गरियाबंद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को गरियाबंद जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस की प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर चक्काजाम कर यात्री बस के सामने लेटकर विरोध जताया।
कांग्रेसियों ने प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी अभियान
प्रदर्शनकारियों ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के चलते कुछ देर तक मुख्य मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।