Author: Khabar bharat 36
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से डिप्टी रेंजर परजानलेवा हमले का मामला सामने आया है। कोटा के जंगल में लकड़ी तस्करों ने सर्चिंग के दौरान डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। CG BREAKING – केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम सर्चिंग अभियान पर थी, तभी लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों को देख लिया और दौड़ा-दौड़ाकर हमला करने लगे। अपनी जान बचाने के लिए अन्य वनकर्मी किसी तरह भाग निकले, लेकिन डिप्टी…
कोण्डागांव – छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र से विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का फॉलो वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कार अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी. दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. CG News – मेडिकल कॉलेज में चोरी की वारदात, युवक-युवती ने बुजुर्ग का पर्स उड़ाया, CCTV में कैद जानकारी के अनुसार, विधायक नीलकंठ टेकाम सोमवार को रायपुर गए हुए थे. इसी दौरान उनका फ्लो वाहन चालक भुवन शोरी रात लगभग 9 बजे अकेले ही अपने गांव बड़बत्तर की ओर रवाना हुआ था. रास्ते में फरसगांव मार्ग के पास गाड़ी…
जगदलपुर – शहर के मेडिकल कॉलेज परिसर में एक शातिर चोर गिरोह ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उनका पर्स पार कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मैनपाट के जंगल में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी… जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े थे। तभी नीली टी-शर्ट पहने एक युवक ने चुपचाप उनका पर्स निकाल लिया और पीछे खड़ी एक युवती को थमा दिया। घटना इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ…
सरगुजा – जिले के मैनपाट के घने जंगलों में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सूरज उर्फ बबलू यादव के रूप में हुई है, जो बीते तीन दिनों से लापता था। दुर्गंध फैलने पर जब ग्रामीणों ने जंगल में जाकर देखा, तो वहां युवक का शव पड़ा मिला। CG Road Accident – हाई स्पीड इनोवा डिवाइडर से टकराई, व्यवसायी की मौके पर मौत मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सूरज यादव…
बिलासपुर – बिलासपुर हाईकोर्ट के पास वाहन चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। 100 की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा से गुटखा थूकने के लिए ड्राइवर ने दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गाड़ी पलटने के दौरान पीछे बैठा युवा व्यवसायी बाहर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे बैठे उसके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को अपोलो में भर्ती कराया गया है। आज का राशिफल :मंगलवार [3 जून 2025] का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का…
3 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज दुर्गाष्टमी व्रत है। आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 59 मिनट तक पू.फा. नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज धूमावती जयंती है साथ ही आज सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर बुध मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर…
स्मार्टफोन आजकल हमारी जरूरत बन गया है। इसके बिना आप एक दिन भी नहीं काट सकते हैं। हालांकि, स्मार्टफोन के दुष्प्रभाव को लेकर कई बार रिसर्च सामने आ चुके हैं। हाल में आए एक रिसर्च रिपोर्ट ने करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। इस रिपोर्ट में स्मार्टफोन को परजीवी बताया गया है। अगर, आप परजीवी के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें ये ऐसे जीव हैं, जो आपका खून लगातार चूसते रहते हैं। महादेव सट्टा एप के लिए अकाउंट देने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर संचालिका के खाते में महीनेभर में 5 करोड़ से अधिक…
