बरमकेला अपेक्स बैंक गबन केस की जांच अब EOW करेगी
6 सहकारी समितियों के खातों से 10 करोड़ की निकासी
समिति प्रबंधकों की भूमिका संदेह के घेरे में
Chhattisgarh Apex Bank Scam : बरमकेला अपेक्स बैंक के 10 करोड़ रुपए के गबन के मामले की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी। इस मामले में समिति प्रबंधकों की भूमिका भी संदेहास्पद है। बैंक से जुड़े 6 सहकारी समितियों के खातों से 10 करोड़ रुपए की निकासी हुई है। (Chhattisgarh Apex Bank Scam)
इसके बाद भी अब तक दर्ज एफआईआर में सिर्फ बैंक अधिकारी कर्मचारियों के नाम हैं। बरमकेला अपेक्स बैंक में वर्तमान में 6 सहकारी समितियां संचालित होती हैं। इन्हीं समितियों से जुड़े खातों के जरिए करीब 10 करोड़ रुपए की राशि निकाले जाने की बात सामने आई है। बैंकिंग नियमों के अनुसार समिति खातों से बड़ी राशि के लेन-देन में समिति प्रबंधक की जानकारी और दस्तावेज जरूरी होते हैं। (Chhattisgarh Apex Bank Scam)
Also read – WPL Final 2026: RCB बनाम दिल्ली कैपिटल्स – जानें लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर सीधे प्रसारण कहां देखें

Chhattisgarh Apex Bank Scam: 10 करोड़ के गबन से मचा हड़कंप – 6 सहकारी समितियां जांच के घेरे में, EOW करेगी जांच
इसके बावजूद अब तक की कार्रवाई में किसी भी समिति प्रबंधक का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है। वर्तमान शाखा प्रबंधक की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में तत्कालीन डीआर वाघमारे, लेखाधिकारी मीनाक्षी मांझी और लिपिक आशीष पटेल के निजी बैंक आईडी-पासवर्ड का उपयोग कर बड़ी संख्या में ट्रांजेक्शन किए गए। उनके अलावा बैंक के अन्य पांच कर्मचारी भी दोषी पाए गए हैं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर संजय कन्नौजे ने कहा कि मामले की जांच के लिए पहले ही एक विशेष टीम गठित की गई थी। फिलहाल वर्तमान स्थिति पर अभी कुछ कहना संभव नहीं है, इस संबंध में सहकारिता विभाग से जानकारी ली जा सकती है। (Chhattisgarh Apex Bank Scam)
Also read – Israel Army Fire In Gaza: गाजा में इजरायली सेना का भीषण हमला, 19 नागरिकों की मौत, ज्यादातर महिलाएं और बच्चे



