WPL 2026 का तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली की विकेटकीपर-बल्लेबाज लिजेल ली ने अपनी शानदार फुर्ती से सभी को चौंका दिया। मैच के दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओपनर अमेलिया केर का विकेट बिना खाता खोले ही चटका दिया। विकेट के पीछे लिजेल ली द्वारा लिया गया यह अद्भुत कैच देखने लायक था। इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे क्रिकेट फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। (WPL 2026)
पारी के दूसरे ओवर में लिजेल ने पकड़ा ये कैच
यह पूरी घटना मुंबई इंडियंस के पारी के दूसरे ओवर की है। दिल्ली की तरफ से यह ओवर तेज गेंदबाज चिनले हेनरी फेंक रही थी। ओवर की पहली गेंद उन्होंने फुल-लेंथ फेंकी जो केर के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे गई। गेंद बल्ले से लगने के बाद तेज गति से ट्रैवल कर रही थी, लेकिन लिजेल ली ने फुर्ती दिखाते हुए दाईं ओर छलांग लगाई और एक शानदार कैच पकड़ा। हालांकि पहले प्रयास में वह कैच नहीं पकड़ पाई। गेंद उनके दस्तानों से लगने के बाद पहले उछली, लेकिन उन्होंने गजब की सूझबूझ दिखाते हुए गिरते हुए कैच को पूरा किया। इस शानदार कैच को देखकर दर्शक दंग रह गए और सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हुई। (WPL 2026)
Also read – शाकंभरी जयंती महोत्सव – मरार पटेल समाज मेहनत कस किसान – रोहित साहू
Watching this on loop 🔁👏
🎥 An absolute stunner of a catch by Lizelle Lee behind the stumps 🧤
Updates ▶️ https://t.co/aVKBHVKp7c #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #MIvDC pic.twitter.com/TFvNNl1us0
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 10, 2026
बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लिजेल ली
लिजेल ली ने इस मैच में विकेटकीपर के तौर पर कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गई। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके लगाए। ऐसे में अब लिजेल ली आने वाले मैचों में विकेटकीपिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी कमाल दिखाना चाहेगी। वहीं अमेलिया केर की बात करें तो वह लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हो गई। RCB के खिलाफ पहले मैच में भी वह 15 गेंदों सिर्फ 4 रन बना पाई थी।
WPL 2026 : विकेट के पीछे दिखी बिजली जैसी फुर्ती, DC की विकेटकीपर ने ऐसा कैच लिया कि रह गए सब दंग… देखें VIDEO

मुंबई ने दिल्ली को आसानी से हराया
महिला प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नवी मुंबई में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी और 19 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस के लिए यह इस सीजन की पहली जीत है। दिल्ली ने हार के साथ इस सीजन अपने अभियान का आगाज किया है। (WPL 2026)



