बालोद। जिले के गुण्डरदेही विकासखंड, जिला बालोद के ग्राम खेरूद में राजेश यादव के कोठार में आग लग गई। इससे कोठार में रखे तीन ट्रैक्टर, एक स्विफ्ट कार, व लगभग 350 बोरा धान जलकर खाक हो गया। मामले की जांच गुण्डरदेही पुलिस कर रही है।
बालोद: खेरूद में कोठार में लगी आग, तीन ट्रैक्टर, एक स्विफ्ट कार खाक

होली के ठीक दूसरे दिन ग्राम खेरूद निवासी राजेश यादव के घर कहर बनकर टूटा। सुबह जब लोग उठकर देखें तो कोठार में आग लगी हुई थी। कोठार में तीन ट्रैक्टर, एक स्विफ्ट कार और लगभग 350 बोरा धान रखा हुआ था। आग किस तरह लगी यह भी अज्ञात है, आशंका जताई जा रही है की शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। वहीं कुछ लोग इसे होली के पर्व पर अन्य दृष्टिकोण से भी देख रहे हैं। बताया जाता है कि रात 10, 11 बजे तक सब ठीक था। गुण्डरदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़े –
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6t9n959PwLlBySPK0M



