WPL Final 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में पांचों टीमों के बीच फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिली, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जहां प्वाइंट्स टेबल में लीग स्टेज में टॉप रहते हुए सीधे खिताबी मैच के लिए अपनी जगह पक्की की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाएंट्स की टीम को 7 विकेट से एकतरफा मात देने के साथ फाइनल का टिकट हासिल किया। अब 5 फरवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम कोटाम्बी में विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के बीच में खेला जाएगा। (WPL Final 2026)

Also read – Israel Army Fire In Gaza: गाजा में इजरायली सेना का भीषण हमला, 19 नागरिकों की मौत, ज्यादातर महिलाएं और बच्चे
कब-कहां और कितने बजे से देख सकेंगे फाइनल मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के बीच में होने वाले इस फाइनल मुकाबले को लेकर बात की जाए तो इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर होगी, जिसमें टॉस शाम 7 बजे होगा। वहीं इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जिसमें फैंस आसानी से इसे देख सकते हैं। फाइनल मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह जियो हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा। फैंस अपने मोबाइल और स्मार्ट टीवी दोनों में लॉगिन कर इस खिताबी मैच को देख सकते हैं।
Also read – Sai Cabinet Decisions: साय कैबिनेट बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
हेड टू हेड में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी
WPL 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दिल्ली का पलड़ा साफतौर पर भारी देखने को मिलता है। दोनों टीमों के बीच अब तक चारों सीजन मिलाकर कुल 9 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 बार जीत हासिल करने में जहां कामयाब रही है तो वहीं आरसीबी की टीम सिर्फ तीन बार ही जीत सकी है। इस सीजन में लीग स्टेज में दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत को लेकर बात की जाए तो उसमें एक मुकाबले को जहां आरसीबी की टीम 8 विकेट से जीतने में कामयाब रही थी, तो वहीं दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 विकेट से जीता था। (WPL Final 2026)

WPL Final 2026: RCB बनाम दिल्ली कैपिटल्स – जानें लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर सीधे प्रसारण कहां देखें
स्मृति मंधाना के पास ऑरेंज तो नंदिनी शर्मा के पास पर्पल कैप जीतने का मौका
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले WPL 2026 के फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना के पास ऑरेंज कैप अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। स्मृति ने अब तक इस सीजन में 8 मैचों में 48.33 के औसत से कुल 290 रन बनाए हैं और वह अभी तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर काबिज हैं, जिन्होंने WPL 2026 में कुल 342 रन बनाए हैं, ऐसे में स्मृति को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए फाइनल मैच में 53 रन और बनाने होंगे। वहीं पर्पल कैप को लेकर बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स टीम की गेंदबाज नंदिनी शर्मा के पास इसे अपने नाम करने का शानदार मौका है, जो अभी 16 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं और उन्हें पहली पोजीशन पर पहुंचने के लिए सिर्फ 2 विकेट और हासिल करने हैं। (WPL Final 2026)



