Author: Khabar bharat 36

रसेला।छुरा परिक्षेत्र के अंतिम छोर के वनोपज सहकारी समिति मुढीपानी में हरा सोना तेंदूपत्ता की खरीदी दिनांक 6/5/23 को प्रारंभ किया गया है खरीदी के प्रथम दिन समिति प्रबंधक नोहर सिंह धुव,व पोषक अधिकारी शिवलाल यादव,समिति सदस्य पुनीत राम धुव द्वारा सभी 6 फंडों का निरीक्षण किया।जिसमें सभी फंडों में गड्डी संख्या सही पाया गया।साथ में संग्राहको को अच्छा पत्ता लाने हेतु निर्देश दिया। संग्राहको को पुछने पर बताया कि इस वर्ष बारिश के वजह से पत्ता मोटा हो गया है।साथ में फंड मुंशी  शंकर लाल निषाद, बेनूराम शोभा राम,निजामसाय , हनुमान,उज्जल सिंह,व समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत मुख्यमंत्री समग्र नवा जतन योजना के तहत ग्राम पंचायत मालगांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मे अतिरिक्त भवन का भूमि पूजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि मोहम्मद सफीक प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य के अतिथ्य मे भूमि पूजन संपन्न हुआ। मोहम्मद सफीक ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा मद से आवश्यकता अनुसार स्कूलों में भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रमुख अध्यक्षता पार्वती ध्रुव सरपंच मालगांव, उपसरपंच, ब्लाक अध्यक्ष मो.हफीज, विशिष्ट अतिथि नाजमा खान…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिला मुख्यालय लगभग 28 कि.मी. दूर ग्राम पंचायत कोपेकसा के आश्रित गांव सुखरीडबरी जो जंगलों के बीच में एक ऐसे भुंजिया परिवार पांच सदस्य है, इनकी भविष्य पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है। माता श्रीमती अघनी बाई भुंजिया इनके चार बेटे बड़ा बेटा महेश, जेपाल, धीपॉल, शिवपाल। इनमें से बड़े बेटा महेश भुंजिया (30 वर्ष)के माता ने बताया जब महेश तीन चार साल उम्र का था, तो इन्हें अचानक इनके शरीर में झटके जैसे हुआ तब से इनकी शारीरिक स्थिति बिगड़ता गया। तब से इनकी स्थिति ऐसी ही है,। पूछने पर महेश को रस्सी से क्यों…

Read More

गरियाबंद। जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आये विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों सहित नागरिकों ने कलेक्टर प्रभात मलिक से मुलाकात कर अपनी मांग एवं समस्याओं के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी लोगों की समस्याएं एवं मांग को बारी-बारी से सुना और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में मांग एवं शिकायतों से संबंधित 70 आवेदन प्राप्त हुए। जनचौपाल में ग्राम साजापाली के छगन लाल ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने, ग्राम देवरी की कुंती बाई साहू ने आबादी भूमि का…

Read More

गरियाबंद। अपने मां-बाप खो चुके अनाथ बच्चों के लिए शासन की ओर से चार हजार रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता का प्रावधान है। यह राशि अनाथ बच्चों के पालन-पोषण से लेकर पढ़ाई लिखाई के काम में भी सहायक होता है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने ऐसे बच्चों की जानकारी जिला प्रशासन के संज्ञान में लाने के निर्देश समय-सीमा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। जिले में अभी तक 84 बच्चों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। योजना अंतर्गत अनाथ बच्चों और उनके आश्रितों के संयुक्त बैंक खाते में आर्थिक सहायता राशि 4 हजार रूपये का अंतरण प्रतिमाह किया…

Read More

पू गरियाबंद। मंगलवार देर शाम नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेंमन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों के साथ ही गरियाबंद जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। मेमन ने उन्हें जिले में चल रहे प्रशासनिक कार्यों और गतिविधियों की भी जानकारी दी और साथ ही गरियाबंद आने का न्यौता भी दिया। वही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी जल्द गरियाबंद आने का आश्वासन दिया।

Read More

थाना जुगाड़ क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम करलाझर नागेश पहाड़ी के पास पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ तेन्दुपत्ता सीजन से पहले माओवादियों को पहुंची गहरी चोंट मौके से 303 रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक व नक्सल सामग्री बरामद गरियाबंद। जिला गरियाबंद के थाना जुगाड़ क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम करलाझर का हैं जहां दिनांक 02. 05.2023 के सुबह करीबन 09:20 बजे गरियाबंद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। जिला गरियाबंद नक्सल संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर शेख आरिफ हुसैन तथा उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले व वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा जिले…

