Budget: राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट की सराहना करते हुए इसे सर्वहारा वर्ग के विकास का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने वाला और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का जीवंत प्रमाण है।
01 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप है : विधायक रोहित साहू
विधायक रोहित साहू ने बजट की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें समाज के हर तबके का ध्यान रखा गया है। यह बजट हमारे गरियाबंद जिले के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी है जिसमें अनेक विकास कार्यों के लिए बजटीय प्रावधान किया गया है। युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्राथमिकता दी गई है। बजट में कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और निर्धन वर्ग के लिए आवास व कल्याणकारी योजनाओं हेतु पर्याप्त धनराशि आवंटित की गई है। वीबी जी राम जी के तहत 125 दिवस रोजगार सृजन हेतु 4000 करोड़ रुपए, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी 4000 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है। रायपुर में उच्चस्तरीय परीक्षा केंद्र के लिए 25 करोड़, 25 नवीन महाविद्यालयों के लिए 25 करोड़ रुपए प्रावधान किया गया है। विधायक श्री साहू ने चर्चा के दौरान कहा यह छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप है। छत्तीसगढ़ का बजट राज्य बनने के बाद से अब तक 35 गुना बढ़ गया है जिसका प्रत्यक्ष लाभ छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को होगा। 1.72 लाख करोड़ का यह प्रावधान प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करेगा। विधायक रोहित साहू ने इस जनहितैषी बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। राजिम विधायक रोहित साहू ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए बताते हुए युवाओं, किसानों और गरीबों के हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।इस बजट को ‘संकल्प’ थीम के साथ पेश किया गया है, जिसका लक्ष्य छत्तीसगढ़ को 2047 तक ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाना है।राज्य की GSDP वृद्धि दर 12.4% रहने का अनुमान है। बजट में सभी विभागों के लिए बजट का प्रावधान किया गया है जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए 14,300 करोड़ का विशेष आवंटन। किसानों की समृद्धि के लिए बजट में कई बड़े प्रावधान किए गए हैं जिसमें कृषक उन्नति योजना के लिए 10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। किसानों के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा। धान का अंतर राशि (3,100 रुपए प्रति क्विंटल) का भुगतान समय पर करने का संकल्प लिया गया है। रानीदुर्गावती योजना के तहत 18 साल की उम्र पूरी करने वाली बेटियों को 1.50 लाख देने की नई योजना का ऐलान।महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए निरंतर बजट आवंटन और रायपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्राओं के लिए 200 सीटों वाला छात्रावास और जिलों में कन्या छात्रावासों का निर्माण। शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल विकास को गति देने के लिए बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में 100 करोड़ की लागत से एजुकेशन सिटी की स्थापना और राज्य में 12 नए नर्सिंग कॉलेज तथा 6 फिजियोथेरेपी कॉलेज भवनों का निर्माण। युवाओं को राज्य में ही रोजगार देने के लिए 250 करोड़ का निवेश और 23 नए उद्योगों की स्थापना। लखपति दीदियों के अनुभव में वृद्धि के की मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना की भी शुरुआत करने बजट में प्रावधान किया गया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में सुविधाएं प्रदान करने के लिए 33 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ AI मिशन और स्टार्टअप्स के लिए विशेष कोष की स्थापना की गई है। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के लिए 8,050 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है जो जनस्वास्थ्य की पूर्ति के लिए अत्यंत सराहनीय है। मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के लिए 6,500 करोड़ रुपए। प्रदेश के कर्मचारियों के कैशलेश चिकित्सा के लिए 100 करोड़ का प्रावधान कर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सुविधाएं प्रदान की गई है। सिंचाई परियोजना,पर्यटन विकास और अधोसंरचना विकास के लिए भी करोड़ों का प्रावधान किया गया है।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि सच्चे अर्थों में कहें तो यह बजट छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह युवाओं को पंख , महिलाओं को आत्मनिर्भर और किसानों को संबल देने वाला बजट है जिससे समूचे प्रदेश में विकास की नई गति देखने को मिलेगी। यह बजट संकल्प के थीम पर प्रस्तुत की गई है और हमने बनाया है हम ही संवारेंगे के संकल्प को सार्थक स्वरूप सुनिश्चित करने वाली है।



