Pakistan Gas Leakage: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के प्रमुख शहर कराची में एक बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची में ये धमाका संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुआ है। धमाके की चपेट में आने के कारण करीब 14 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है। (Pakistan Gas Leakage)
Also read – Deputy Collector Suspended: महिला आरक्षक से शारीरिक शोषण का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पर गिरी गाज, हुए निलंबित
कब और कैसे हुआ हादसा?
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कराची में गुरुवार की सुबह एक आवासीय इमारत में हुआ है। ये धमाका ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। इस दौरान हर कोई सहरी के वक्त जाग रहा था। बता दें कि पाकिस्तान में आज रमजान का पहला दिन मनाया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि धमाके का कारण जाहिर तौर पर गैस रिसाव है।
Also read – छत्तीसगढ़ सरकार ने दिखाई सख्ती, धान उठाव में सुस्ती के कारण मार्कफेड के DMO किशोर चंद्रा हटाए गए
मृतकों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल
पुलिस ने बताया है कि धमाके वाली जगह से अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 14 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। धमाके के कारण इमारत का जर्जर हिस्सा भी ढह गया है। फायर सर्विस ने बताया है कि वह अभी भी इमारत में शव या जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। मृतकों में 2 से लेकर 17 साल तक की उम्र के 9 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा घायलों में भी 7 बच्चे शामिल हैं। (Pakistan Gas Leakage)

Pakistan Gas Leakage: पाकिस्तान के कराची में भीषण धमाका, 16 लोगों की दर्दनाक मौत, ब्लास्ट की वजह आई सामने
बीते महीने भी हुआ था हादसा?
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में लोग में गैस की कमी से जूझते रहते हैं। ऐसे में खास तौर पर कम आमदनी वाले आवासीय क्षेत्रों में कई परिवार अपने घरों में तरल पेट्रोलियम वाले गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। कराची में हाल के दिनों में ये दूसरा बड़ा हादसा है। बीते महीने भी कराची के सदर इलाके में थोक और खुदरा बाजार, गुल शॉपिंग प्लाजा के बेसमेंट में आग लग गई थी। इस हादसे में कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए था।
Also read – Shivaji Maharaj Jayanti: शिवाजी महाराज जयंती पर भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल



