गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय बैठक के चलते दिनांक 19 सितंबर शुक्रवार को रायपुर प्रवास पर रहेंगे।
शुक्रवार को उनका निर्धारित जनदर्शन कार्यक्रम आगामी तिथि में आयोजित होगा। तथा क्षेत्रवासियों के लिए पूर्व की भांति उपलब्ध रहेंगे। उक्त जानकारी विधायक रोहित साहू के निज सहायक किशोर साहू ने दी है।