

रायपुर।  हरियाणा राज्य के पंचकूला में आज सम्पन्न हुई 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ 11वीं बार ओवर ऑल चैम्पियन बना है। छत्तीसगढ़ ने कुल 164 मेडल जीतकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को पछाड़ते हुए पुनः अपना प्रथम स्थान कायम रखा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य की अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वन विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, तैराकी, कैरम, चेस, वेटलिफ्टिंग, पावर…

Read More

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सक्ती जिले अंतर्गत नवनिर्मित तहसील भोथिया के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उप तहसील भोथिया का उन्नयन करते हुए तहसील का दर्जा दिया जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री को भोथिया के निवासियों ने बताया कि उप तहसील से तहसील का दर्जा दिया जाने से अब क्षेत्र के निवासियों के राजस्व सहित अन्य कार्य सुगमता से होंगे और साथ ही क्षेत्र का विकास भी अब तीव्र गति से होगा। इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, डॉ चोलेश्वर चंद्राकर, नंदकुमार सिंह चंद्रा,…

Read More

गरियाबंद  / प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनचौपाल में आज आवेदन लेकर पहुंची महिला उसके पुत्र के नाम तत्काल राशनकार्ड जारी किया गया। कलेक्टर  प्रभात मलिक ने आज जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए लोगों की समस्याओं का मौंके पर समाधान भी किया। आवेदन लेकर पहुंची महिला श्रीमती गिरजा साहू पति चम्पेश्वर साहू कुरूद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम डांडेसरा की निवासी है। धमतरी जिले में इनके नाम पर प्राथमिकता राशनकार्ड जारी है। श्रीमती गिरजा अपने माता-पिता के पास गरियाबंद जिले में विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत कोपरा में निवासरत हैं। उन्होंने अपने आवेदन में गरियाबंद जिले में राशनकार्ड की…

Read More

छतीसगढ़ में दंतेशवरी मंदिर ; दंतेवाड़ा शहर में स्थितद्ध, बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों के लिए सबसे सम्मानित स्थान में से एक है, इस तथ्य का सबसे अच्छा उदारण हैं कि आदिवासी प्राचीन काल से सनातन धर्म का एक अभिन्न अंग थे । देवी दंतेशवरी, जो छतीसगढ़ के सभी जनजातियों की पूजनीय देवता हैं, यह शक्तिपीठों में से एक है और इसे 14 वीं शताब्दी में बनाया गया था माना जाता है कि सती देवी का एक दांत यहां गिरा था, इसलिए इसका नाम दंतेवरी / दंतेवाड़ा पड़ा । ऐतिहासिक रूप से, बस्तर के केंद्र में, दंतेवाड़ा, एक विशाल अभेद्य जंगल…

Read More