पुराने विवाद पर दो पक्षों में झड़प, मामला हिंसक हुआ
भीड़ ने घर-वाहनों में आगजनी, लोगों पर हमला
भारी पुलिस बल तैनात, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात
Rajim Violence Case Update: छत्तीसगढ़ के राजिम के दुतकैंया गांव में रविवार को उपद्रव की घटना हुई। पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें भीड़ ने घरों और वाहनों में आगजनी की और लोगों पर हमला किया। स्थिति बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए और लोगों में डर का माहौल है। (Rajim Violence Case Update)

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
हिंसा भड़काने वाले तीन आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब पत्थरबाजी करने वालों की पहचान कर रही है। गांव में फिलहाल भारी पुलिस मौजूद है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। (Rajim Violence Case Update)
Also read – Gaza Underground Tunnels: खान यूनुस में अंडरग्राउंड सुरंग से भारी हथियारों का जखीरा बरामद, वायरल हुआ VIDEO
मामला: मूर्ति क्षतिग्रस्त होने का पुराना विवाद
यह विवाद साल 2024 अप्रैल में गांव में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने के मामले से जुड़ा है। पहले आरोपी आरिफ खान को जेल भेजा गया था, जो हाल ही में जेल से छूटा था। हमलावरों ने चुन-चुनकर राहगीरों पर हमला किया। घटना में आरोपियों ने चुन-चुनकर हमला किया। सबसे पहले सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया। इसके अलावा, नरेंद्र साहू के हाथ पर वार किया गया, जबकि रेखु यादव की भुजा पर हुए प्रहार से हड्डी फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। इसी तरह, परमानंद साहू के साथ भी मारपीट की गई, जिससे पूरे गांव में तनाव फैल गया। (Rajim Violence Case Update)
Also read – Surajpur Student Protest: सूरजपुर में आश्रम की छात्राओं का हंगामा, अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाकर सड़क पर धरना

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात
गांव में फैला तनाव और भीड़ का उत्पीड़न
आरोपियों ने गांव के तीन लोगों को करीब चार घंटे तक पीटा। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण गुस्से में आ गए और आरोपियों के घर पहुंचे। भीड़ के सामने कुछ लोगों ने मिर्च पाउडर फेंकने की कोशिश की, जिससे माहौल और बिगड़ गया। एक आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा के कारण राजिम मेला पर भी असर पड़ा। मेला समय पर बंद किया गया और लोगों की संख्या काफी कम नजर आई। (Rajim Violence Case Update)



