Suryakumar Yadav : टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने जब साल 2024 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था, उसके बाद सूर्यकुमार यादव को अगला कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया गया। अभी तक उनके नेतृत्व में टीम इंडिया का घर और बाहर दोनों ही जगह शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें बिल्कुल भी आक्रामक खेल मैदान पर दिखा है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम ने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जिसमें वह 4-1 से इसे जीतने में कामयाब रहे। वहीं आखिरी मैच को जब टीम इंडिया ने 46 रनों से अपने नाम किया तो उसी के साथ उन्होंने एक खास लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। (Suryakumar Yadav)

Also read – Union Budget 2026: आमजन की जेब पर क्या होगा असर? Budget 2026 में हुई सस्ती और महंगी चीजों की पूरी लिस्ट
सूर्या की कप्तानी में 21वीं बार टीम इंडिया ने स्कोर किया डिफेंड
किसी भी टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में आज के दौर में स्कोर डिफेंड करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहता है, जिसमें गेंदबाज भी काफी दबाव में रहते हैं। भारतीय टीम जो टारगेट का पीछा करने के मामले में हमेशा से शानदार मानी जाती रही है, उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 27 मैचों में से 21 में स्कोर को डिफेंड करने में सफलता हासिल की है। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैचों में बतौर कप्तान स्कोर डिफेंड करने के मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 20 बार स्कोर को डिफेंड करते हुए जीत हासिल की थी। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 27 बार स्कोर का डिफेंड किया और जीत हासिल की थी। (Suryakumar Yadav)
टी20 इंटरनेशनल में स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान
- रोहित शर्मा – 27 जीत
- केन विलियमसन – 27 जीत
- असगर अफगान – 25 जीत
- सूर्यकुमार यादव – 21 जीत
- एमएस धोनी – 20 जीत

Suryakumar Yadav : धोनी भी रह गए पीछे! सूर्यकुमार यादव ने कप्तान बनते ही रचा इतिहास, वर्ल्ड कप से पहले बड़ा धमाका
प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे सूर्या
सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया जो उन्होंने अपने करियर में छठी बार जीता। इसी के साथ सूर्या अब श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली का नाम है जिन्होंने 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में जीता है। (Suryakumar Yadav)
Also read – CG धान खरीदी खत्म, 2.41 लाख किसान अब भी वंचित, 91% ने बेचा धान, तिथि बढ़ाने पर सस्पेंस



