गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में आज सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।
सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई बड़े नक्सली मारे जाने की संभावना
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस की E-30 टीम, STF और COBRA बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की है। आसूचना मिली थी कि मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी है, जिसके बाद सुरक्षा बल तैनात किए गए।
सुबह से ही रुक-रुक कर गोलीबारी का सिलसिला जारी है। अब तक किसी भी नक्सली के शव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अभियान से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली ढेर हो सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान पृथक से जारी किया जाएगा।