गरियाबंद। जिले में पुलिस विभाग द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए शुरू की गई कॉप ऑफ द मंथ पहल के तहत माह अगस्त 2025 के लिए 06 पुलिसकर्मियों को सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु चुना गया। इन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस पहल के अंतर्गत उन पुलिसकर्मियों का चयन किया जाता है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विशेष योगदान दिया हो।
गरियाबंद पुलिस अगस्त 2025 के कॉप ऑफ द मंथ
- प्रधान आरक्षक 123 कृष्ण कुमार गिलहरे (थाना छुरा) एवं आरक्षक 315 योगेश सिंह (थाना गरियाबंद)
– 196 किलो ग्राम गांजा के साथ 04 आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका। - आरक्षक 421 यादराम ध्रुव (थाना फिंगेश्वर)
– चोरी एवं नशीली टेबलेट के आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान। - आरक्षक 131 सुरज कुमार रात्रे (थाना राजिम)
– चोरी के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका। - आरक्षक 05 दिनेश यादव (थाना अमलीपदर)
– 120 लीटर छिंद रस शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। - आरक्षक 316 जितेन्द्र परिहार (थाना मैनपुर)
– हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान।
पुलिस विभाग की सराहनीय पहल
कॉप ऑफ द मंथ के तहत हर माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह और कार्य के प्रति निष्ठा को और मजबूत करना है। विभाग ने बताया कि यह पहल आगे भी निरंतर जारी रहेगी।




