Congo Mine Collapse: पूर्वी कांगो के उत्तरी किवू प्रांत में बहुत बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां रुबाया कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन क्षेत्र में भूस्खलन से कई खदानें ढह गईं, जिसमें कम से कम 200 लोग मारे गए। मरने वालों की संख्या अभी और अधिक बढ़ने की आशंका है। एम23 विद्रोही समूह द्वारा नियुक्त गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा कंबेरे मुयिसा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि घटना बुधवार (28 जनवरी) को भारी बारिश के कारण हुई। मुयिसा ने कहा, “फिलहाल 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कुछ अभी भी कीचड़ में फंसे हैं और निकाले नहीं जा सके।” पीड़ितों में खनन मजदूर, बच्चे और बाजार में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। कुछ लोगों को समय पर बचाया गया, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं। (Congo Mine Collapse)

M23 विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं खदानें
लगभग 20 घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है, और शनिवार को उन्हें एंबुलेंस से निकटतम शहर गोमा ले जाया जाएगा। एक गवर्नर सलाहकार ने नाम न छापने की शर्त पर मौतों की संख्या कम से कम 227 बताई। बता दें कि रुबाया खदानें एम23 विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं, जो अप्रैल 2024 से इस क्षेत्र पर कब्जा जमाए हुए हैं। यह क्षेत्र विश्व के कोल्टन का लगभग 15% उत्पादन करता है, जो स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उन्नत तकनीक में इस्तेमाल होने वाले टैंटलम के लिए महत्वपूर्ण है। खदानें छोटे पैमाने की हैं, जहां मजदूर हाथ से खनन करते हैं और कुछ डॉलर रोजाना कमाते हैं। (Congo Mine Collapse)
Also read – छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, दर्रीटोला से टाइगर हिल्स जा रही थी ट्रेन

Congo Mine Collapse: पूर्वी कांगो में खौफनाक हादसा, कोल्टन खदान ढही; 200 से अधिक की मौत
घटना के बाद खनन पर रोक
एम23 द्वारा नियुक्त गवर्नर ने घटनास्थल पर छोटे पैमाने के खनन पर अस्थायी रोक लगा दी है और खदान के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले निवासियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्वी कांगो दशकों से हिंसा का शिकार है, जहां सरकारी बलों, रवांडा समर्थित एम23 और अन्य सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष जारी है। क्षेत्र खनिज-समृद्ध है, लेकिन सुरक्षा की कमी और बारिश के मौसम में भूस्खलन जैसी आपदाएं आम हैं। यह त्रासदी मानवीय संकट को और गहरा करती है, जहां खनन मजदूरों की सुरक्षा उपेक्षित रहती है। (Congo Mine Collapse)
Also read – Dinner With Soldiers: जवानों के बीच पहुंचे CM साय, सुरक्षा बलों संग किया डिनर, अपने हाथों से परोसा खाना



