Author: Khabar bharat 36
छुरा मुडा़गांव(कोरासी) ग्राम पंचायत गोदलाबाहरा में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर एक दिवसीय रामचरितमानस गान का आयोजन किया गया था । जिसमें अतिथि बतौर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसरी नोहर धुव उपस्थित रहे । कार्यक्रम में दस रामायण मंडलियों ने भाग लिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य केसरी धु्व ने कहा भगवान श्रीराम जी के चरित्र को अपने जीवन में उतारना है । और बहने और बेटियों को सीता माता के चरित्र को अपने जीवन में धारण कर भवसागर से पार होने के लिए प्रेरित किया ।…
गरियाबंद/फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के फिगेश्वर थाना से जहां पिता ने अपने ही पुत्र को कुल्हाड़ी से किया हमला जहां बेटे की हालत गंभीर। पूरा मामला गरियाबंद जिले के फिगेश्वर थाना क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत छुईहा से है जहां शराबी पिता रामजी ध्रुव ने शराब के नशे में अपने ही पुत्र गणेशु ध्रुव के कुल्हाड़ी से जान से मारने की कोशिश बेटे की हालत गंभीर है। बता दें कि पिता ने अपने ही पुत्र के ऊपर कुल्हाड़ी से कई बार किया वार जिससे बेटे की हालत गंभीर को देखते हुए फिगेश्वर हॉस्पिटल में कराया भर्ती। फिंगेश्वर ब्लॉक में…
गरियाबंद। दर्रीपारा देवरीबाहरा, आमागांव,जोबा,भीरालाट में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया,जय मारुती युवा सेवा समिति दर्रीपारा के तत्वाधान में हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, साथ ही मनहरण बाल मंडली के युवाओं के द्वारा रामायण पाठ कर हनुमान प्राकट्योत्सव मनाया गया,महिलाओं ने अपने-अपने घर से दिया लेकर महाआरती में शामिल हुए, साथ ही अयोजक समिति द्वारा केक काट कर, प्रसाद वितरण किया गया,वही समस्त ग्रामवासी, महिला मण्डल एवं श्रीराम श्रद्धा मानस प्रचार समिति आमागांव के सहयोग से बुधवार शाम को कलश यात्रा लेकर पुरे गांव में शोभा…
अप्रैल माह तक छुटे हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में प्रगति लाने निर्देश स्कूलों में अधोसंरचना और जरूरी मरम्मत-निर्माण के कार्यों की भी दे जानकारी कलेक्टर प्रभात मलिक ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद। जिले के प्रतिभावान और इच्छुक छात्र-छात्राओं को निशुल्क मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग दी जाएगी। कलेक्टर प्रभात मलिक ने विद्यार्थियों की कोचिंग व्यवस्था के लिए विशेष पहल की है। बच्चों को जिला प्रशासन द्वारा चयनित उत्कृष्ट कोचिंग संस्थान द्वारा उच्च गुणवत्ता की कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग संस्थान बच्चों को बेहतर तकनीक की मदद से ऑडियो वीडियो तरीके…
वर्ष 2014 से संचालित चिरायु योजना इन भुंजिया परिवार तक नहीं पहुंच पाई फिंगेश्वर। गरियाबंद जिला के विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत बोरिद भुंजिया पारा के निवासी आनंदराम भुंजिया जिनके पत्नी 3 वर्ष पहले निधन होने के कारण 4 बच्चों का भरण पोषण अपने स्तर पर कर रहे हैं। जिनको शासन-प्रशासन से अभी तक किसी भी प्रकार से आर्थिक सहायता नहीं मिल पाया है। आनंदराम भुंजिया के एक बेटा छबीराम व तीन बेटी है, उनमें से एक बेटी कु. सिद्धेश्वरी भुंजिया 12वर्ष(कक्षा पांचवी) में पढ़ रही है और दो बेटी कु. टिकेश्वरी 12वर्ष व कु. रोशनी नहीं पढ़ रही…
बागबाहरा/महासमुंद जिले के ब्लॉक मुख्यालय बागबाहरा से 5 किलोमीटर दूरी पर लगे हुए ग्राम पंचायत पतेरापाली निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग किसान खिलावन पटेल ने बताया कि मेरा जीवन एक लाठी के सहारे चल रहा है। उन्होंने बताया अपने परिवार किस हाल में रहकर संभाला हूं, सिर्फ मैं ही जान सकता हूं। विडंबना इस बात की है सरकार दिव्यांगों के कल्याण के लिए बड़ी-बड़ी दावे करते हैं।लेकिन आज तक मुझे किसी प्रकार की शासन प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिला है। बहुत प्रयास के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र बन पाया। लेकिन कोई काम का नहीं। अगर शासन से ट्राईसाईकिल मिल…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ का एक सूत्रीय मांग को ले कर जिला गरियाबंद मुख्यालय के गांधी मैदान में विगत 16 मार्च से प्रारंभ लगतार हड़ताल को 18- 19 दिन होने जा रहे जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायत के काम अधर में लटके पड़े है जिसके समर्थन में 3 अप्रैल को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) महासमुंद लोकसभा के युवा अध्यक्ष हरीश साहु पहुंच कर समर्थन देने की बात कहने हुए हड़ताल में बैठे सचिव संघ को संबोधित किया कहा मै और मेरी पार्टी हर दम आपके साथ खड़े होने की बात करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य…
