Indian Army’s Special Robotic Dog : भारतीय सेना ने अपने सैनिकों की सुरक्षा बढ़ाने और दुर्गम इलाकों में कार्यों को आसान बनाने के लिए खास रोबोटिक डॉग्स (MULES) को तैनात किया है। इन रोबोटिक डॉग्स का उद्देश्य सैनिकों के लिए जोखिम को कम करना है। असली कुत्तों की तरह, ये रोबोटिक डॉग्स भी हर कदम पर सेना के जवानों की मदद करेंगे। इन रोबोटिक डॉग्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ये सेना के जवानों के साथ पूरी सटीकता से कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। (Indian Army’s Special Robotic Dog)
भारतीय सेना ने मल्टी-यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट (MULES) नाम के खास रोबोटिक डॉग्स को अपने बेड़े में शामिल किया है। इन रोबोटिक डॉग्स का मुख्य उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में सैनिकों की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। साथ ही, ये रोबोटिक डॉग्स सैनिकों पर आने वाले खतरों को भी कम करने में मदद करते हैं। यह तकनीक सेना के लिए एक बड़ा कदम है। (Indian Army’s Special Robotic Dog)

Indian Army’s Special Robotic Dog : भारतीय सेना का नया अभेद्य हथियार, दुश्मन की छाती पर चढ़ने को तैयार रोबोटिक डॉग्स
Indian Army's Special Robotic Dog 🔥
The Indian Army's robotic dogs, known as Multi-Utility Legged Equipment (MULES), are designed to enhance operational efficiency and reduce risks to soldiers in challenging environments#indianarmy @adgpi pic.twitter.com/648h8YbdNd
— SansadTV (@sansad_tv) January 5, 2026
सेना ने श्रीलंका में बहाल किया सड़क संपर्क
भारतीय सेना ने श्रीलंका में जर्जर हो चुके कई सड़क मार्गों को एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया है। भारतीय सेना की यह पहल ‘नेबरहुड फर्स्ट’ की नीति तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की मार्गदर्शक भावना के अनुरूप है। दरअसल, श्रीलंका में हाल में भयंकर चक्रवात आया था जिसके कारण यहां भारी आपदा आई। इससे जाफना समेत कई क्षेत्रों में आवागमन और सड़क संपर्क व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। इन क्षेत्रों में भारतीय सेना ने फिर से सड़क संपर्क बहाल करने का काम किया है। भारतीय सेना के इंजीनियर्स, ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत श्रीलंका को निरंतर मानवीय सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस अभियान के तहत भारतीय सेना, श्रीलंकाई सेना और रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरडीए) के साथ समन्वय में बाधित संचार मार्गों को पुन स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग सहायता उपलब्ध करा रही है। (Indian Army’s Special Robotic Dog)


