छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले देवभोग, अमलीपदर, विगत 20 दिनों से लगतार विषेष अभियान चला कर 20 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 1786 कट्टा धान को जप्त कर संबंधित विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु किया गया सुपुर्द ,अब तक धान की अवैध परिवहन एवं बिक्री में 714.4 कि्ंवटल कीमती 22 लाख 14 हजार रूपये का धान जप्त
गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था।
गरियाबंद जिले के थाना अमलीपदर के द्वारा 611 कट्टा (244.4) कि्ंवटल कीमती 07 लाख 57 640 हजार का अवैध धान परिवहन के साथ ट्रक जप्त

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आज दिनांक 29.11.2025 को मुखबीर द्वारा गरियाबंद जिले के थाना अमलीपदर को सूचना मिला की उड़िसा प्रांत से अवैध रूप से धान बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था।
गरियाबंद जिले में चेकिंग के दौरान 611 कट्टा कुल (244.4 क्विंटल) कीमती 07 लाख 57 हजार 640 रूपये का अवैध धान परिवहन करते ट्रक क्रमांक सी.जी. 04 जे.डी. 0761 को थाना अमलीदर के द्वारा जप्त किया गया। इसी प्रकार विगत 20 दिनों से विषेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 22 प्रकरणों में 1786 कट्टा 714.4 क्विंटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया।
धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेष नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।



