President Murmu , अंबिकापुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर सरगुजा जिले में 20 नवंबर को पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस विशेष आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक तरीके से राष्ट्रपति का स्वागत किया।
Practical Exam : बोर्ड परीक्षा 2026 प्रैक्टिकल एग्जाम की तिथि जारी
कार्यक्रम के दौरान सरगुजा की जनजातीय परंपरा और सम्मान की प्रतीक पैरी और गमछा स्थानीय जनप्रतिनिधि कलिंदर राम द्वारा राष्ट्रपति मुर्मु को भेंट किए गए। यह भेंट जनजातीय संस्कृति में अतिथि का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनियां लगाई गई थीं। इनमें लोक कला, परंपरागत आभूषण, हस्तनिर्मित वस्त्र, पूजा-सामग्री, संस्कारों से जुड़ी सामग्री, पारंपरिक व्यंजन, वाद्ययंत्र और जड़ी-बूटियों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। राष्ट्रपति मुर्मु ने इन सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन कर स्थानीय कारीगरों और कलाकारों की सराहना की।
जनजातीय गौरव दिवस का यह कार्यक्रम पूरे सरगुजा क्षेत्र में उत्साह और गर्व का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों ने इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर बताया।