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी तालमेल एवं भाईचारा के साथ लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े कुल 20 क्षेत्रीय टीमों ने भाग लिए टूर्नामेंट के विजेता ग्राम गौरगांव एवं उपविजेता ग्राम शोभा रहे विजेता टीम को 20,000 /- एवं विजेता टीम को 10000/- तथा सभी प्रतिभागी क्रिकेट टीमों को क्रिकेट किट प्रदान किया गया गरियाबंद। जिला गरियाबंद में उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार एवं रक्षित निरीक्षक उमेश राय के मार्गदर्शन में थाना शोभा परिसर में 01.04.2023…
गरियाबंद। पंचायत सचिव संघ जनपद पंचायत गरियाबन्द जिला गरियाबन्द छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय मांग 2 वर्ष परिवीक्षा पश्चात शासकीय करण को लेकर 16 मार्च 2023 से काम बंद कलम बंद हड़ताल पर है,जिसके कारण शासन की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना ,जन्म- मृत्यु, विवाह पंजीकरण, राशनकार्ड, पेंशन योजना, PM आवास योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री मंत्री भूमिहिन कृषि मजदूर योजना, आयुषमान कार्ड, एवं 01 अप्रैल 2023 से शुरू हुए आर्थिक सर्वे सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं ठप्प हो गयें है तथा सभी योजनाओं पर असर पड़ता हुआ दिख रहा है, इसी तारतम्य में आज 18वे दिवस को शासन द्वारा…
मैनपुर अमलीपदर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद देशभर में सत्याग्रह और मशाल रैली निकाली जा रही है इस क्रम में श्रीमती ललिता यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद देशभर में सत्याग्रह और मशाल रैली निकाली जा रही है इस क्रम में श्रीमती ललिता यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली कांग्रेस ने इस रैली को मोदी सरकार की जनविरोधी नीति अलोकतांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ बताया है इस रैली…
गरियाबंद। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी आज से सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस हेतु विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी सुपरवाईजर एवं प्रगणक के रूप में लगाई गई है। इसके लिए टीमें घर-घर जाकर सर्वे और डाटा एकत्र काम कर रही हैं। उक्त सर्वेक्षण मूल रूप से एप्प बेस्ड है तथा समानांतर रूप से प्रपत्र में सर्वेक्षित परिवार की जानकारी भरकर हार्डकापी के रूप में सुरक्षित रखा जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों का सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल तक किया जायेगा।
गरियाबंद। राजिम विधायक एंव प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने आज गरियाबंद रेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह रख नगर के प्रत्येक वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ जम कर होली खेली। इस मिलन समारोह में राजनीतिक जगत के लोगों के अलावा, एल्डरमैन, पार्षद अधिकारी, पत्रकार, कर्मचारी, उद्योगपति, व्यापारी यहां तक कि कुली, ऑटो चालक, होटल व्यवसायी और अलग-अलग कॉलोनियों में रहने वाले महिला पुरुष सब अपने विधायक के साथ होली खेलने पहुंचे। खास बात यह रही कि अमितेश शुक्ला के साथ होली खेलने पहुंचने वालों में बुजुर्ग महिला पुरुष एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे ।होली मिलन कार्यक्रम में सभी…
