पहला दिन: 3 मुकाबले, सुबह से रात तक रोमांच।
भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें मैदान में।
शेड्यूल नोट करें, कोई मैच मिस न हो।
T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का श्रीगणेश जल्द हो जाएगा। पहला मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है। कुछ ही घंटे बाद टीमें मैदान में एक दूसरे के सामने होंगी। खास बात ये है कि पहले ही दिन कुल मिलाकर तीन मैच खेले जाएंगे। यानी सुबह से लेकर रात तक क्रिकेट का रोमांच जारी रहेगा। भारत और पाकिस्तान के अलावा वेस्टइंडीज की टीम भी मैदान पर नजर आएगी। इस बीच आपके पहले दिन का शेड्यूल नोट कर लेना चाहिए। नहीं तो हो सकता है कि आप अपना पसंदीदा मैच कहीं मिस ना कर जाएं। (T20 World Cup 2026 Schedule)

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला
इस साल का टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है, लेकिन टूर्नामेंट का पहला मैच इन दोनों में से कोई टीम नहीं खेलेगी। इस साल विश्व कप का उद्घाटन पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स मैच से होगी। ये मैच सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये ग्रुप ए का पहला मुकाबला होगा। (T20 World Cup 2026 Schedule)
दोपहर में आमने सामने होंगे वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड
इसके बाद शुरू होगा दिन का दूसरा मुकाबला। ये मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। पहले ये मैच वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेला जाना था, लेकिन बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को मौका मिला और उनकी टीम पहला मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस पर खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने का वक्त दोपहर तीन बजे का है। यानी पहला मैच जैसे ही खत्म हो तुरंत दूसरा मुकाबला शुरू हो जाएगा।
भारत बनाम यूएसए मैच शाम सात बजे से मुंबई में खेला जाएगा
इसके बाद आएगी टीम इंडिया की बारी। भारतीय टीम पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया का कैंप पहले ही मुंबई में लगा हुआ है और वहां तैयारियों को आखिरी अंजाम दिया जा रहा है। ये मुकाबला शाम को सात बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। ये नियम सभी मैचों के लिए होगा। यानी जब मैच शुरू होने का वक्त होगा, उससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। अगर सब कुछ ठीक से चला तो साढ़े तीन से चार घंटे तक मैच चलेगा। (T20 World Cup 2026 Schedule)

T20 World Cup 2026 Schedule: पहले दिन होंगे 3 धमाकेदार मैच, जानें सभी मुकाबलों का समय
टी20 वर्ल्ड कप 2026 पहले दिन का शेड्यूल
7 फरवरी 2026
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स : कोलंबो : सुबह 11 बजे से
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड : कोलकाता : दोपहर 3 बजे से
भारत बनाम यूएसए : मुंबई : शाम सात बजे से



