• नवा रायपुर में अमित शाह की अध्यक्षता में LWE पर हाईलेवल सुरक्षा समीक्षा
• सीएम साय समेत नक्सल प्रभावित राज्यों के टॉप अफसर बैठक में मौजूद
• मार्च 2026 डेडलाइन से पहले नक्सल खात्मे का फाइनल एक्शन प्लान तैयार
CG Security Meeting: रायपुर में चल रही सुरक्षा समीक्षा बैठक की तस्वीरें सामने आई है, सीएम ने X पोस्ट में बताया, नवा रायपुर में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में LWE पर सुरक्षा समीक्षा बैठक जारी है. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री विजय शर्मा के अलावा गृह विभाग के सचिव और डीजीपी के अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. दोपहर 12:45 बजे तक चलने वाली समीक्षा बैठक में नक्सलवाद खात्मे को लेकर मार्च 2026 की तय सीमा से पहले की यह आखिरी बड़ी बैठक है, जिसमें सुरक्षा की स्थिति, इंटेलिजेंस इनपुट्स, ऑपरेशन की गति पर चर्चा के साथ तय समय सीमा में बचे हुए एरिया से नक्सलियों को खत्म करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा. (CG Security Meeting)
Also read – Raipur Fire News: भनपुरी तार फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से ढका आसमान, दमकल की टीमें मौके पर
दूसरी समीक्षा बैठक दोपहर 2 बजे तक होगी. दोपहर 2 से 3 बजे तक लंच ब्रेक के बाद 3 बजे 4:15 बजे तक फिर से बैठक होगी. इसके बाद 5 बजे से 6:10 बजे तक छत्तीसगढ़ @ 25 शिफ्टिंग द लेंस थीम पर राष्ट्रीय कांक्लेव का आयोजन होगा. (CG Security Meeting)
गृह मंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि यह 31 मार्च 2026 से पहले की अंतिम बड़ी बैठक है. इस बैठक में LWE (लेफ्ट विंग एक्सट्रीम – वामपंथी उग्रवाद) प्रभावित प्रदेशों के डीजीपी और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे. बैठक के दो बड़े विषय है, पहला 31 मार्च की डेडलाइन तक देश कैसे पूर्ण रूप से सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त हो और दूसरा एजेंडा बस्तर का रुका हुआ विकास कैसे शुरू करें. (CG Security Meeting)
CG Security Meeting: नवा रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग, LWE के खात्मे पर आखिरी रणनीति, मार्च 2026 से पहले बड़ा एक्शन प्लान तैयार
Also read – Gariyaband Voilence Update : दुतकैया में विवाद के बाद आगजनी, कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए
Also read – Rafale Deal India France : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन! भारत 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में



