गरियाबंद : आमदी दी ग्राम पंचायत की महिला सरपंच रेखा ठाकुर, उनके पति शासकीय शिक्षक जयंत ठाकुर सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट नेहरू साहू ने दर्ज कराई है। आरोप है कि 10 मई की रात रेखा ठाकुर, जयंत ठाकुर, दिव्यांश पटेल और लूणकरण ठाकुर शिक्षक नगर आमदी स्थित नेहरू साहू के घर पहुंचे और पत्रकार जीवन एस साहू के खिलाफ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर
घटना का कारण हाल ही में प्रकाशित एक खबर है, जिसमें वार्ड क्रमांक 9 में बिना मोहल्लेवासियों की जानकारी के सरकारी पैसे से बने कूड़ादान को तुड़वाने की जानकारी दी गई थी। खबर से नाराज होकर आरोपियों ने रात में नेहरू साहू के घर के सामने हंगामा किया। जीवन साहू उस समय विवाह समारोह में गए थे। गाली-गलौच सुनकर नेहरू साहू, उनका बेटा और बहू बाहर आए, जिन्हें भी अपशब्द कहे गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 296, 351(2), 3 (5) के तहत केस दर्ज किया है।
शासकीय मुद्रणालय भवन का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण
वहीं, ग्रामीणों ने सुशासन तिहार शिविर में भी सरपंच पति जयंत ठाकुर के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि शासकीय शिक्षक होते हुए भी वह पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं और गांव में अराजकता फैला रहे हैं। जयंत ठाकुर पर पूर्व में भी एक मठ तुड़वाने को लेकर केस दर्ज हो चुका है।