जिले में अवैध धान पर हो रही लगातार कार्यवाही अब तक 3080 कट्टा धान किया गया जप्त

जिले में अवैध धान पर हो रही लगातार कार्यवाही अब तक 3080 कट्टा धान किया गया जप्त

 

कलेक्टर अग्रवाल ने अवैध धान पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले के सीमावर्ती इलाकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके फलस्वरुप अब तक 3080 कट्टा धान जप्त किया जा चुका है। इसके अंतर्गत देवभोग क्षेत्र से 620, मैनपुर क्षेत्र से 1710 एवं छुरा क्षेत्र से 750 कट्टा धान जप्त किया गया है।
साथ ही एक ट्रैक्टर एवं दो पिकअप गाड़ियों को भी जप्त किया गया है।

जिले में अवैध धान पर हो रही लगातार कार्यवाही अब तक 3080 कट्टा धान किया गया जप्त

कलेक्टर अग्रवाल ने लगातार चौकसी कर अवैध धान पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नोडल अधिकारी एवं उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए चेक पोस्ट के माध्यम से कड़ी निगरानी की जा रही है। दूसरी ओर उड़नदस्ता दल भी क्षेत्र का दौरा कर धान के परिवहन एवं भंडारण पर नजर बनाए रखे हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए है।

नागरिकगण अवैध धान परिवहन – भंडारण की जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 07706-296344 पर दे सकते हैं

नागरिकगण जिले में कहीं भी अवैध धान परिवहन भंडारण एवं खरीदी बिक्री की जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 07706-296344 पर फोन करके सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा अपर कलेक्टर, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और खाद्य विभाग के अधिकारी को भी अवैध धान की सूचना दे सकते हैं। अवैध धान पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर ने सभी उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही। इसके अलावा जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए खाद्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी कर्मचारी दिए गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें। साथ ही सुचारू रूप से पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी सुनिश्चित करें। इसके अलावा अवैध धान पर नजर रखकर कड़ी कार्यवाही करे। कलेक्टर ने अवैध धान खरीदी बिक्री में अधिकारी कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधितों पर सीधे एफआईआर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

Related post

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शराब माफियाओं में मची खलबली 

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शराब माफियाओं में मची…

शराब माफियाओं में मची खलबली  महासमुन्द। जिला पुलिस द्वारा आचार संहिता लागू होने के बाद शराब के अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़…
गणतंत्र दिवस समारोह 2025: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस समारोह 2025: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सरगुजा…

गणतंत्र दिवस समारोह 2025 : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण रायपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के…
Breaking news:कुल्हाडीघाट) भालूडीग्गी पहाडी के मध्य जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ अभी तक जारी है। घटनास्थल से अभी तक 14 नक्सलियों के शव के साथ 14 आटोमैटीक/अन्य हथियार बरामद किया गया है

Breaking news:कुल्हाडीघाट) भालूडीग्गी पहाडी के मध्य जंगल में पुलिस-नक्सली…

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महिला/पुरूष नक्सली ढेर, इंसास, एस.एल.आर.सहित भारी मात्रा में आटोमैटिक व अन्य हथियार बरामद। जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *