Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस सीज़न को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची निवासी बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर यह उपलब्धि हासिल की।
बिप्लव ने चंद सेकंड में ही सवाल का जवाब दे दिया, जिसे देखकर न सिर्फ मेज़बान अमिताभ बच्चन बल्कि शो देख रहे दर्शक भी हैरान रह गए। खास बात यह है कि बिप्लव बिस्वास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात हैं। (Kaun Banega Crorepati 17)

Also read – New Rules From January 2026: 1 जनवरी से बदले नियम, LPG गैस के दाम से लेकर पैन-आधार लिंकिंग तक बड़ा बदलाव
पहले फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीतकर बिप्लब बिस्वास हॉटसीट पर बैठे। उन्होंने कहा कि वो शो शुरू करने से पहले अमिताभ बच्चन से गले मिलना चाहते हैं। बिग बी ने उन्हें गले लगाया। इस दौरान बिप्लव ने बताया कि कैसे वे जंगल में काम करते हुए सर्वाइव करते हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के बलिदानों का भी जिक्र किया।
गेम शुरू हुआ तो 5 लाख तक के सवालों का जवाब बिप्लव ने बिना हेल्पलाइन के दिया। 12.50 लाख के सवाल के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल लिया और 25 लाख के सवाल पर लाइफलाइन संकेतसूचक का इस्तेमाल किया। 50 लाख के सवाल पर बिप्लव ने फिर से लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, इस बार उन्होंने 50-50 चुना। (Kaun Banega Crorepati 17)
Also read – 2026 First Sunrise: दुनिया ने किया नए साल का स्वागत, 2026 का पहला सूरज किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप पर
इसके बाद बारी आई 1 करोड़ के सवाल की। बिप्लव ने 1 करोड़ का सवाल सुनते ही कहा कि मैं किसी का समय नहीं बर्बाद करूंगा। यहां और ऑप्शन डी चुना उनका जवाब सही था और कुछ सेकेंड्स में उन्होंने 1 करोड़ जीत लिया। सेकेंडों में जवाब देने से न सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि वहां मौजूद ऑडियंस भी दंग रह गए। इसके साथ ही उन्हें एक कार भी मिली है।

Kaun Banega Crorepati 17: बीजापुर में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव ने जीता 1 करोड़, चंद सेकंड में दिया सटीक जवाब
जानिए क्या था एक करोड़ का सवाल और जवाब
बिप्लव की ज्ञान और समझदारी से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपने परिवार सहित घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। सबसे रोमांचक पल तब आया जब 1 करोड़ रुपये का सवाल सामने आया। सवाल था – स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? बिप्लव ने बिना एक पल गंवाए कहा, “मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहता, मैं ऑप्शन D के साथ जाता हूं।” उनका जवाब ‘इसेयर’ सही निकला। सेकंडों में इतनी तेजी से जवाब देने पर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए। बिप्लब ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम भी याद है। (Kaun Banega Crorepati 17)



