CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 14 नवंबर से धान खरीदी का महाभियान जोरों पर है। राज्यभर के धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से अब तक 16.95 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।

Also read – Ballari Violence: बेल्लारी हिंसा पर सरकार का बड़ा फैसला, जांच की जिम्मेदारी CID को सौंपी गई
सरकार ने समर्थन मूल्य (MSP) के तहत किसानों को अब तक कुल 20,753 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए हैं, जिससे किसानों को लाभ सीधे और समय पर मिल रहा है। समय पर भुगतान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और किसानों का आर्थिक आत्मविश्वास भी बढ़ा है। (CG Dhan Kharidi)
2740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी
प्रदेशभर में 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगरानी में, सुव्यवस्थित और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है।इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि धान खरीदी का लाभकेवल वास्तविक किसानों तक ही पहुंचे और बिचौलियों या फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश न रहे।
CG Dhan Kharidi : प्रदेश में MSP के तहत 16.95 लाख किसानों से खरीदा 93.12 लाख टन धान, 20,753 करोड़ रुपये सीधे बैंक खाते में जमा

Also read – सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत भाजपा ने भूतेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर 1008 ‘ॐ’ मंत्रों का जाप किया
टोकन व्यवस्था बनाई गई सरल
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने टोकन व्यवस्था को और सरल बनाया है। अब सहकारी समितियों के माध्यम से टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को केंद्रों पर अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा। खरीदी के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रमुख जिलों में तेज गति से उपार्जन हुआ है। (CG Dhan Kharidi)



