Registrar Appointment Order रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए नए कुलसचिवों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा लिया गया है। इस फेरबदल में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
जशपुर में ऐतिहासिक पल: 1000 परिवारों ने ‘घर वापसी’ कर फिर अपनाया सनातन धर्म।
पाटन विश्वविद्यालय में यशवंत केराम को मिली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (दुर्ग) में कुलसचिव के पद पर बदलाव किया गया है। पूर्व कुलसचिव आर.के. खरे को उनके मूल विभाग, कृषि संचालनालय में वापस भेजा गया है। उनकी जगह यशवंत केराम, जो कि संयुक्त संचालक कृषि हैं, को प्रतिनियुक्ति पर लेकर नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है।
हनुमंत कथा का तीसरा दिन: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्म, एकता और जागरूकता पर जोर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भी मिला नया कुलसचिव
इसी क्रम में कपिल देव दीपक, संयुक्त संचालक कृषि को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।