गरियाबंद। राष्ट्रीय यादव सेवा संघ के केन्द्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए अध्यक्ष का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लगातार दूसरी बार रामकुमार यादव को सौंपा है। बताना लाजिमी है कि रामकुमार यादव पेशे से एक पत्रकार हैं एवं वर्तमान में पिछले सात वर्षों से बड़े कोसरिया यादव समाज केन्द्रीय अध्यक्ष हैं साथ ही साथ समाज सेवा में पिछले 10 वर्षों से सक्रिय है। यादव समाज का विकास के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। गौसेवा ,वन बीहड़ क्षेत्रों में निवासरत यादवों का हक की लड़ाई हो, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए जागरुकता अभियान, एवं सर्व यादव समाज में सहभागिता हों सभी जगह…
अपनी बूढ़ी मां और अपना 350 रुपये पेंशन में चला रहे हैं जीवन छुरा। दिव्यांगों व वृद्धजनों गरीबों के जनकल्याण के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाने का दावा करती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की अनदेखी के कारण उन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को सही समय पर नहीं मिल पाता इसकी वजह से पात्र हितग्राही शासन की अनेकों योजनाओं का लाभ लेने के लिए दर दर की ठोकर खाने को मजबूर होते हैं। ऐसा ही मामला गरियाबंद जिले के ब्लॉक मुख्यालय छुरा ग्राम पंचायत बिरनीबाहरा के आश्रित ग्राम कुड़ेमा एक गरीब आदिवासी परिवार की है मोतीराम…
गरियाबंद। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की प्रमुख कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुये संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते है। केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुये अनर्गल बयानबाजी करते है और जब इन सबसे भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और…
गरियाबंद दर्रीपारा। दर्रीपारा सहित अंचल के ग्राम जैतपुरी, खरता में गुरुवार को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया,दर्रीपारा मे समस्त ग्रामवासियों एवं मनहरण बाल मंडली के तत्वाधान मे श्री रामचंद्र जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से रानी दुर्गावती चौंक में मनाया गया,इस अवसर पर पुरे गांव श्रीरामचंद्र की शोभायात्रा निकली गई,जो पुरानी बस्ती से मेन रोड होते हुए नयापारा दुर्गावती चौंक मे लाया गया,जहाँ एक घंटा का मनहरण बाल मण्डली के सदस्यों के द्वारा रामायण पाठ किया, जिसके बाद श्रीरामचंद्र जी की महाआरती किया गया, जिसमें गांव के बच्चे, महिला, पुरुषों ने भाग लिया,वही छोटे से बालक नमन मंडावी को…
गरियाबंद। नागेश मरई परिवार देवमाटी ग्राम कौंन्दकेरा में तीन दिवसीय देव जातरा का महापर्व पूजा3अप्रैल से की जाएगी।देव पुजारी बलीराम नागेश,और पीलाराम नागेश,एवं परघनिया प्रकाश नागेश,देव जातरा देव कोठारा कौंन्दकेरा के संचालन एवं पदाधिकारी संरक्षक रोहित नागेश,अध्यक्ष अमृत नागेश,उपाध्यक्ष लच्छन नागेश,कोषाध्यक्ष कमलसिंह नागेश,सचिव दलसिंह नागेश,एवं कार्यकारिणी सदस्य सर्कल-कछारपट्टी कंवल सिंह मैंनपुर,भोलाराम जिडार,हीरामन नागेश,देवनाथ नागेश,केजु नागेश,देवांगन नागेश,छन्नु नागेश,हरि नागेश,डेरहा नागेश,भानुप्रताप नागेश,हेमलाल नागेश कोमल नागेश,गिधनी,नंदलाल नागेश मोंहदा,एवं समस्त नागेश मरई परिवार मौजूद रहेंगे।प्रथम दिवसीय तीन अप्रैल को माटी पूजा धरना,देव पूजा एवं देव दर्शन चार अप्रैल को छत्तरभोज पांच को देवमाटी देवकोठार नागेश मरई परिवार कौंन्दकेरा में संम्पन्न होगी जिसके तैयारी…
गरियाबन्द। प्रदेश के वाणिज्यिककर, वाणिज्य एवं उधोग मंत्री कवासी लखमा 31 मार्च को गरियाबन्द प्रवास में रहेंगे। उनके साथ राजिम विधायक अमितेश शुक्ला भी साथ रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने बताया क की उद्योग मंत्री कवासी लखमा 31 मार्च को प्रातः 9 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान के प्रातः 10. 45 बजे सर्किट हाउस गरियाबन्द पहुचेंगे । मंत्री लखमा 11 बजे से सर्किट हाऊस गरियाबन्द में प्रेस कांफ्रेंस लेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगे। इस दौरान उनके साथ राजिम विधायक अमितेश शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद मंत्री…
