रिटायर्ड IPS कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति
पुलिस मुख्यालय, रायपुर में OSD पद पर तैनाती
गृह विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश
Retired IPS officer Kamlochan Kashyap: छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त IPS कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति प्रदान की है. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर में OSD (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) के पद पर पदस्थ किया गया है. (Retired IPS officer Kamlochan Kashyap)
वे हाल ही में DIG पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्हें शासन ने नई जिम्मेदारी दी है. यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के अंतर्गत की गई है. संविदा सेवा की शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी. (Retired IPS officer Kamlochan Kashyap)
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कमलोचन कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) संविदा नियुक्ति दी गई है. (Retired IPS officer Kamlochan Kashyap)

Retired IPS officer Kamlochan Kashyap: रिटायर्ड IPS कमलोचन कश्यप को OSD की संविदा नियुक्ति, पुलिस मुख्यालय में ली जिम्मेदारी
देखें आदेश की कॉपी:




