गरियाबंद। छुरा नगर स्थित छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल में संचालक हेमचंद्र देवांगन की पहल पर एवं छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान के सहयोग से निःशुल्क रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान
शिविर के दौरान कुल 30 लोगों ने अपना रक्तदान किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिरनीबाहरा के सरपंच चेतन ठाकुर,समाजसेवी मनोज पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर, रेखराम ध्रुव,डिगेश साहू के उपस्थित में। शिविर का शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के गरियाबंद जिलाध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। उन्होंने रक्तवीर को संबोधित करते हुए कहा कि अपने रक्त समूह की जानकारी होना आपातकालीन

परिस्थिति में जीवन रक्षक साबित हो सकता है,क्योंकि समय पर सही रक्त उपलब्ध कराने में यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। संचालक हेमचंद्र देवांगन ने बताया कि रक्तदान समूह की जानकारी केवल एक तथ्य नहीं,बल्कि जीवन सुरक्षा से जुड़ा अहम विषय है।उपयुक्त रक्त समूह का मेल होने पर ही सुरक्षित रूप से रक्तदान या रक्त प्राप्त किया जा सकता है।
इसे फॉलो करें व्हाट्सएप चैनल को…https://whatsapp.com/channel/0029Vb6t9n959PwLlBySPK0M
सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर ने बताया कि उनका उद्देश्य जनसहयोग के माध्यम से रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल एवं छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया,जिसे महिलाएं और युवाओं ने सराहा। शिविर के अंत में सभी रक्तवीर को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें….पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गरियाबंद में सेवा पखवाड़ा, जिला अस्पताल में भव्य रक्तदान शिविर