Read More

फिंगेश्चर। तालाब किनारे मिला तेंदुवा का बच्चा। विभाग के कर्मचारियों ने इन दोनों बच्चे का रेस्क्यू कर सुरक्षित अपने पास रख लिया। दरअसल रोजगार गारंटी में काम कर रहे मजदूरों ने तेंदुआ के बच्चे को देखा और इसकी जानकारी पार्क के कर्मचारियों को दी। वन विभाग ने तेंदुआ के बच्चे को सुरक्षित जंगल मे छोड़ा दिया है। यह पूरा मामला फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम गनियारी का है।

Read More

रायपुर में बना स्टेडियम, राजिम का लक्ष्मण झुल्ला, केनाल रोड और स्टाप डेम को रेखांकित करता केक रहा आकर्षक गरियाबंद। पूर्व कैबिनेट मंत्री और छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर गरियाबंद से उनके खास समर्थक नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मेमन के नेतृत्व देर रात 12 बजे ही गरियाबंद से बड़ी संख्या में उनके समर्थक बधाई देने रायपुर शंकर नगर स्थित निवास पहुंचे। इस अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी गफ्फु मेमन ने पूर्व मंत्री अग्रवाल के हाथों केक कटवाया और उन्हें…

Read More

छुरा रसेला। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुढीपानी में कु दीपिका निषाद ने 89.66 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है इनके पिता शंकर लाल निषाद मुढीपानी में तेन्दुपत्ता फडमुशी का काम करते हैं माता आरती निषाद समुह संचालन करती है ये गरीब परिवार से हैं इनके उज्जवल भविष्य करते हुए क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्री मती केशरी धु्व ने बधाई दी है बधाई देने वाले में नोहर सिंह धुव प्रबंधक मुढीपानी,थानेश्वर कंवर जनपद सदस्य,भुवन सरपंच कृष्णा गुप्ता उपसरपंच मुक्तेश्वर कंवर,गमसिह कंवर,कुलेश्वर निषाद,जानूराम दीवान,जयराम दीवान,एवं ग्रामवासी शाला के शिक्षक गण उपस्थित थे।

Read More

अमलीपदर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का आज रविवार को गरियाबंद जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमलीपदर (धुरवागुडी) में हुआ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज रविवार को दोपहर 1:00 जैसे ही धुरवागुडी पहुंचे अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर आतिशबाजी कर फूल माला के साथ उनका स्वागत किया इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव , जिला अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, सरस्वती नेताम जनपद सदस्य, भूमि लता यादव महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, सीमा शुक्ला, अनुराग वाघे,सेवन सिंह पुजारी जिला…

Read More

गरियाबंद। प्रभात मालिक ने जिले वासियों को बोरे बासी खाने की अपील की है ।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से बोरे बासी खाने की अपील की है। इसी तारतम्य में उन्होंने कहा कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ राज्य का पारंपरिक व्यंजन है । एक मई को श्रमिक दिवस भी मनाया जाता है । विदित है कि राज्य के विकास में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। बोरे बासी भी पौष्टिकता से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए हित कारक हैं । उन्होंने कल 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों के प्रति…

Read More

गरियाबंद। जिले के विंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर जाते वक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कोण्ड़ागांव विधायक मोहन मरकाम का बस स्टैंड राजिम के पं. सुंदरलाल शर्मा चौंक में राजिम विधानसभा के कांग्रेस जनो द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। राजिम चौंक मे संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान मरकाम ने वरिष्ठ कांग्रेस जनो से कुशलक्षेम जानने के साथ ही जिले व ब्लाक के पार्टी गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेकर मिशन 2023 के लिए जमीनी स्तर पर जुटने का आव्हान कार्यकर्ताओं से किया । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व कांकेर जिला प्रभारी पियुष…

Read More

निजी अस्पतालो से अधिक पैसों में इलाज कराने को मजबूर है Refresh छुरा। गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में ब्लड बैंक व सोनोग्राफी सुविधा नहीं होने से मरीजों को हो रही परेशानी मानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिफर सेंटर हो, प्रस्तुति महिलाओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है विडंबना की बात तो यह है केंद्र व राज्य सरकार प्रसूति महिलाओं के लिए सरकारी अस्पतालों में सर्व सुविधा बनाने अनेकों प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रयास अधूरा ही नजर आ रहे हैं सरकारी अस्पताल सरकार का होने के बाद भी सुविधाजनक नही…