गरियाबंद। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) अंतर्गत बनाए गए महिला स्व-सहायता समूहों तथा संगठनों शहर को कचरा मुक्त बनाने अब शहर के समस्त वार्डों में डोर टू डोर पहुंच नागरिकों को स्वच्छता सम्बन्धी सन्देश देते हुए शहर की स्वच्छता में भागीदारी निभाने अपील भी करेंगी। अभियान के पहले बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में पालिका की टीम ने महिला स्व-सहायता समूहों के नगर में स्वच्छता मसाल रैली निकाली। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने निकल मशाल रैली के दौरान में टीम ने तिरंगा चौक में आम जनता के साथ शहर को कचरा मुक्त बनाने,…
गरियाबंद। फिंगेश्वर विकासखंड से लगे ग्राम कुण्डेल में 30 मार्च दिन गुरूवार को श्रीराम नवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा निकालकर अनेक धार्मिक कार्यक्रम किये जायेंगे जिसके लिये श्रीराम युवा संगठन ग्रुप व समस्त ग्रामवासी ने तैयारियां की जा रही है। पूरे ग्राम एवं सड़क किनारे को भगवा ध्वज व तोरण पताको से सजाया गया है। ग्राम के मुख्य मार्ग सहित श्री हनुमान मंदिर से लेकर स्कूल चौक तक चारो तरफ सिर्फ भगवा ध्वज ही नजर आ रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। 30 मार्च गुरूवार को श्री हनुमान मंदिर…
हेमराज यादव गरियाबंद गरियाबंद कांग्रेस सेवादल यंग बीग्रेट के जिलाअध्यक्ष राजेश जगत ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से विपक्ष के लोगों में साफ साफ भय का माहौल देखने को मिल रहा जिससे राहुल गांधी को परेशान करने का खेल चल रहा है जिससे कभी भी कांग्रेस पार्टी के लोग डरने वाले नही है कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है जो सभी लोग समुदाय को लेकर चलने वाले पार्टी है लेकीन कुछ लोग अपने करीबी लोगों को देश के अरबों रुपए का वारा न्यारा कर के निकल गए उनका कोई अता पता नहीं है ये देश के…
गरियाबंद छुरा।शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा के रासेयो के स्वयंसेवक संतोष सोरी एम ए चतुर्थ सेमेस्टर जिसका चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय एकता शिविर 18 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के लिए हुआ था। जिसमे 12 राज्यों दिल्ली,राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, झारखंड,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ के लगभग 200 रा से यो स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था। संतोष ने बताया कि शिविर में पहुंचने पर सभी राज्यों की टीम का भव्य स्वागत किया गया । अगले दिन प्रभात फेरी और योगा के साथ…
छुरा।आनंदकंद करुणानिधान कृपा सिंधु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी महापर्व प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नये उल्लास एवं दिव्यता के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।नगर के चौक चौराहे व मंदिर को तोरण पताकों से सजाया जा रहा है मंदिर के मुख्य द्वार पर स्वागत द्वार लगाया जा रहा है कदली पेड़ की व्यवस्था की जा रही है। गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है सोसल मीडिया के माध्यम से भी आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है रामनवमी के दिन प्रातः दस बजे से रामनाम संकीर्तन भजन स्तुति वंदना के साथ जन्मोत्सव प्रारंभ…
गरियाबंद। विकासखण्ड गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मरौदा से आवेदिका लिलेश्वरी मानिकपुरी पति अमरदास के द्वारा कलेक्टर जनचौपाल में राशनकार्ड नहीं होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में तत्काल खाद्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए इनका प्राथमिकता राशन कार्ड जारी किया गया है। अब हितग्राही को 35 किलोग्राम चांवल, 2 किलो नमक, शक्कर और 2 किलो चना मिलने की पात्रता होगी। आवेदिका लिलेश्वरी मानिकपुरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
महासमुंद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में पदस्थ राज्यपाल पुरस्कृत प्रधानपाठक एवं लेखक डॉ.छबिराम पटेल के द्वारा सकारात्मक एवं प्रेरणादायक सुविचारों,सूक्ति वाक्यों वाली 12 पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। ये सभी पुस्तकें अंतर्राष्टीय मानक आईएसबीएन नम्बर से युक्त हैं। इन 12 पुस्तकों में कुल 24586 सूक्ति वाक्य शामिल हैं। जो अपने आप में राष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी उपलब्धि है। इनकी सभी 12 पुस्तकें एवं 24586 सूक्ति वाक्य को विगत दिनों देश की सबसे ज्यादा लोकप्रिय,अनोखा कार्य,कीर्तिमान एवं रचना को बुक में रिकॉर्ड करने वाली दिल्ली स्थित संस्था के द्वारा अपनी बुक, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड…