दुर्ग – जिले में महादेव सट्टा एप व सायबर फ्राड के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले म्यूल अकाउंट के खाताधारकों और खाईवालों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बार फिर 8 म्यूल खाताधारकों और 3 मुख्य खाईवालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर परमात सिंह सिंगोंदिया की शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने 111 म्यूल खातों की जांच शुरू की, जिसमें पहले ही 11 म्यूल खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया था. आज फिर 11 लोगों म्यूल खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया. अजीत जोगी प्रतिमा विवाद ने पकड़ा तूल: रेणु और अमित…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद अब और गहराता जा रहा है। सोमवार को पूर्व विधायक डॉ. रेणु जोगी और अमित जोगी ने गौरेला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि जोगी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण जल्द से जल्द हो। रेणु जोगी ने कलेक्टर से मुलाकात के बाद कही ये बात पूर्व विधायक डॉ. रेणु जोगी ने कहा कि स्व. अजीत जोगी की प्रतिमा के लिए उन्होंने नगर पंचायत, कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों से वैधानिक अनुमति मांगी थी ताकि युवाओं को प्रेरणा…
इटली में यूरोप का सबसे सक्रिय और खतरनाक माना जाने वाला माउंट एटना ज्वालामुखी में भयानक विस्फोट हुआ है। ज्वालामुखी के फटने से दूर तक लावा, राख और धुआं पहुंच रहा है। इस महाविस्फोट के बाद पर्यटकों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। देखते ही देखते ज्वालामुखी से निकली राख, धुआं और गर्म लावा मीलों दूर तक फैल गया। कई पर्यटकों ने इसका वीडियो और फोटो भी बनाया है। कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास अधीक्षकों की बैठक में दिए निर्देश भयानक विस्फोट से धरती में हुआ कंपन्न द सन की रिपोर्ट के अनुसार माउंट एटना ज्वालामुखी का विस्फोट इतना भयानक था…
आश्रम छात्रावास में बच्चों के रहने-पढ़ने का बेहतर माहौल करें सुनिश्चित – कलेक्टर उईके गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के आश्रम छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने आगामी शिक्षा सत्र के मद्देनजर आश्रम – छात्रावासों में बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए उनके रहने और पढ़ने का बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नये सत्र के प्रारंभ से पूर्व छात्रावास परिसर की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्था दूरूस्त करने के निर्देश दिये, जिससे बच्चों को रहने एवं पढ़ाई में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने कहा…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नशे में धुत एक दामाद ने मामूली विवाद को लेकर अपने ससुर की तलवार से वार कर हत्या कर दी। बेरहमी से की गई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ओमप्रकाश जांगड़े अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी रेखा के साथ मारपीट करता था। रविवार रात भी उसने पत्नी से झगड़ा किया, जिसकी जानकारी रेखा के पिता…
दो अलग-अलग मामलों में कुल 26 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार देवभोग। गरियाबंद जिले में अवैध शराब, गांजा तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय कर लगातार कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम मे मुखबीर से थाना प्रभारी देवभोग को सूचना प्राप्त हुआ की डोमुधर ध्रुव निवासी ग्राम दासोपारा चिचिया थाना देवभोग, दशरथ सोरी निवासी ग्राम दासोपारा चिचिया थाना देवभोग जो अलग अलग जगहों क्रमशः…
रायपुर – रायपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मैंने यह बात कही है कि मैं बहुत लंबे समय तक अपने आपको केंद्र की राजनीति में नहीं देखता हूं। मेरा राजनीति में आने का एकमात्र कारण बिहार और बिहारी रहे हैं…मेरा एक विजन रहा है ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ और मैं चाहता हूं कि मेरा राज्य बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में बराबरी पर आकर खड़ा हो। आगे उन्होंने कहा मैंने पार्टी के सामने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि मैं अब जल्द बिहार वापस जाना चाहता हूं…मेरी पार्टी अभी भी मूल्यांकन कर रही है कि क्या मेरे अभी…
कोरबा – शहर के व्यस्त सीएसईबी चौक के पास रविवार देर शाम युवक और युवती के बीच जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे और बीच सड़क पर एक-दूसरे से झगड़ने लगे। यह घटना चौक से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची सीएसईबी चौकी पुलिस ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया…
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में अक्षय ‘हाउसफुल 5’ के अन्य कलाकारों नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और फरदीन खान के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए पुणे के एक मॉल पहुंचे। लेकिन, यहां बॉलीवुड हस्तियों को देखने के लिए भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि भगदड़ का माहौल हो गया। इवेंट के दौरान भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि बच्चे-महिलाएं रोने लगे। ऐसे में अभिनेता को हाथ जोड़ने पड़ गए। अक्षय कुमार ने जोड़े हाथ सोशल मीडिया पर पुणे में हुए इस प्रमोशनल…
