
छुरा – गरियाबंद जिला अंतर्गत छुरा विकास खंड के ग्राम हीराबतर में नौ दिवसीय गीता महापुराण यज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें कथावाचक सेवक प्रसाद शर्मा बाघामुड़ा बागबाहरा वाले के द्वारा नौ दिनों तक बड़े ही रोचक ढंग से भागवत कथा का वाचन किया गया जिसे सुनने लोगों की भारी भीड़ नौ दिनों तक उमड़ पड़ी जब राधा कृष्ण,सुदामा, बाराती जैसी झांकी देखते ही बनती थी। और लोगों में भारी उत्साह देखा गया। वहीं अंतिम दिन लोग दूर दुर से पहुंचे और हवन पुजन में शामिल हुए, जहां अंतिम दिनों में सभी ग्राम वासियों की ओर से भव्य भोग भंडारे का आयोजन भी किया गया था।
अंतिम दिनों के समापन के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरा के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव संत श्री अंजनी नंदन शरण महराज, क्षेत्रीय जनपद सदस्य जागृति ठाकुर, ग्राम पंचायत भरुवामुड़ा के सरपंच प्रताप सिंह नेताम, के साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित हुए।



