बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे अब स्पष्ट होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझानों में एनडीए (NDA) ने एकतरफा बढ़त हासिल कर ली है और क्लीन स्वीप करती दिख रही है। रुझानों के मुताबिक NDA 204 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन मात्र 32 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।
NDA को भारी सीटों का फायदा, महागठबंधन को नुकसान
2020 के मुकाबले इस बार NDA को 65 से अधिक सीटों का फायदा हो रहा है।
इसके उलट महागठबंधन को लगभग इतने ही सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
JDU की बड़ी वापसी, BJP 94 सीटों पर आगे
पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ सीटों पर आगे चल रही है।
इस मजबूती के साथ नीतीश कुमार के एक बार फिर, यानी 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के प्रबल संकेत हैं।
वहीं BJP 94 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
महागठबंधन की हालत कमजोर
राजद (RJD) सिर्फ 26 सीटों पर आगे है।
61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस केवल 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
नई पार्टियों का खाता नहीं खुला
243 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली जन सुराज (प्रशांत किशोर) का खाता खोलना मुश्किल दिख रहा है।
मुकेश सहनी की पार्टी भी फिलहाल खाता नहीं खोल पाई है।
पीएम मोदी पहुँचेगे BJP मुख्यालय
रुझानों में NDA की भारी बढ़त के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।



