गरियाबंद। मामूली विवाद में युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम सिवनी का है।
प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
छुरा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मुरली कुमार ओगरे निवासी ग्राम सिवनी ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 07 सितंबर 2025 को उसके भतीजे अनुज से युवराज ध्रुव, किरण बघेल और अमन ध्रुव ने गाली-गलौच करते हुए झगड़ा किया। विवाद के दौरान आरोपी युवराज ध्रुव ने अनुज के पेट में चाकू से प्राणघातक वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध धारा 109, 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस ने आरोपी
- युवराज ध्रुव पिता नारद राम ध्रुव उम्र 23 वर्ष,
- अमन ध्रुव पिता स्व. नेहरू ध्रुव उम्र 20 वर्ष,
- किरण कुमार बघेल पिता दयालु बघेल उम्र 19 वर्ष
तीनों निवासी ग्राम सिवनी थाना छुरा जिला गरियाबंद को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच और विवाद की बात स्वीकार की।