रायगढ़ के मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट में अब तक 3 की मौत, 8 घायल।
6 फरवरी को टायर गलाने के दौरान विस्फोट, खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर में घटना।
मृतकों में 9 माह की बच्ची और दो वयस्क शामिल।
Raigarh Factory Blast Update: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों मंगल कार्बन प्लांट में हुए ब्लास्ट में झुलसे दो लोगों की आज सुबह मौत हो गई। इस घटना में दो दिन पहले ही एक 9 माह के मासूम की मौत हो गई थी।रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानीपाथर में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में 6 फरवरी की सुबह 9 बजे के टायर गलाने के दौरान हुए विस्फोट में एक मासूम बच्ची समेत 8 लोग झुलसे थे। (Raigarh Factory Blast Update)
घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 7 लोगों को राजधानी रायपुर के कल्दा बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां 9 फरवरी की शाम 4 बजे 9 माह के मासूम बच्ची भूमि खडिया की मौत हो गई थी। वहीं, आज सुबह इस घटना में झुलसे दो और लोगों इंदीवर 19 साल और शिव खड़िया 27 साल की भी मौत हो गई है। अभी भी 4 लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है। (Raigarh Factory Blast Update)

Raigarh Factory Blast Update: रायगढ़ में टायर गलाने के दौरान भीषण ब्लास्ट! मंगल कार्बन प्लांट में झुलसे 2 और मजदूरों की दर्दनाक मौत
Also read – महाशिवरात्रि पर नर्मदेश्वर शिवलिंग की होगी प्राण प्रतिष्ठा
इन घायलों का चल रहा इलाज (Raigarh Factory Blast Update)
- साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
- उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) 30-40 प्रतिशत झुलसे
- कौशल (25 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे
- प्रिया (32 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे
Also read – CGPSC Exam 2026: लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, प्रवेश पत्र जल्द होंगे जारी