गरियाबंद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आदेशानुसार केंद्र के मोदी सरकार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भंग कर दी है जोकि प्रजातंत्र में संविधानिक मूल्यों का हनन है केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी के पूछे अदानी ग्रुप के 20000 करोड़ के सवालों से तिलमिला गई है, चोर चोर मौसेरा भाई की तर्ज पर आडवाणी और मोदी संसद में प्रश्नों के उत्तर देने के बजाय साजिश के तहत उन्हें मानहानि केस में पर फसाया गया जिस प्रकार राहुल गांधी जी देश के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं इससे यह सिद्ध होता है…
छुरा। वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडरीपानी गोंड आमापारा छिदौली विशेष पिछड़ी कमार जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने समाजसेवी मनोज पटेल लगातार प्रयास कर रहे हैं। विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोगों के लिए शासन में अनेक सुविधाओं का प्रावधान है।पर जमीनी स्तर पर देखा जाए तो कमार जनजाति के लोग शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित है। समाजसेवी मनोज पटेल का कहना है इस जाति के लोग आवेदन लगा-लगा कर परेशान हो जाते हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। दिव्यांग छात्र गोपाल के माता अंजनी बाई सोरी ने बताया कि दिव्यांग गोपाल…
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना रीपा महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली मे किया गया आज के मुख्य अतिथि के रुप में श्री मोहम्मद सफीक खान जनपद सदस्य जनपद पंचायत गरियाबंद विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच पन्नालाल कंवर जी जनपद पंचायत के अतिरिक्त से सी ई ओ सर एम एल पैकरा सर के द्वारा आज मो सफिक खान द्वारा उद्घाटन किया गया। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क अंतर्गत चयनित ममता स्व सहायता समूह के दीदी को आजीविका संवर्धन पर प्रशिक्षण विस्तृत रूप से डेयरी मिल्क…
माता ने दिव्यांग बेटे के लिए समाज कल्याण विभाग से व्हीलचेयर की किया मांग छुरा। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत सिवनी के ग्राम राजपुर में निवासरत एक ऐसे पीड़ित परिवार कुमारी बाई ने बताया हमें आज तक शासन की अनेक योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है पेंशन के लिए भटक रहे हैं शासन की योजनाएं की लाभ लेने हम गरीब परिवार आखिर क्यों वंचित होते हैं क्योंकि सरकार योजना तो बनाते हैं जरूर है लेकिन उन योजनाओं को देने के लिए तरह-तरह की दस्तावेज मांगते हैं लेकिन गरीब हम लोगों की आर्थिक स्थिति ऐसे ही…
जल संरक्षण विषय पर मॉडल बनाकर प्रदर्शनी किया गया गरियाबंद। समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बारुका के ग्राम पंचायत भवन में विश्व जल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। विश्व जल दिवस कार्यक्रम में सामाजिक और कृषि दोनों क्षेत्रों में जल संचयन और संरक्षण प्रथाओं, स्वच्छ पेयजल और जल बचत के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामुदायिक भागीदारी प्रयासों में तेजी लाने हेतु जागरूकता किया गया। विश्व जल दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद के प्रमुख व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मनीष चौरसिया जी ने जल संरक्षण के उपायों में प्रमुख रूप से फसलों में विविधिकरण लाने…
गरियाबंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुकाराम कांम्बले के दिशानिर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में दिनांक 23.मार्च को थाना पाण्डुका के मर्ग कायम किया गया, कि मृतिका पुल्सा बाई उर्फ धुरया का मर्ग कायम कर तत्काल कार्यवाही करते हुये मृतिका के पति साधुराम निषाद (65वर्ष) ग्राम अतरमरा थाना पाण्डुका का पूछताछ कथन लिया गया। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 21 मार्च को खरीफ फसल का 10 कट्टा धान बेचने की बात को लेकर रात 8 बजे इसका नाती भूपेन्द्र एवं लोकेश निषाद साधुराम निषाद की पत्नि…