Read More

गरियाबंद। ग्राम पंचायत बेंदकुरा में अंतराष्ट्रीय बीज दिवस के अवसर ग्राम पंचायत बेंदकुरा के ग्राम पंचायत भवन मे समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम एच. आर. डी. पी एच.डी. एफ. सी  बैंक परिवर्तन के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ग्राम प्रमुख एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन संस्था विषय विशेषज्ञ टीकाराम नागेश द्वारा किया गया एवं उन्होंने बीज संरक्षण के विषय मे भी प्रकाश डाला जिसमे पूर्व मे जो मोटे अनाज जैसे कोदो, कूटकी, मड़िया को किसानो के द्वारा अपने खेतो मे लगाया जाता था वह वर्तमान समय मे वे…

Read More

गरियाबंद। शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में वार्षिक आकलन परीक्षफल घोषित किया गया ,शाला का परीक्षफल शत प्रतिशत रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच मोहन लाल साहू अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ढाल सिंह ध्रुव, विशेष अतिथि वेदलता गोस्वामी, तारा साहू द्वारा मां सरस्वती के पूजा अर्चना पश्चात अतिथियों द्वारा परीक्ष परिणाम घोषित कर सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया गया व उज्जवल भविष्य के शुभकामनाओं के साथ प्रगति पत्रक का वितरण किया गया।सभी कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किये बच्चों का नाम अतिथियों द्वारा घोषित किया गया जिन्हें स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर…

Read More

व्यवसायियों के शंका का समाधान भी जिलाधीश ने किया गरियाबंद। व्यवसायियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन के उपस्थिति में जिलाधीश प्रभात मलिक ने आज पालिका के सभागृह में गरियाबंद के सैकड़ों व्यवसायियों को आमंत्रित कर उनसे चर्चा कर गरियाबंद शहर के आस पास उद्योग लगाने हेतु उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। जिलाधीश ने बतलाया कि शासन द्वारा इस योजना के तहत करोड़ों रुपया, स्थान ,सेढ व भवन प्रदान किये जायेगा। व्यवसाई ने जिलाधीश को इस योजना के तहत उद्योग लगाने की मंशा जाहिर कर शासन के प्रति आभार व्यक्त किया जिलाधीश प्रभात मलिक ने…

Read More

एकता पैनल को मिल रहा जन समर्थन समाज में परिवर्तन का लहर रायपुर। मरार पटेल समाज भिलाई राज 3 कि बैठक संपन्न हुई जिसमें सामाजिक गतिविधियों पर खुलकर चर्चा हुआ आगामी 28 मई 2023 को प्रदेश के चुनाव के संबंध में भी चर्चा हुआ इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि ईश्वर पटेल और उनकी टीम का आगमन भिलाई 3 में हुआ । जहां प्रदेश संरक्षक ब्रह्मदेव पटेल जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज विकास हेतु परिवर्तन आवश्यक है हमने इस यात्रा को परिवर्तन यात्रा का नाम दिया है तथा हमारे पैनल को एकता पैनल का…

Read More

गरियाबंद। बता दें कि गरियाबंद निवासी श्रीमती पुष्पा साहू जो कि विगत लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी हुई है जो कि ग्रामीण साहू समाज गरियाबंद अध्यक्ष पद पर रही तथा विगत 15 वर्षो से तहसील साहू संघ गरियाबंद के विभिन्न पदो पर रहकर जिला साहू संघ गरियाबंद महिला प्रकोष्ठ संयोजिका पद पर आसीन हो अपने कार्य शैली से महिलाओं को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम किये उनके समाज के प्रति समर्पित कार्य सेवा भाव के कारण छ.ग .प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू उपाध्यक्ष श्रीमती मोहन कुमारी साहू एवं नारायण साहू जिलाध्यक्ष के अनुशंसा पर…

