India vs New Zealand ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का समापन हो गया है। टीम इंडिया को केवल एक ही मैच में जीत मिली, बाकी दो मुकाबले जीतकर न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली। इसके साथ ही आईसीसी ने वनडे रैंकिंग भी अपडेट कर दी है। भारतीय टीम के सीरीज हारने के बाद अब दोनों टीमों की स्थिति क्या है, इस पर एक नजर जरूर डाली जानी चाहिए। (India vs New Zealand ODI Series)

Also read – मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 की समीक्षा बैठक
न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज हारकर भी आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया पहले नंबर पर
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को भले ही वनडे सीरीज में हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा हो, लेकिन राहत की बात ये है कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया अभी भी पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज है। हालांकि अगर ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब टीम इंडिया पहले नंबर की कुर्सी से हट जाएगी। अब पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच अंतर काफी कम रह गया है। भारतीय टीम पहले और न्यूजीलैंड की टीम मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर काबिज है। (India vs New Zealand ODI Series)
Also read – एक पेड़ मां के नाम काव्य संग्रह का विमोचन एवं सम्मान समारोह 19 जनवरी को, देशभर के साहित्यकार होंगे सम्मानित
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद आईसीसी रैंकिंग में क्या बदला
आईसीसी ने वनडे रैंकिंग को 18 जनवरी तक अपडेट कर दिया है। भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसर मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया की रैंकिंग 119 की हो गई है। जब सीरीज का आगाज होना था, यानी 11 जनवरी से पहले यही भारत की रेटिंग 121 की हुआ करती थी, जो अब नीचे आ गई है। दो मैच हारने से भारतीय टीम को दो रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है। वहीं बात अगर न्यूजीलैंड की करें तो सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की रैंकिंग 113 की थी, जो अब बढ़कर 114 की हो गई है। (India vs New Zealand ODI Series)
Also read – Bijapur Naxal Encounter Update : नेशनल पार्क सर्च ऑपरेशन में 6 माओवादी ढेर, चार पर था 20 लाख का इनाम
अब जुलाई में वनडे सीरीज खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम
न्यूजीलैंड की टीम को भले ही सीरीज जीतकर बहुत ज्यादा फायदा ना हुआ हो, लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच रेटिंग में केवल 5 अंकों का ही फासला बचा है। वो तो अच्छा है कि अगले महीने से आईसीसी टी20 विश्व कप खेला जाएगा, नहीं तो अगर और वनडे मैच होते तो हो सकता है कि टीम इंडिया यहां भी नीचे चली जाती। अब भारत की रेटिंग इतनी ही रहेगी। टीम इंडिया अब जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, उसके बाद ही रेटिंग कम या फिर ज्यादा होगी। (India vs New Zealand ODI Series)

India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज, ICC रैंकिंग में बदलाव
टी20 में भी भारतीय टीम पहले नंबर पर
अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज है। हालांकि अब रेटिंग और रैंकिंग का कुछ खास बचा नहीं है, क्योंकि अगले महीने से टी20 विश्व कप खेला जाएगा। उसी में सभी टीमों की परीक्षा होगी। मार्च में पता चलेगा कि किस टीम ने इस बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। (India vs New Zealand ODI Series)
Also read – CG BREAKING: राज्यपाल डेका ने नवनियुक्त मुख्य और राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ



