गरियाबंद। दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर पूर्व भाजपा नेता गफ़्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके संवेदनशील नेतृत्व की सराहना की। मेमन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल हैं। वे छत्तीसगढ़ की जनता के बीच जननेता के रूप में गहरी पहचान रखते हैं, जिनका उद्देश्य हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
मेमन ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। किसानों के हित में राज्य सरकार लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है, जिससे खेती-किसानी को मजबूती मिल रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो रही है। वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों माताओं और बहनों को हर महीने आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नेतृत्व हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। वे गांव-गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं की आवाज़ को बखूबी समझते हैं और जनहित में फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटते।
दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गफ़्फू मेमन ने कहा कि यह त्योहार प्रकाश, समृद्धि और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल और समृद्ध है।
इस अवसर पर मेमन ने गरियाबंद जिले के सभी नागरिकों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व प्रेम, एकता और विकास का संदेश लेकर आए।