
विगत दिवस शनिवार को जीजामगांव राज की कार्यकारिणी बैठक सामुदायिक भवन ग्राम करगा में श्री रामचंद्र जी व मां शाकंभरी देवी जी की आरती पूजा अर्चना एवं पदाधिकारियों के स्वागत अभिनंदन पश्चात सामाजिक पदाधिकारी जनों द्वारा शाकंभरी महोत्सव एवं माता सावित्रीबाई फुले जयंती, प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय, प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान के संबंध में, शिक्षा, नशा उन्मूलन,धर्मांतरण, अंतर जाति विवाह, राज्य स्तरीय सामाजिक संगठन को सुदृढ़ करने, महिलाओं एवं कर्मचारी प्रकोष्ठों को जोड़ने और राज के वार्षिक अधिवेशन की तारीख तय करने के संबंध में सकारात्मक विस्तार पूर्वक चर्चा कर बैठक संपन्न हुआ।
जिसमें जी जामगांव राज अध्यक्ष श्री वैशाखू राम पटेल जी अपने उद्बोधन में कहा की:-राज स्तरीय सामाजिक संगठनों के विकास में सामाजिक संबंधों का विस्तार होता है समाज के सभी वर्गों का सहभागिता का होना अत्यंत आवश्यक है इससे व्यक्ति में पारस्परिक सहयोग एकता व नैतिकता की भावना के साथ ही साथ समुदाय की आय व संपत्ति में वृद्धि होती है!
इसकी अगली कड़ी में जी जामगांव राज सचिव श्री राधे
पटेल जी ने जी जामगांव राज के वार्षिक अधिवेशन और शाकंभरी महोत्सव के संबंध में चर्चा कर 19 फरवरी दिन रविवार का समय तय किया। तहसील कोषाध्यक्ष श्री धनेश्वर प्रसाद पटेल जी ने कर्मचारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ पटेल महासंघ के तत्वधान में 25 दिसंबर 2022 को प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम रायपुर में कालीबाड़ी रविंद्र मंच में आयोजित होना है जिसमें सत्र मार्च 2022 कक्षा 10वीं 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को उड़ान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा एवं संगीत, कला ,साहित्य, खेल, विज्ञान एवं अन्य विधाओं में महारत हासिल व्यक्तियों का भी सम्मान करना है, योग्य बच्चे या अभिभावक अंकसूची की छायाप्रति शीघ्रता पूर्वक जमा करने के लिए निवेदन किया!!
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जी जामगांव संरक्षक श्री बंसी लाल पटेल, श्री घासूराम, पटेल, वासुदेव पटेल, नूतन राम पटेल, धनाराम पटेल, दूज राम पटेल, अर्जुन पटेल, नरेश पटेल, जीवराखन पटेल, महेंद्र पटेल, गोपी राम पटेल, गणेशू पटेल, मन्नू पटेल, केदार पटेल एवं समस्त स्वजातीय बंधु जन उपस्थित रहे।



