धमतरी में आदिवासी समाज ने किया चक्काजाम।
पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित।
जिले में यातायात प्रभावित।
धमतरी : जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां आदिवासी समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। आदिवासी सामाज के लोगों द्वारा चक्काजाम करने की खबर मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना का घेराव किया और उसके बाद चक्काजाम कर दिया। आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना प्रभारी पर आदिवासी नेता से गाली-गलौच, दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि, समाज की दो लड़कियां गायब है और उनकी मिसिंग रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ गया।
Also read – LAC तनाव के बीच चीन की परमाणु चाल? गलवान झड़प के बाद हुए टेस्ट पर अब अमेरिका का सनसनीखेज खुलासा

Chhattisgarh News : आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा, दुर्व्यवहार के आरोप में थाना प्रभारी के खिलाफ चक्काजाम
आदिवासी समाज के लोग थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कर रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन और चक्काजाम की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
Also read – अब आसमान से निगरानी: स्पेस में तैनात भारत का ‘साइलेंट स्पाई’, दुश्मन की सैटेलाइट्स पर पैनी नजर