Gariaband : मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान में रोजा रखने वालों पर अल्लाह की रहमत की बारिश होती है. माना जाता है कि रमजान के माह में अल्लाह हर एक नेकी के बदले कई गुणा नेकियों का सबाब अता फरमाते हैं. रमजान माह का पहला रोजा बड़ों के साथ साथ मासूम बच्चों ने भी रखा। यह इनकी ¨जदगी का भी यह पहला रोजा है। तपती धूप की परवाह किए बिना नन्हे मुन्ने बच्चों ने रोजा रखा। अल्लाह और उसके रसूल की रजा हासिल करने के लिए भूख और प्यास की शिद्दत बर्दाश्त की। अरहम ने पहला रोजा रखा।…
Gariaband दर्रीपारा- मार्च से 3 अप्रेल 2023 तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है,इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत धवलपुर के आंगनबाडी केंद्र – 03 यादवपारा मे सुपोषण चौपाल के अन्तर्गत गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था,इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी युवा कांग्रेस बिद्रानवागढ विधान सभा महासचिव – यशवंत कुमार यादव जी शामिल हुए और सभी गर्भवती महिलाओ ,चुमेश्वरी यादव ,जागेश्वरी यादव ,राजेश्वरी यादव, को तिलक लगाकर, नारियल ,चावल, चुडी,टिकली, पोस्टीक व्यंजन जो बच्चो को दिया जाता है उसको सभी गर्भवती महिलाओ को खिलाकर जागरूक किया गया जिसमे,किशोरी बालिका, नंदनी यादव, गीता यादव ,हितेश यादव ,हितेश्वरी यादव ,हिरा बाई यादव …
गरियाबंद। कलेक्टर प्रभात मलिक के दिशा-निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अशोक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत खरखरा ब्लॉक मुख्यालय छुरा से लगे हुए गांव पंडरीपानी विशेष पिछड़ी जनजाति गरीब परिवार में दो बहने और एक भाई की परवरिश उनकी बूढ़ी दादी करती है। इसके लिए दादी को स्कूल में जाकर खाना बनाना पड़ता है। आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवार में रह रहे बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना, महिला एवं बाल विकास अंतर्गत स्पॉन्सरशीप (प्रवर्तकता कार्यक्रम) अंतर्गत लाभ दिलाने हेतु विभाग द्वारा तत्काल सामाजिक गृह जांच कराया गया व…
गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को विधानसभा में किसानों के हित में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की। इससे जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से अतिरिक्त उत्पादन को बेचने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा। विदित है कि विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था…
छुरा। ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत साजापाली के आश्रित ग्राम नवाडिही के एक ऐसे परिवार जिन परिवारों के मुखिया 50 वर्षीय मोहन पटेल अपनी शरीर व कोथा दर्द से 1वर्ष से परेशान हैं उनकी पत्नी कुमारी बाई ने बताया अपने पति का ईलाज कराने सरकारी अस्पताल छुरा फिंगेश्वर महासमुंद राजिम के साथ-साथ निजी अस्पताल संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल नयापारा आयुष्मान हॉस्पिटल नयापारा सोनी मल्टी हॉस्पिटल अभनपुर सोहम मल्टी हॉस्पिटल महासमुंद सेवेन हिल्स विशाखापटनम श्री राम इमेजिक रायपुर शाह नर्सिंग होम नयापारा बहुत से अस्पतालों में इलाज करा कर थक चुके हैं लगभग अभी तक 3 लाख का खर्च हो…
गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर जंहा एक ओर प्रेस, मिडिया के साथियो में हर्ष व उत्साह है वंही प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने वादों को क्रम बध्य रूप से पूरा करते आँ रहें है। वर्षो से प्रदेश के मिडियाकर्मी, पत्रकारों को अपने लिए सुरक्षा कवच की जरूरत महसूस की जा रही थीं उनकी सुरक्षा व उनके फिल्ड में काम करने के दौरान की अप्रिय घटना का सामना करना पड़ता है। वंही स्वतंत्र व निर्भीग पत्रकारिता को इससे बल मिलेगा, छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा पत्रकार ओर…
