robber gang कोरबा, 1 अक्टूबर 2025| कोरबा पुलिस ने शहर में सक्रिय एक संगठित लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।
Interior designer duped: कोटक बैंक के नाम पर भेजा गया फर्जी लिंक, डिज़ाइनर से 2 लाख की ठगी
लूट की कई वारदातें कबूलीं
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सिलसिलेवार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। इनमें से कुछ वारदातें काफी गंभीर थीं।
22 सितंबर को सुमेधा पुल पर अमित सिंह नामक युवक से लूट की गई थी। बदमाशों ने उसकी बाइक, मोबाइल और पैसे लूट लिए थे और उसे पुल से फेंकने की कोशिश भी की थी।
बलगी इलाके में एक युवती से लूट की घटना हुई थी।
एचपी पेट्रोल पंप, दर्री में कर्मचारी दिलबोध यादव से मारपीट कर नकदी छीनी गई थी।
- Muzaffarnagar Road Accident : अस्थि विसर्जन की यात्रा बनी ‘अंतिम यात्रा’, मुजफ्फरनगर में कार-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत



