Rajim Atal Parisar: राजिम में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण हुआ। विधायक रोहित साहू ने दो वर्षों की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा। 800 करोड़ के विकास कार्यों, सिंचाई परियोजनाओं, सड़क निर्माण और सुशासन की झलक समारोह में देखने मिली।
Rajim Atal Parisar लोकार्पण: दो साल में दोगुनी हुई विकास गति – विधायक रोहित साहू
राजिम। भारत रत्न, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजिम नगर में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अटल जी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने तथा उनके सुशासन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 115 नगरीय निकायों में बने अटल परिसरों का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मना रही है।
CG Flight Alert: छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को तगड़ा झटका, इस रूट की फ्लाइट पूरी तरह बंद
इसी कड़ी में राजिम नगर पंचायत में आयोजित लोकार्पण समारोह में विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की मौजूदगी में फीता काटकर अटल परिसर का लोकार्पण किया तथा अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
दो साल का विकास रिपोर्ट कार्ड
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने अपने कार्यकाल के दो वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि अटल परिसर सुशासन, विकास और जनसेवा का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में:
- सड़क एवं कनेक्टिविटी के कई बड़े कार्य स्वीकृत हुए
- किसानों को सिंचाई परियोजनाओं का सीधा लाभ मिला
- दशकों से लंबित योजनाओं को गति मिली
- जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ
विधायक साहू ने बताया कि मात्र दो वर्षों में लगभग 800 करोड़ रुपए के विकास कार्य राजिम विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत और प्रगतिरत हैं, जो विकास की रफ्तार को दर्शाता है।
अटल जी का व्यक्तित्व और विचार
विधायक रोहित साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में देश ने सड़क, संचार, परमाणु शक्ति और विदेश नीति में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।
नगरपालिका परिषद बनने पर खुशी
उन्होंने राजिम को नगरपालिका परिषद का दर्जा मिलने पर नगरवासियों को बधाई दी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया।
अन्य वक्ताओं ने भी रखा विचार
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू और पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटल जी के योगदान और विधायक रोहित साहू के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद उत्तम निषाद, तुषार कदम, अजय पटेल, जानकी पटेल, आकाश राजपूत, लाला साहू, मनोज देवांगन, छाया राही, मधु नत्थानी, शरद पारकर, भारत यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और नगरवासी उपस्थित रहे।