गरियाबंद – गरियाबंद नगर का सबसे पुराना और प्राचीन छिंद तालाब जल्द ही रायपुर के मरीन ड्राइव के तर्ज पर सवर कर तैयार होगा। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के प्रयास से छिंद तालाब के जीर्णोधार और सौंदर्यीकरण के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री ने 1.50 करोड़ की राशि स्वीकृति मिली हैं। इसके अलावा वार्ड क्र.11 में देवानीन तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 1.49 करोड़, प्रेस क्लब निर्माण कार्य के लिए 25 लाख तथा रावण भाठा के समीप सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रूपए मिले है। नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने बताया की…
गरियाबंद। जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम मोहतरा, घटकर्रा, नागद्वार, रानीपरतेवा एवं हरदी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत टरफा योजनांतर्गत रबी वर्ष 2022-23 में 50 हेक्टेयर का चना फसल प्रदर्शन लगाया गया था। कृषि विभाग द्वारा उक्त ग्राम के कृषकों को चना प्रमाणित बीज किस्म आरवीजी 202 वितरित किया गया था। इन्ही में से ग्राम मोहतरा के किसान बाबुलाल पिता दुकालु राम गोंड़ ने भी 0.80 हेक्टेयर कृषि भूमि पर कृषि विभाग के मार्गदर्शन में चना फसल की खेती की। कृषि विभाग द्वारा कृषक बाबूलाल को बीज व आदान सामग्री उपलब्ध कराया गया। कृषक बाबुलाल ने बताया कि उनके…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन दिनांक 24 3 2023 को होने जा रहा है जिसमें गरियाबंद जिला के पांच विकास खंडों के सहायक शिक्षक अपनी 1 सूत्री मांग वेतन विसंगति के बैनर तले जिला में धरना प्रदर्शन करेंगे सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष खोमन सिन्हा एवं जिला अध्यक्ष कुमेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार ने चुनाव पूर्व अपनी घोषणा पत्र में उल्लेखित किया था कि सहायक शिक्षकों का वेतन वर्ग एक और वर्ग दो के अनुपात में बहुत ही कम है और हमारी सरकार आती है तो सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को तत्काल…
गरियाबंद। कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के तत्वावधान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आर्थिक सहयोग से इं.गां.कृ.वि.वि. रायपुर छ.ग. के निदेशक विस्तार सेवाएं के मार्गदर्शन में ग्राम भेण्ड्री, विकासखण्ड, फिंगेश्वर में एग्री ड्रोन का जीवंत प्रदर्शन जय कोपेश्वर नाथ कृषि उत्पादक समूह, भेण्डरी के 20 कृषकों के लगभग 25 एकड़ प्रक्षेत्र में किया गया। उपस्थित विशेषज्ञों ने ड्रोन द्वारा कृषि दवाईयों के छिड़काव के संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया की ड्रोन तकनीक से विभिन्न तरल खाद, कृषि दवाईयों का छिड़कांव फसलों पर आवश्यकता अनुसार किया जा सकता है, इस तकनीक से श्रमिकों की आवश्यकता को कम किया जा…
मंदिर प्रांगण में साफ सफाई के निर्देश, साथ ही एक एक वाटर कूलर लगाने की घोषणा गरियाबंद। चैत्र नवरात्रि के एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों और पालिका प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगर के विभिन्न देवी मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष मेमन द्वारा यहां सफाई व्यवस्था, पेयजल और अन्य सुविधा को लेकर पालिका प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष मेमन और पालिका की टीम क्रमशः नगर के दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, शीतला मंदिर और राम जानकी पहुंची।…
योजना के तहत कुल 303 हितग्राहियों के 454.57 एकड़ भूमि में विभिन्न प्रजातियों के कुल 3 लाख 20 हजार 183 पौधों का रोपण किया जायेगा’ गरियाबंद। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम दसपुर में भूमि स्वामी लोकेश ध्रुव के 2 एकड़ जमीन पर 1800 नीलगिरी के पौधे रोपण कर किया गया। विदित है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। यह किसानों की निजी भूमि पर वृक्षारोपण कर ग्रामीणों की आय बढ़ाने के साथ-साथ…
गरियाबंद। जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 58 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर प्रभात मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु आवेदन सौंपे। साथ ही आवेदकों को उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में ग्राम कुरूद के धनेश्वर ध्रुव ने ऋण लेने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र, ग्राम राजिम के लालाराम साहू ने राजीव गांधी आश्रय योजना का लाभ प्रदान करने, ग्राम मैनपुर की श्रीमती देवकी…