Read More

राजिम। गरियाबंद जिले के धर्म नगरी नगर पंचायत राजिम के मां शारदा वार्ड जहां कई वर्षों से अज्ञात बीमारी से पीड़ित बेटी खुशबू साहू की सुध लेने आज तक जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जब उनकी दुख दशा की जानकारी गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक समाजसेवी मनोज पटेल को होते ही मुलाकात करने तत्काल उनके घर पहुंचे तो बिस्तर के नीचे बीमार तड़प रही बेटी को जब समाजसेवी ने देखा तो उनकी आंखों में आंसू की बूंद चिपकने लगे और उनके पिताजी अनूप साहू (54) वर्षीय को पूछने पर उन्होंने बताया…

Read More

गरियाबंद छुरा। 25 अप्रेल, अपोलो कालेज ऑफ फॉर्मेसी रायपुर में ”प्लांट टिशू कल्चर“ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें देश एवं प्रदेश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविदों ने अपने व्याख्यान दिये। आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार को इस राष्ट्रीय सेमीनार में विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार के समापन सत्र मे ”यंगेस्ट वाईस चांसलर“ तथा ”आउट स्टैंडिंग एकेडिमिक एम्सलेंस अवार्ड“ की घोषणा की गई। आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार को इस सेमीनार में ”यंगेस्ट वाईस चांसलर“ का अवार्ड प्रदान किया गया । ज्ञातव्य हो कि यह सम्मान…

Read More

छुरा। आदिवासी विकास खंडों में विशेष रुप से आदिवासी बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित एकलव्य विद्यालयो में कक्षा छटवी में प्रवेश हेतु पांचवी अध्ययनरत बच्चों की परीक्षा जिला मुख्यालय में परीक्षा केंद्र बनाकर ली गई नौनिहाल बच्चों के लिए यह परीक्षा प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ थी किंतु दूरदराज देवभोग,मैनपुर,छुरा फिंगेश्वर से आने वाले 800 से अधिक परीक्षार्थियों के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा| जिला मुख्यालयकि दूरी को देखते हुए पालको में अत्यधिक रोष देखा गया छोटे बच्चों को इतनी दूरी तय कराकर परीक्षा दिलाना प्रशासन द्वारा प्रताड़ना से कम नहीं है…

Read More

रायपुर में स्थित धर्मशाला के लिए 20 लाख की घोषणा रायपुर। बुधवार को रायपुर जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल के नेतृत्व में रायपुर के सप्रे शाला मैदान में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत् मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात किया। जिसमें रायपुर जिला के प्रतिनिधि मंडल ने नया रायपुर में कोल्ड स्टोरेज, ग्रामीण अंचलों में पसरा शुल्क माफी व हाट बाजारों में पटेल समाज के लोगों को महत्व व रायपुर में प्रदेश कार्यालय के लिए 50 लाख रूपए की मांग किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा हर समाज को अपनी हक की लड़ाई लड़नी होगी तभी समाज का विकास…

Read More

फिंगेश्वर। पंचायत सचिवों के समर्थन में पहुंचे रोहित साहू सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद सहित सरपंच संघ फिंगेश्वर पंचायत सचिवों की अनिश्चित कालीन हड़ताल विगत 16.03.2023 से चल रही है, जिसके 41 वें दिन में समर्थन हेतु पहुचे जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, अध्यक्ष सरपंच संघ फिंगेश्वर होमन लाल साहू सहित 72 पंचायत के समस्त सरपंचगण उपस्थित थे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत सचिव विगत कई वर्षों से सेवा देते आ रहे है लेकिन बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि आज तक ग्राम पंचायत ने पंचायत सचिवों की शासकीयकरण नही…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद डी एस चौहान, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्याम चंद्राकर के निर्देशन में आज पूरे गरियाबंद जिला के प्राथमिक विद्यालयों में अंगना म शिक्षा3.0 के तहत पढ़ई तिहार का आयोजन किया गया इसी कड़ी में विकास खण्ड फिंगेश्वर के शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में भी आज 25 अप्रैल को प्रातः विद्यालय के सभागार में अंगना म शिक्षा 3.0कार्यक्रम के तहत पढ़ई तिहार का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच मोहन लाल साहू,अध्यक्षता शाला समिति अध्यक्ष ढाल सिंह ध्रुव विशेष…

Read More

गरियाबंद। जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 59 लोगों ने अपनी समस्याओं संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी लोगों की समस्याएं को बारी-बारी से सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार आवेदकों के समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में ग्राम पंचायत तुहामेटा के किसानों ने भूमि सुधार कार्य हेतु राशि स्वीकृत करने, ग्राम आसरा के यादराम ध्रुव ने ऋण पुस्तिका में नाम त्रुटि सुधार करवाने, फुलकर्रा के हरिराम ने नक्शा में त्रुटि सुधार करने, ग्राम बेंदकुरा…

