Rajim Kumbha Kalpa: राजिम मेला के बारहवें दिन 12 फरवरी गुरुवार को मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक सुनील सोनी की प्रस्तुति होगी। अपनी मधुर आवाज और छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के लिए प्रसिद्ध सुनील सोनी के गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी की महक, लोकसंस्कृति की झलक और भावनाओं की गहराई साफ झलकती है।
Rajim Kumbha Kalpa: शिल्पा सिंह कत्थक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति और बेमेतरा के संतोष घोरबंधे के लोक कलामंच की होगी प्रस्तुति
इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में रायपुर की शिल्पा सिंह कत्थक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देंगी, वहीं बेमेतरा के संतोष कुमार घोरबंधे अपनी टीम के साथ लोक कला मंच पर झमाझम लोकनृत्य की छटा बिखेरेंगे।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6t9n959PwLlBySPK0M
कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि Rajim Kumbha Kalpa के मुख्य मंच के साथ-साथ स्थानीय मंच पर भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें पीपरछेड़ी (गरियाबंद) के चंदन कुमार द्वारा आदिवासी नृत्य, भाठागांव (रायपुर) की अनिता साहू का जगराता, राजिम की रानी मिरी का पंथी नृत्य, नवापारा के परमेंद्र कुमार का शिव भजन, दरबा की हेमा साहू की जस झांकी, कुटेना के रिखी राम की झांकी, रायपुर की गायत्री धीवर का सुगम गायन, तेंदुबाय (गरियाबंद) के ओम कुमार का भुजिया नृत्य, पोंड-तोरला के दाऊराम भारती का सतनाम भजन, आमोदी (आरंग) के प्रवीण कुमार का जगराता तथा चारामा की विद्या दुर्गासी का बारहमासी गीत शामिल हैं।

इसी प्रकार राजीव लोचन मंदिर के समीप पुराने महोत्सव स्थल पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी, जिसमें राजिम के भूपेंद्र कुमार सोनकर की भजन संध्या, धनसुली के ओमप्रकाश का रामायण पाठ, रिको पलौद के राजेश बंजारे का सतनाम भजन, डूमरपाली के वेद प्रकाश साहू का मानसगान और अभनपुर के उधोराम साहू सेवा मंडली की प्रस्तुति होगी ।



