Vaibhav Suryavanshi Record: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिनकी बल्लेबाजी हमेशा दर्शकों को आकर्षित करती है, ने एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। अपनी छोटी सी उम्र में ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और अब एक और नया मुकाम हासिल किया है। इस बार, जब भारत की युवा टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भाग ले रही है, वैभव ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो पहले ऋषभ पंत के नाम था। (Vaibhav Suryavanshi Record)

केवल 15 बॉल पर वैभव ने जड़ दिया अर्धशतक
भारत और साउथ अफ्रीका की युवा टीमों के बीच अभी तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके पहले दो मैच भारतीय टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की है। सीरीज में भारत की कमान वैभव सूर्यवंशी संभाल रहे हैं। सीरीज के दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने भारत की ओर से यूथ वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। वैभव ने केवल 15 बॉल पर 50 रन पूरे करने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले ऋषभ पंत ने यूथ वनडे में भारत के लिए केवल 18 बॉल पर शतक लगाने का काम किया था, जो अब ध्वस्त हो चुका है। (Vaibhav Suryavanshi Record)
वैभव ने जड़े 10 छक्के और एक चौका
अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुका नहीं, उन्होंने 24 बॉल पर 68 रन बनाए और उसके बाद आउट हो गए। तेजी से रन बनाने की कोशिश में वैभव सूर्यवंशी अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान वैभव ने कुल मिलाकर 10 छक्के और एक ही चौका लगाया। यानी वैभव ने जो कुल 68 रन बनाए, उसमें से 64 रन तो चौके और छक्कों से ही आ गए थे। केवल चार ही रन उन्होंने दौड़कर पूरे किए। (Vaibhav Suryavanshi Record)
Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने एक और कारनामा किया, पंत के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
Also read – Iran Protests: ईरान में विरोध प्रदर्शन उग्र, 35 लोगों की मौत, 4 बच्चे भी शिकार, 1200 हिरासत में
भारतीय टीम ने जीत ली है वनडे सीरीज
भारत बनाम साउथ अफ्रीका यूथ वनडे सीरीज की बात करें तो दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 49.3 ओवर में 245 रन बनाए थे। इस तरह से भारत को जीत के लिए 246 रन बनाने थे, लेकिन इसी बीच बारिश आ गई और मैच रोक देना पड़ा। जब दोबारा मुकाबला शुरू हुआ तो भारतीय टीम को 27 ओवर में 174 रनों की ही जरूतर थी। वैभव ने जिस तरह की तेजतर्रार शुरुआत की, उसके बाद भारत की जीत और भी आसान हो गई। भारतीय टीम तीन में से दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है और तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 जनवरी को खेला जाएगा। (Vaibhav Suryavanshi Record)