Read More

गरियाबंद। आधुनिक भारत में 24 अप्रैल 1993 को पंचायत राज लागू हुआ एवं 73 वा संविधान संशोधन आधुनिक भारत का मील का पत्थर है । समग्र विकास के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू हुआ , जिसमें जिला, जनपद ,ग्राम पंचायत इकाई की व्यवस्था की गई। जिला एवं जनपद स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव को विकास का बागडोर दिया गया । इस व्यवस्था के आधार पर देश राज्यों की तस्वीर बदली। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 27 जिला पंचायत ,146 जनपद पंचायत एवं 11656 ग्राम पंचायतों में बसे ग्रामीण परिवार तेजी से विकास…

Read More

गरियाबंद छुरा। विकासखण्ड मुख्यालय से लगभग 2कि मी. दूरी से लगे ग्राम पंचायत हरदी के आश्रित ग्राम डांगन बाय के निवासी शोभाराम विश्वकर्मा जो दोनों आंखों से कमजोर हैं. अंत्योदय विशेष कमजोर समूह की श्रेणी में आते हैं उन्होंने बताया हम लोग बहुत ही गरीब है ना ही हमारे पास कोई जमीन है मेरा एक बेटा था जो 8 माह पहले झटका आने की वजह से मृत्यु हो गया। भीख मांगना तो नहीं चाहता लेकिन मेरा मजबूरी है अपने पेट पालने के लिए मुझे मांगना पड़ता है दिखाई नहीं देने के बाद भी अपने गांव से छुरा नगर बड़ा…

Read More

राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति को प्रदेश संगठन से जोड़ने की योजना बनेगी- कन्हैया डोगरगढ़ में सामाजिक बैठक आहूत की गई है जहां विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया इस अवसर पर राजनंदगांव जिला एवं खैरागढ़ जिला के 12 राज अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे आने वाले 28 मई को प्रदेश स्तरीय चुनाव के संबंध में भी चर्चा हुआ जहां सभी राज के मतदाता सूची को एकत्रित कर प्रदेश कार्यालय जमा करने की तैयारी की गई इस अवसर पर एकता पेनल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के प्रत्याशी कन्हैया पटेल जिला अध्यक्ष राजनंदगांव एवं अध्यक्ष खैरागढ़…

Read More

रायपुर। रविवार को प्रदेशाध्यक्ष प्रत्याशी ईश्वर पटेल प्रदेश संरक्षकों व अन्य पदाधिकारियों के साथ कुम्हारी कुकदा पहुंचे। जहां कुम्हारी को नया राज का दर्जा मिलने पर नवनिर्वाचित राज अध्यक्ष टिकेंद्र पटेल व सचिव थानेस पटेल को माता शाकंभरी की छायाचित्र व गुलदस्ता भेंटकर बधाई दिए। इस अवसर पर ईश्वर ने संबोधित करते हुए कहा आज समाज में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी आवश्यक है। समाज को बेहतर नेतृत्व की आवश्यकता है। जो समय के अनुरूप कार्य कर सकें। ईश्वर ने आगे कहा समाज में सामाजिक ,आर्थिक ,शैक्षणिक एवं राजनीति विकास हेतु नई रूपरेखा योजना बनाने की आवश्यकता है आने वाले…

Read More

गरियाबंद। दर्रीपारा, कोसमी (द), खुर्सीपार में शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्रामीणों ने भगवान शिव और पार्वती का ब्याह रचाया, इस दौरान गुड्डे गुड़ियों के विवाह का लोगों ने खूब आनंद उठाया साथ ही क्षेत्र के आस-पास के गांव में विवाह की धूम रही,देर शाम तक बारातियों का आना-जाना लगा रहा,क्षेत्र के आसपास के गांव कोसमी द के बीच पारा एवं दर्रीपारा के दुर्गावती चौक स्थित रंगमंच तथा नवापारा में ग्रामीणों ने रीति रिवाज से गुड्डे गुड़ियों का विवाह संपन्न कराया, ग्रामीणों ने बताया कि इस तिथि को भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए गुड्डे-गुड़ियों…

