Virat Kohli record in 2026: साल 2026 में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। कोहली 11 जनवरी को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में मैदान पर कदम रखेंगे। इस साल भारतीय टीम को कुल 18 वनडे मैच खेलने हैं, और इन मैचों के दौरान कोहली के पास पांच बड़े महारिकॉर्ड बनाने का अवसर है। पिछले साल कोहली ने शानदार फॉर्म में रहते हुए अपने खेल से सभी को प्रभावित किया था, और इस साल भी उनसे इसी तरह की दमदार बल्लेबाजी की उम्मीद जताई जा रही है। (Virat Kohli record in 2026)

साल 2026 में कोहली तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड
15000 वनडे रन
इस साल कोहली वनडे में 15000 रन पूरा कर सकते हैं. विराट कोहली के नाम अबतक 14,557 रन दर्ज है. उम्मीद है कि वह 2026 में 15,000 रन के क्लब में शामिल होने के लिए ज़रूरी 443 रन बना लेंगे. वनडे क्रिकेट में कोहली से ज़्यादा रन सिर्फ़ सचिन तेंदुलकर के हैं. मास्टर ब्लास्टर ने अपने शानदार करियर का अंत 18,426 वनडे रनों के साथ किया था.
150 इंटरनेशनल अर्धशतक
विराट कोहली ने टेस्ट में 31, वनडे में 76 और T20I में 38 फिफ्टी बनाई हैं. इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय दिग्गज के नाम कुल 145 हाफ-सेंचुरी हैं. हालांकि कोहली टेस्ट और T20I से रिटायर हो चुका है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल कोहली 150वीं हाफ-सेंचुरी पूरी कर लेंगे. (Virat Kohli record in 2026)
Also read – Power Bank Ban on Flights: फ्लाइट में पावर बैंक अब होगा प्रतिबंधित! DGCA ने बदला नियम, जानें नए दिशा-निर्देश
दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में कोहली अभी सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा से पीछे हैं. तेंदुलकर ने भारत के लिए 664 मैचों में 34,357 रन बनाए हैं. दूसरी ओर, संगकारा ने श्रीलंका के लिए 594 मैचों में 28,016 रन बनाए हैं. वहीं, कोहली ने भारत के लिए अबतक 556 मैचों में 27,975 रन बनाए हैं. उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ़ 42 रनों की ज़रूरत है, जिससे वह श्रीलंका के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज को पीछे छोड़ देंगे.
आईपीएल 300 छक्के
विराट कोहली ने अब तक 267 IPL मैचों में 291 छक्के लगाए हैं. इस साल आईपीएल में 37 साल के कोहली के पास 300 छक्कों के क्लब में शामिल होने का मौका होगा. आईपीएल में कोहली से ज़्यादा छक्के सिर्फ क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (302) ने लगाए हैं. IPL 2025 में, कोहली तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और 19 छक्के लगाकर अपने कुल छक्कों की संख्या 291 तक पहुंचाई थी.
9000 आईपीएल रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी
कोहली IPL में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली ने अबतक IPL में 259 पारियों में 39.55 की औसत और 132.86 के स्ट्राइक रेट से 8,661 रन बनाए हैं. 9,000 रन के क्लब में शामिल होने के लिए उन्हें IPL 2026 में 339 रनों की ज़रूरत है.

Virat Kohli record in 2026: विराट कोहली के पास 2026 में 5 महारिकॉर्ड बनाने का सुनहरा अवसर, ऐसा करते ही रचेंगे इतिहास
Also read – US Strikes Venezuela: अमेरिका का जबरदस्त हमला… फाइटर जेट से वेनेजुएला की राजधानी कराकस पर बमबारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11-18 जनवरी के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है.पहला मैच वडोदरा मे खेला जाएगा, जिसके बाद 14 जनवरी को राजकोट में दूसरे मुकाबले का आयोजन होगा. सीरीज का अंतिम मैच इंदौर में 18 जनवरी को खेला जाना है. इसके बाद दोनों देश 21-31 जनवरी के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगे. (Virat Kohli record in 2026)



