गरियाबंद। परसुली धान उपार्जन केन्द्र में शुक्रवार को गरियाबंद एसडीएम हिमेश्वरी बांधे निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इस दौरान किसानों ने मिलर द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फटे और पुराने बारदाने की समस्या से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि बारदाना खराब होने से तुलाई और धान भंडारण में दिक्कत आ रही है।
परसुली धान उपार्जन केन्द्र में SDM का निरीक्षण
एसडीएम हिमेश्वरी बांधे ने किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कहा कि आने वाले दिनों में मिलरों द्वारा केवल साफ-सुथरे और अच्छी गुणवत्ता वाले बारदाने ही उपलब्ध कराए जाएंगे। किसी भी स्थिति में फटे बारदाने का उपयोग नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने किसानों के धान की गुणवत्ता और नमी की भी जांच की। उन्होंने कहा कि धान की नमी 17 प्वाइंट से कम होकर 14 प्वाइंट तक होनी चाहिए तथा धान पूरी तरह साफ-सुथरा होना अनिवार्य है, जिससे उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।

इस दौरान मोहम्मद शोहेल खान ने किसानों की समस्याओं और केंद्र की स्थिति की विस्तृत जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम ने सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।