Read More

गरियाबंद। ज्ञात हो कि तहसील साहू संघ गरियाबंद के अंतर्गत आश्रित ग्राम बरबाहरा निवासी तुलाराम साहू की सुपुत्री पुष्पा साहू जिसकी दाम्पत्य जीवन सुखमय नही होने के कारण तलाक हो गया था जिसे साहू समाज मधुबन धाम परिक्षेत्र खिसोरा अंतर्गत ग्राम कमरौद निवासी बुधराम साहू के सुपुत्र चि.छत्रपाल साहू जो कि अविवाहित है साथ ही एम.ए.सी.तक पढाई किया हुआ है जिसने तलाकशुदा लङकी का पुन: घर बसा कर समाज के दोनों परिक्षेत्र पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत विवाह सम्पन्न कर रचा इतिहास उपस्थित सभी पदाधिकारी गणों ने नव युगल दंपत्ति को सुखमय दाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाये दिऐ उक्त…

Read More

समाज के विकास में अब योजना योजना बद्ध तरीके से किया जावेगा विकास  तेजराम गरियाबंद। पटेल मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव 28 मई को सम्पन्न है, चुनाव को लेकर समाज मे चुनावी सार गर्मी बढ़ गया है, समाज मे अभी तक 2 पैनल का नाम सामने आया है, जिसमे दोनों पैनल जिसमे पूर्व में कार्य. प्रदेश अध्यक्ष रहे सुनील पटेल प्रदेश अध्यक्ष के लिये इस बार जोर आजमा रहे है और अपने 10 वर्षों में किये गये कार्यो को लेकर मतदाता के बीच जा रहे है, वही राजिम राज के तेजतर्राट साथ स्वच्छ छवि…

Read More

सामाजिक परिवर्तन यात्रा में निकले ईश्वर पटेल और उनकी टीम कांकेर। जिले मे मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक भवन हेतु 50 लाख रुपए की राशि घोषित की गई थी जिसके लिए कांकेर जिले के अंतर्गत ग्राम डुमाली में समाजिक जनों द्वारा भूमि पूजन किया गया तत्पश्चात सामाजिक बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई ।जहां रायपुर जिले के अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम मरार समाज के मान्यता नए डुमाली राज ,डूमरपाली राज एवं चारामा राज को बधाई दिए और आगे कहां कि निश्चित रूप से संगठन की ताकत है कि आज शासन प्रशासन को भी…

Read More

फिंगेश्वर।  ग्राम पंचायत जामगांव के(42) वर्षीय दिव्यांग सरिता साहू दोनों पैर से चलते हैं। जिससे उन्हें चलने फिरने में काफी परेशानियां होती है। सरिता दोनों पैर से दिव्यांग है। मगर अपने पेट के लिए गिट्टी फोड़ने का काम करती है।तभी उसे दो वक्त की रोटी नसीब होती है। शासन प्रशासन से आज तक किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं मिला है‌।शासन सिर्फ 350 रुपए देकर अपना दायित्व इति श्री कर लेते है। 350 रुपये पेंशन में जीवन यापन महीने भर कैसे हो सकता है। यह अंदाजा लगाया जा सकता है अपनी सारी दैनिक दिनचर्या पैर से रगड़कर चलती है।उनकी…

Read More

महिला समूहों और स्थानीय लोगों से चर्चा की गरियाबंद। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह गरियाबंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। उन्होंने जिले में चल रहे राज्य शासन के महत्वाकांक्षी सुराजी गांव नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी एवं महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) योजनांतर्गत जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सेम्हरतरा, जेंजरा, भेण्ड्री और गरियाबंद के सढ़ौली गौठानों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा गौठानों में किए जा रहे मल्टी आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। समूह की दीदियों ने बताया कि समूह के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट…

Read More

आज राजिम, कोपरा, देवभोग एवं गोहरापदर में आयोजित हुआ शिविर गरियाबंद। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा आज एक दिवसीय लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। आज राजिम, कोपरा, देवभोग एवं गोहरापदर में शिविर का आयोजन किया गया। आवेदकों द्वारा इस शिविर के माध्यम से लर्निंग लायसेंस हेतु आवेदन किया गया। शिविर लगने से जिला मुख्यालय पहुंचकर आवेदन करने की बाध्यता दूर हो गई है। परिवहन विभाग के इस कदम से दूर-दराज निवासी और कामकाजी लोगों की काफी मदद हो रही है। शिविर के माध्यम से लोगों को बार-बार आर.टी.ओ.…

