CM विष्णु देव साय ने नारायणपुर दौरा कर सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाया।
जवानों के साथ डिनर किया और खुद हाथों से खाना परोसा।
जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की।
Dinner With Soldiers: छत्तीसगढ़ सीएम नारायणपुर दौरे थे. नक्सलियों के खिलाफ हर मोर्च पर खड़े सुरक्षा बलोंं की हौसला आफजाई करने पहुंचे सीएम विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों के साथ डिनर किया और जवानों को अपने हाथों से खाना परोसा. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री साय अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी. (Dinner With Soldiers)
Also read – CG Dhan Kharidi News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज आखिरी दिन, टोकनधारी किसान ही बेच सकेंगे उपज
आईटीबीटी बटालियन परिसर में पहुंचे सीएम ने जवानों की हौसला बढ़ाया
नारायणपुर स्थित आईटीबीटी बटालियन परिसर में पहुंचे सीएम साय ने लाल आंतक के सफाए में लगे आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के वीर जवानों की हौसला बढ़ाया. सुरक्षा बलो के साथ रात्रि भोजन करने पहुंचे सीएम ने खुद अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा. तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
Also read – ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस ने अवैध गांजा के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
सीएम ने जवानों को अपने हाथ से खाना परोसा, एक्स हैंडल पर शेयर किया
सीएम साय ने आईटीबीटी बटालियन परिसर में दौरे और जवानों को खाना परोसने का जिक्र एक्स हैंडल पर करते हुए लिखा, आज आईटीबीटी बटालियन परिसर में आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के हमारे वीर जवानों के साथ रात्रि भोजन परोसने का अवसर मिला. (Dinner With Soldiers)
Dinner With Soldiers: जवानों के बीच पहुंचे CM साय, सुरक्षा बलों संग किया डिनर, अपने हाथों से परोसा खाना
मुख्यमंत्री बस सेवा से सुदूर जनजातीय अंचलों में आई नई रफ्तारः सीएम
गौरतलब है सीएम साय ने नारायणपुर दौरे पर मुख्यमंत्री बस सेवा का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बस सेवा से सुदूर जनजातीय अंचलों में नई रफ्तार आई है. नारायणपुर प्रवास के दौरान सीएम ने खुद नक्सलवाद से प्रभावित रहे कुरुषनार से नारायणपुर तक यात्रियों के साथ बस यात्रा की जमीनी हकीकत को महसूस किया. (Dinner With Soldiers)
Also read – Supreme Court: SIR में डॉक्यूमेंट लेने पर अब अनिवार्य होगी रसीद, सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को सख्त आदेश



