Arabian Sea Boiling Water: गुजरात तट के पास समुद्र की सतह से बुलबुले उठने और पानी के उबाल मारने जैसी रहस्यमयी घटना से हड़कंप मच गया है। मछुआरों ने घटना का वीडियो बनाया है जो वायरल हो रहा है। इसमें समुद्र की लहरों में असामान्य हलचल साफ देखी जा सकती है। इसको लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। अंदेशा है कि यह समुद्र तल से गैस रिसाव या किसी भूगर्भीय गतिविधि का संकेत हो सकता है। सरकार ने जांच के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं। सुरक्षा के लिहाज से मछुआरों को उस इलाके से दूर रहने और जहाजों को रास्ता बदलने की सलाह दी गई है। (Arabian Sea Boiling Water)
Also read – CGMSC scam: मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा ED की गिरफ्त में, रिमांड 19 जनवरी तक
असामान्य हलचल से पूरे इलाके में दहशत
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अरब सागर में पानी की हलचल और बुलबुले उठने की खबरों ने प्रशासन और मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। पालघर जिले के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरों के वीडियो में समुद्र के एक बड़े हिस्से में पानी उबलता हुआ और बुलबुले निकलता दिखाई दे रहा है। नजारा ऐसा लग रहा है जैसे पानी उबल रहा हो। समुद्र में इस तरह की असामान्य हलचल से पूरे इलाके में दहशत और आशंका का माहौल है। (Arabian Sea Boiling Water)
Also read – CG BREAKING: राज्यपाल डेका ने नवनियुक्त मुख्य और राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ
Methane leak? Mystery seawater boiling phenomenon sparks alarm off the Gujarat coast. A team has been dispatched to look into it. pic.twitter.com/dMgAJsHRS9
— Sibu Tripathi 🪂 (@imsktripathi) January 20, 2026
घटना बेहद असामान्य
पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने जानकारी दी कि यह जगह जहाजों के रास्ते और मछली पकड़ने के प्रमुख इलाकों के बहुत पास है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह हलचल समुद्र के नीचे से गैस रिसाव, किसी भूगर्भीय गतिविधि या वहां बिछी पाइपलाइनों में खराबी के कारण हो सकती है। घटना बेहद असामान्य है। ऐसे में इस पर समुद्री और औद्योगिक एजेंसियों को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
वजह की हो रही छानबीन
पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि प्रशासन समुद्री विभागों के साथ मिलकर इस बात की जांच कर रहा है कि यह हलचल किसी प्राकृतिक बदलाव के कारण है या किसी औद्योगिक हादसे की वजह से यह घटना देखी जा रही है। अधिकारी ने जानकारी दी कि सावधानी के तौर पर उस इलाके से गुजरने वाले सभी जहाजों और मछुआरों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (Arabian Sea Boiling Water)

भूकंपीय क्षेत्र वाला गैस रिसाव तो नहीं?
इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज की एक टीम को मौके पर तैनात किया गया है। जांच में ध्यान दिया जा रहा है कि क्या यह समुद्र के नीचे से होने वाला प्राकृतिक मीथेन गैस का रिसाव है या फिर मुंबई हाई क्षेत्र में तेल और गैस पाइपलाइन फटने जैसी कोई मानवीय चूक। आशंका जताई जा रही है कि यह भूकंपीय क्षेत्र में प्राकृतिक गैस के रिसाव के कारण भी हो सकता है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
स्पॉट से दूर रहने की सलाह
गुजरात का समुद्र तट अरब सागर के उस हिस्से में आता है जहां भूगर्भीय हलचल की आशंकाएं रहती हैं। फिलहाल पालघर के अधिकारी भारतीय तटरक्षक बल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी और ओएनजीसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि सोनार और गैस सेंसर वाले विशेष जहाजों के जरिए असली वजह का पता लगाया जा सके। मछुआरों को इस स्पॉट से दूर रहने की सलाह और विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की गई है।

अचानक क्यों उबलने लगा अरब सागर का पानी? गुजरात से महाराष्ट्र तक हाई अलर्ट, समुद्री इलाके में सनसनी…
जांच में जुटे विशेषज्ञ
शुरुआती निर्देशों के तहत जहाजों को उबाल वाली जगह से रास्ता बदलने के लिए कहा गया है। विशेषज्ञ पानी के नमूने लेकर हाइड्रोजन सल्फाइड या कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसों की जांच कर रहे हैं। इस जांच के परिणामों से गहरे समुद्र में होने वाले प्राकृतिक बदलावों या औद्योगिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। (Arabian Sea Boiling Water)
Also read – समंदर के रास्ते साजिश! लश्कर-ए-तैयबा भारत पर बड़े हमले की फिराक में, स्कूबा डाइवर्स तैनात