राजिम। शास. रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विज्ञान-गणित क्लब द्वारा विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब प्रभारी व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान के प्रकरणों को बोधगम्य और रूचिकर बनाने के उद्देश्य से विज्ञान क्लब द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया जाता रहा है । पूर्व में विद्यालय में क्विज, पोस्टर मेकिंग और फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था उसी प्रकार प्रतियोगिता की श्रृंखला में एक और कड़ी को जोड़ते हुए विज्ञान एवं गणित से संबंधित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्राइमरी से हायर सेकेण्डरी के…
गरियाबंद। जिले में शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल किया गया है। निरीक्षण हेतु 115 नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। प्रत्येक नोडल अधिकारी चार पंचायतों में निरीक्षण करेंगे। नोडल अधिकारियों को गोधन न्याय योजना, पीडीएस भवन, स्कूल, आश्रम-छात्रावास, आंगनबाड़ी, हाट बाजार तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है। इन अधिकारियों द्वारा विभागों से उपलब्ध कराये गये निरीक्षण प्रतिवेदन पत्र के आधार पर जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज जिला स्तर के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर…
गरियाबंद। जिले में कई किसान अब परम्परागत धान की खेती के बदले उद्यानिकी फसलों की खेती कर रहे हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी से उनके खेत और जीवन पुष्पित एवं पल्लवित होने लगी है। ग्रामीण शासन की पोषण बाड़ी योजना अंतर्गत अपनी बाड़ी में सब्जियों की पैदावारी लेकर घर की आमदनी बढ़ाने में भी सफल हो रहे हैं। फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी के किसान परमेश्वर निर्मलकर ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में अपने 0.400 रकबा के बाड़ी में आज अपने मेहनत और लगन से लाल भाजी, टमाटर, मूली, मेथी…
राजिम। सर्व ब्राह्मण समाज के गरियाबंद जिला एवं राजिम फिंगेश्वर परिक्षेत्र युवा मंच के संगठनात्मक बैठक स्थानीय विश्राम गृह में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित निश्रा ने की। महिला मंच के जिला अध्यक्ष छाया राही,राजिम फिंगेश्वर परिक्षेत्र महिला मंच अध्यक्ष सीमा शर्मा, महिला मंच के प्रदेश सचिव पद्मा दुबे, प्रदेश मंत्री तनु मिश्रा, समाज के प्रदेश महासचिव मनीष दुबे, सागर शर्मा, सुभाष शर्मा की विशेष उपस्थिति में आयोजित बैठक में युवा मंच के गरियाबंद जिला तथा राजिम फिंगेश्वर परिक्षेत्र पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से विधिसम्मत गठन किया गया। भगवान परशुराम की पूजा…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महिला प्रभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय सेवाकेंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नवापारा के त्रिमूर्ति भवन में गत रविवार महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका विषय भारत को विश्व गुरु बनाने में नारी की भूमिका रहा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती फखरा खानम दानी, श्रीमती ललिता अग्रवाल प्राचार्य, डॉ. उज्जवला शाह, श्रीमती धनेश्वरी दांडे, समाजसेवी एवम बैंक मैनेजर श्रीमती कामनी केला, बीके प्रिया बहन, बीके पुष्पा बहन, बीके पूजा बहन उपाथित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर तथा नारी…
छुरा। ग्राम पंचायत मेंढकीडरी के आदिवासी छात्र शैलेंद्र ध्रुव जो प्रोजेरिया बिमारी से ग्रसित है। शासन प्रशासन ने उनके एक दिन कलेक्टर बनने का सपना पूरा कर गरियाबंद जिले की एक अलग पहचान बनाएं। हाल ही में उनकी स्वास्थ्य कुछ ज्यादा ही बिगड़ी हुई थी जिनका इलाज के लिए रायपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ले जाया गया।लेकिन मुलाकात करने पर जानकारी हुआ अब पहले से स्वस्थ है फिर भी सर में दर्द होते ही रहते हैं। समाजसेवी मनोज ने समय-समय पर जिला अस्पताल ले जाकर चेक कराने घरवालों को कहा गया सहयोगी साथी रेखराम ध्रुव भी पहुंचे थे और कहा…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..