Read More

बस्तर संभाग में सघन चुनावी दौरे जिसमें संभाग अध्यक्ष विभिन्न राज अध्यक्षों पदाधिकारियों का पुरजोर समर्थन ईश्वर पटेल को प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में तथा कार्यकारी अध्यक्ष के लिए कन्हैया पटेल के समर्थन और पूर्ण बहुमत के साथ विजय बनाने हेतु सहमति दी है । इस अवसर पर ईश्वर पटेल ने कहा कि प्रदेश संगठन में बस्तर संभाग लंबे समय से उपेक्षित होते रहा है कहीं न कहीं इस प्रदेश ने बस्तर संभाग को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं दिया गया , ना हीं उन्हें मंच पर उचित स्थान मिल पाया है और ना ही बस्तर…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर प्रभात मलिक की अध्यक्षता में आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर मलिक ने संगठन प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, मीडिया प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों को शनिवार 22 अप्रैल को परशुराम जयंती एवं ईद-उल-फितर का त्यौहारों को आपसी भाईचारा व सद्भावना के साथ मनाने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी लोगों को आपसी भाईचारे के साथ मिल जुलकर रहना हैं। इसके लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने…

Read More

बालक को लाने – ले जाने के लिए व्हीलचेयर किया गया प्रदान गरियाबंद। अपने शारीरिक और मानसिक दिव्यांगता को नजरअंदाज करके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले बालक धर्मेंद्र की खिलखिलाहट आगे भी बरकरार रहेगी। धर्मेंद्र की घुटनों के बल चलने की परेशानी अब दूर हो गई है। बालक को कहीं भी लाने- ले जाने के लिए उन्हें व्हीलचेयर प्रदान कर दिया गया है। व्हीलचेयर मिलने से बालक के माता-पिता और परिजनों की भी चिंता दूर हो गई है कि, अब उनके बच्चे को जमीन में घुटने के बल चलने पर होने वाले दर्द से मुक्ति मिल गई है।…

Read More

छुरा। पावन धरा ग्राम लोहझर जिला गरियाबंद (छ.ग.) में युगल सरकार राधा कृष्ण जी की अनंत कृपा एवं पितृ देवो के शुभाशिष से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।परीक्षित प्रतिनिधि  मयाराम पटेल,श्रीमति चंद्रिका पटेल,परायण पूजा आरती प्रातः 6:00 से 9:00 तक प्रवचन प्रातः 10:00 से 1:00 तक व दोपहर 3:00 से 6:00 बजे संध्या भण्डारा प्रसादी दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक सूक्ष्म सानिध्य ब्रम्हलीन संत श्री भुनेश्वरी शरण व्यास जी प्रवचनकर्ता कृपा पात्र श्री श्री 108 श्री संतसिया गोवर्धनशरण व्यास जी महामंडलेश्वर चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम कुटेना 23 अप्रैल रविवार को मंगल…

Read More

जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, समाज के प्रमुखों से सहयोग की अपील गरियाबंद। कलेक्टर प्रभात मलिक ने बाल विवाह की पूर्णतः रोकथाम के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नहीं अपितु कानूनन अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह करने वाले वर एवं वधु के माता-पिता, सगे-संबंधी, बाराती यहाँ तक कि विवाह कराने वाले पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। इसके अतिरिक्त यदि वर या कन्या बाल विवाह पश्चात विवाह को स्वीकार नहीं करते है, तो बालिक होने के पश्चात विवाह को शून्य घोषित…

Read More

दुर्ग संभाग में धुआधार प्रचार प्रसार जारी राज अध्यक्षों का मिल रहा पूरा सहयोग रायपुर। कोसरिया मरार पटेल समाज के लिए आगामी 28 मई को चुनाव की तिथि जारी हो चुका है प्रदेशाध्यक्ष के लिए अभनपुर निवासी ईश्वर पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष के लिए खैरागढ़ निवासी कन्हैया पटेल का प्रचार प्रसार बड़े जोरों से चल रहा है इसी कड़ी में प्रदेश के दुर्ग संभाग में मरार समाज के राज अध्यक्षों के द्वारा आपार जनसमर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार किया जायेगा। गौरतलब है कि 45 राज अध्यक्ष एवं प्रदेश जिला राज पदाधिकारियों की उपस्थिति…

Read More

छुरा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत उड़द मिनी किट का बीज वितरण ग्राम पंचायत दुल्ला में कृषकों को निशुल्क दिया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य दीपक चंद्राकर कृषि विभाग ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आर.के.आचार्य ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दिया तथा किसानों से अपील किया कि जिसमें प्रमुख रुप से किसान लोग उपस्थित थे।

Read More

विज्ञान प्रदर्शनी और चित्रकला में बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन क्रिकेट फाइनल में श्रद्धा पब्लिक स्कूल को मिला प्रथम स्थान गरियाबंद। श्रद्धा पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इंटर स्कूल स्पोर्ट्स इवेंट के अंतर्गत आज तृतीय व अंतिम दिवस की शुरुवात मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। आज की स्पर्धा की शुरुआत क्रिकेट फाइनल में पहुंचे श्रद्धा पब्लिक स्कूल व स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बीच क्रिकेट मैच के साथ प्रारंभ हुआ स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के कप्तान ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रद्धा पब्लिक…

Read More

          गरीबी ने भीख मांगने को किया मजबूर महासमुंद। जिले के खल्लारी विधानसभा ग्राम पंचायत खल्लारी में निवासरत( 35) वर्ष मंगल सिंह यादव हैं जो जन्म से ही दोनों आंखों से नेत्रहीन हैं घर में थालियों को बजा कर गाना बजाना बचपन से आदत था बड़े होने के बाद भी मंगल सिंह यादव ने संगीत नहीं छोड़ा और उनकी गीत संगीत आवाज ऐसा दूर तक लोग सुनने आते हैं माइक जैसा ही आवाज अपने सुर संगीत से लाते हैं उनकी इस संगीत को देखकर भिलाई से एक दानदाता ने उन्हें ढोलक दिया गरीब कमजोर समूह…

Read More

गरियाबंद। एनएसयूआई छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के अनुमोदन से व जिला गरियाबंद प्रभारी आदित्य बिसेन के मार्गदर्शन से गरियाबंद जिला अध्यक्ष रितेश दीक्षित ने प्रेम नागेश को जिला सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी। प्रेम नागेश ने कहा कि एनएसयुआई संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए अपना अधिक से अधिक समय दे कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करूँगा। प्रेम नागेश ने अपनी नियुक्ति पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, एनएसयूआई जिला प्रभारी आदित्य बिसेन,पूर्व जिलाध्यक्ष केशु सिन्हा, जिलाध्यक्ष रितेश दीक्षित, बिंद्रानवागढ विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल…

Read More

गरियाबंद। वसीम खान को मिली नई जिम्मेदारी बनाए गए एनएसयूआई गरियाबंद के जिला सचिव। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, गरियाबंद जिला प्रभारी आदित्य बिसेन, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अहसन मेमन, एनएसयूआई गरियाबंद के जिला अध्यक्ष रितेश दीक्षित के मार्गदर्शन में वसीम खान को गरियाबंद एनएसयूआई जिला सचिव की ज़िम्मेदारी दी गयी है । वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर वसीम खान ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करूंगा और आशा करता हूं कि मुझे आप सभी का मार्गदर्शन सदैव…

Read More

गरियाबंद। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल सीबीएसई से जुड़ने के बाद छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।इसी तारतम्य में सीबीएसई के माध्यम से प्रत्येक वर्ष साइंस, मैथ्स, जी. के., कम्प्यूटर, साइबर सेल जैसे विषयों के माध्यम से गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष 2री कक्षा का छात्र प्रियान तिर्की को गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिक्शन से नावाजा गया साथ ही रौशनीप्रिया यादव, ओजस्वी निर्मलकर, युक्ति बैस, ख़ुशी साहू, जागृति चंद्राकर और मंजूषा ठाकुर को उनकी सफलता के लिए गोल्ड मेडल ऑफ़ एक्सिलेंस से सम्मानित किया गया।…

Read More

आयोग की सुनवाई के दौरान दूसरी पत्नि रखने वाले ने आत्महत्या की दी धमकी, अध्यक्ष ने एफआईआर कराने के दिए निर्देश गरियाबंद।  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सदस्य डॉ अनीता रावटे की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार गरियाबंद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक की अध्यक्षता में आज 170 वीं जन सुनवाई हुई। आज की जनसुनवाई में कुल 24 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गये थे, जिसमें 13 प्रकरण नस्तीबद्ध किये गये। साथ ही 2 प्रकरण महिला आयोग रायपुर कार्यालय मे स्थानांतरित किये गये। कार्यवाही के दौरान…

Read More