CG Crime News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रविवार को एक युवक ने सत्संग कर रही बुजुर्ग महिलाओं पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे तीन महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। यह भयावह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (CG Crime News)

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कुछ बुजुर्ग महिलाएं एक कमरे में सत्संग कर रही थीं। तभी युवक वहां पहुंचा और बिना किसी विवाद के महिलाओं पर डंडे से वार करने लगा।
Also read – India Venezuela Relations: भारत ने वेनेजुएला मामले पर जताई चिंता, हालात पर बारीकी से नजर रखने की अपील

अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं जान बचाकर इधर-उधर भागने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी। (CG Crime News)
CG Crime News: सत्संग कर रही महिलाओं पर युवक का डंडे से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



