Mann Ki Baat : गरियाबंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के 130वें एवं वर्ष 2026 के पहले एपिसोड का रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित डाक बंगला में सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
Mann Ki Baat के 130वें एवं वर्ष 2026 के पहले एपिसोड
गरियाबंद भाजपा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन सभापति खेम सिंह बघेल द्वारा किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनभागीदारी से देशभर में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से देश के विभिन्न राज्यों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में समसा नदी के पुनर्जीवन का उदाहरण देते हुए उन्होंने सामूहिक प्रयासों की ताकत को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की संस्कृति, परंपराएं और त्योहार वैश्विक पहचान बना रहे हैं। कई देशों में भारतीय समुदाय सराहनीय कार्य कर रहा है। भारतीय साड़ियां, ओडिशी नृत्य सहित देश की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।

मोदी ने देश की स्टार्टअप जर्नी और उससे आए बदलावों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। आईटी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में क्वालिटी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों में किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए—जीरो डिफेक्ट, जीरो कम्प्रोमाइज। उन्होंने मिलेट्स के उपयोग पर भी जोर दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने धार्मिक-सांस्कृतिक विषयों, गुरुकुल परंपरा की निस्वार्थ सेवा भावना, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक समरसता और युवाओं की भूमिका पर भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायी बताते हुए इन्हें आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, नपा उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, सभापति विष्णु मरकाम, मधु देवांगन, पार्षद रेणुका साहू, प्रशांत मानिकपुरी, जिला संयोजक आईटी सेल सागर मयाणी, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, पुष्पक देवांगन, मंडल कोषाध्यक्ष खेम सिंह बघेल, प्रतीक तिवारी, प्रतीक सिंह, अशोक देवांगन, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मी साहू, नीतू बघेल, भुवन बघेल, परमिला निषाद, लोमश देवांगन, बिंदा साहू, बाबूलाल निषाद, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