गरियाबंद – नक्सल सचिंग दौरान इंदागांव एरिया के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला बल गरियाबंद ई-30, सी.आर.पी.एफ. कोबरा 207 वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा इंदागांव एरिया में सर्चिग गस्त हेतु रवाना हुआ था। https://lightsalmon-rook-715452.hostingersite.com/mahtari-vandan-yojana-will-get-the-second-opportunity-to-give-relief-to-the-beneficiaries-from-filling-the-form/ जो प्रातः थाना मैनपुर क्षेत्रातंर्गत तौरेंगा जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति पाया गया। सुरक्षाबलों को अपनी ओर आते देख कर नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भागने में सफल हुए। सुरक्षाबलों को एरिया सचिंग के दौरान दैनिक उपयोगी के समान एवं राशन समाग्री बरामद हुए। माओवादिओं से गरियाबंद पुलिस का अपील हिंसा का मार्ग छोड़ समाज के मुख्यधारा से जुड़े गरियाबंद पुलिस…
हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं…यह डायलॉग शाहरुख खान की फिल्म से है. लेकिन इस डायलॉग को डी गुकेश ने सच साबित कर दिया. जब उन्होंने हारी हुई बाजी को जीत में बदलने का काम किया और वह भी पूर्व विश्व चैंपियन के खिलाफ. विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 के छठे दौर में कमाल करते हुए पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को एक बार फिर हराकर इतिहास रच दिया. यह पहली बार है जब गुकेश करियर में क्लासिकल टाइम कंट्रोल में कार्लसन को हराने का कमाल कर दिखाया है. दोनों के बीच यह मुकाबला बेहद…
बलरामपुर – छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लूट, चोरी, हत्या, चाकूबाजी और दुष्कर्म जैसी कई बड़ी वारदातें सामने आती रहती है। कई बार महिला प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर देती है, तो कई बार पति अपनी पत्नी की हत्या कर रहा हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। महतारी वंदन योजना: फॉर्म भरने से चूके लाभार्थियों को मिलेगा दूसरा…
रायपुर – बीजेपी के सत्ता में आते ही सीएम विष्णुदेव साय ने सबसे पहले महिलाओं से किया वादा पूरा किया। साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुवात कर न सिर्फ मोदी की गारंटी को पूरा किया बल्कि प्रदेश महिलाओं को सबल बनाने का भी काम किया। इस योजना के तहत सरकार की ओर से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को हर माह 1000 रुपए भुगतान किया जाता है। वहीं, अब सरकार एक बार फिर महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए मौका देने वाली है। जी हां जल्द ही फिर से महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन…
रायपुर – छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 1 दिन की न्यायिक रिमांड पर चल रहे शराब कारोबारी विजय भाटिया को आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। ACB जज अवकाश में होने के कारण छुट्टी भाटिया को दूसरे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। कोरोना फिर से कहर बरपाने लगा: देश में 4000 एक्टिव केस, 24 घंटे में 4 की मौत गौरतलब है कि ACB-EOW ने कारोबारी भाटिया को दिल्ली कर रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद 1 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।वही…
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में Covid-19 के एक्टिव केस बढ़कर 4000 के करीब हो गए हैं। इसके साथ ही हर दिन मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। RBI कर सकता है Repo Rate में लगातार तीसरी कटौती, जानें एक्सपर्ट्स की राय दिल्ली में कितने एक्टिव केस? स्वास्थ्य मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार 2 जून 2025 तक देश में कोरोना के एक्टिव केस 3961 हो चुके…
देश के आम नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आ सकती है। महंगाई दर के 4 प्रतिशत के लक्ष्य से नीचे रहने के कारण, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस शुक्रवार को ब्याज दरों में लगातार तीसरी बार 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। यह कदम अमेरिका द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने से उत्पन्न वैश्विक अनिश्चितता के बीच आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया जाएगा। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) 4 जून से अपनी द्विमासिक बैठक शुरू करेगी और 6 जून को फैसलों की घोषणा करेगी। इस साल फरवरी और अप्रैल में RBI ने रेपो…
पब्लिक सेक्टर की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी से मार्च तक की तिमाही में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली PSU कंपनी का रुतबा हासिल कर लिया है। इस चौथी तिमाही में LIC का नेट प्रॉफिट 38% बढ़कर रिकॉर्ड 19,013 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 13,763 करोड़ रुपये था। इसी दौरान देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 18,643 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, लेकिन पूरे साल के आधार पर SBI ने सबसे ज्यादा लाभ दर्ज किया। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में SBI ने कुल 70,901…
दीया मिर्जा ने साल 2001 में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और तब से वे लगातार फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपनी खूबसूरत और ग्रेसफुल मौजूदगी के साथ-साथ दीया सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार, बचपन और दिवंगत सौतेले पिता अहमद मिर्जा के साथ अपने खास रिश्ते पर खुलकर बातचीत की। साथ ही, उन्होंने अपनी सौतेली बेटी समायरा रेखी के बारे में भी एक खास बात साझा की — बताया कि समायरा ने उनके फोन नंबर को किस नाम…
मशहूर फिल्म निर्देशक विक्रम सुगुमरण का रविवार को 47 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह खबर उनके करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे तमिल फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक फैल गया है। विक्रम को उनकी फिल्म ‘माधा यानाई कूटम’ के लिए खासतौर पर जाना जाता था, जो दर्शकों और आलोचकों दोनों के बीच बेहद लोकप्रिय और सराही गई थी। उनकी फिल्मों में एक अनोखी गहराई और पहचान थी, जिसने उन्हें तमिल सिनेमा के प्रमुख निर्देशकों में शामिल किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रम मदुरै से एक निर्माता को नई स्क्रिप्ट सुनाकर…
मनेन्द्रगढ़ – जिले में बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने अपहृत बच्ची को ढूंढ निकला और आरोपी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुर का है. Tata से लेकर Maruti तक, 2025 में लॉन्च होंगी दमदार कारें जानिए आने वाले छह महीनों की बड़ी लॉन्चिंग्स जानकारी के अनुसार, रविवार को बच्ची रोज़ की तरह अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य आसपास मौजूद नहीं थे. बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी साइकिल से आया और…
Tata से लेकर Maruti तक, 2025 में लॉन्च होंगी दमदार कारें जानिए आने वाले छह महीनों की बड़ी लॉन्चिंग्स
भारतीय बाजार में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। 1 जून 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न निर्माताओं द्वारा कई नए मॉडल बाजार में पेश किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि कौन-सी कंपनियां किस कार को कब लॉन्च करेंगी। Tata Harrier EV: जून की शुरुआत में टाटा Harrier EV को लॉन्च किया जाएगा। इसे 3 जून 2025 को ऑफिशियली पेश किया जाएगा। इस कार में ऑफ-रोडिंग क्षमता होगी और एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 लाख रुपये रहने की संभावना है। MG Motors: ब्रिटिश निर्माता एमजी मोटर्स अगले छह महीनों में तीन…
गरियाबंद – जिले के फिंगेश्वर नगर में ट्रांसफार्मर पर डीओ (ड्रॉपआउट फ्यूज) चढ़ाने के दौरान एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया. 28 वर्षीय वेद राम साहू सेंदर करंट की चपेट में आ गए. हादसा इतना भयावह था कि करंट लगते ही युवक के दोनों पैरों में घुटनों के नीचे से चिंगारी और धुआं उठने लगा. आनन-फानन में घायल को फिंगेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रायपुर कालड़ा बर्न हॉस्पिटल मे रेफर किया गया है. इलाज के दरमियान युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. वास्तु अनुसार तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये ज़रूरी नियम…
महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल एसयूवी, Mahindra Bolero Classic, को आकर्षक कीमत पर पेश कर रही है। अगर आप इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने की सोच रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको हर महीने कितनी EMI देनी होगी, यह जानना जरूरी है। Mahindra Bolero Classic की एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.79 लाख रुपये है। दिल्ली में इसे खरीदने पर लगभग 90 हजार रुपये का आरटीओ शुल्क और 55 हजार रुपये का इंश्योरेंस भी देना होता है, जिससे इसकी ऑन रोड कीमत लगभग 11.29 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। अगर…
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी इसका विशेष महत्व है, क्योंकि इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इसे साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए इसकी सही दिशा और देखभाल घर में सुख-शांति लाती है। वास्तु के नियमानुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा साफ-सुथरा रखें और इसके पास कभी भी झाड़ू, जूते या कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। साथ ही तुलसी के पौधे को सही दिशा और सही तरीके से लगाना जरूरी है, ताकि इसके पूरे लाभ मिल सकें। आइए जानते हैं वास्तु…
कलेक्टर उइके ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 महाअभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण के लिए अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक गरियाबंद। एक पेड़ मां के नाम प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाना है। इस संबंध में विगत दिवस कलेक्टर बी एस उईके ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करते हुए 5 जून से शुरू होने वाले एक पेड़ मां के नाम 2.0 महाअभियान की तैयारियों के निर्देश दिए। अभियान के तहत जिले में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। कलेक्टर ने लगाए जाने वाले पौधों के लक्ष्य…
भिलाई – छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक शख्स को जान से मारने की कोशिश की गई। जब घर में वह व्यक्ति नहीं मिला तो गुंडों ने हवाई फायर किया और वहां से चले गए। घटना के बाद परिजन छावनी थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचे। पुलिस ने एक 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके घर में गोली चलने की घटना हुई है उसका नाम सूरज सिंह है। घटना के समय सूरज किसी काम से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी गोल्डी सिंह, बच्चे और मां ही थे। गोल्डी…
भिलाई – दुर्ग पुलिस महादेव ऑनलाइन सट्टा और अन्य साइबर फ्राड को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार रात को वैशाली नगर पुलिस ने अपने खातों को बेचने वाले लगभग 15 लड़कों को गिरफ्तार किया। एक साथ 15 अलग-अलग घरों से लड़कों की गिरफ्तारी के बाद पूरे वैशाली नगर और शांति नगर में हड़कंप मच गया। सभी के घरवाले देर रात वैशाली नगर थाने पहुंचे। उन्होंने अपने बच्चों को छुड़ाने के लिए थाना प्रभारी से गुहार लगाई, लेकिन थाना प्रभारी ने साफ कहा कि उनके खिलाफ पूरे सबूत के बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। टर्बुलेंस में…
रायपुर – रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 6313 को रविवार को एक गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। जिसके कारण पायलट को विमान को लैंडिंग रोकनी पड़ी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर हवा में कई चक्कर लगाए और मौसम के शांत होने का इंतज़ार किया। Aaj Ka Rashifal 02 June 2025: आज बन रहा है अभिजीत मुहूर्त, वृश्चिक और मकर राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं,…
2 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 8 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 2 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके बिजनेस की गति धीमी रहने…
भीषण सड़क हादसा एक परिवार के दो लोगों की मौके पर मौत Accident – भीषण सड़क हादसा सुबह अज्ञात तेज रफ्तार वाहन खैरागढ़-कवर्धा मार्ग पर स्थित सुरही नदी के रपटे के पास एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसा ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया, जिसमें एक पुरुष और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। https://lightsalmon-rook-715452.hostingersite.com/worker-injured-car-also-damaged-due-to-falling-angle-during-accident-setup-in-world-cycle-day-program/ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह परिवार ग्राम लमरा थाना मोहगांव से ग्राम पदमी थाना साजा की ओर जा रहा…
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश 05 गिरफ्तार Crime news: चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सरगना सहित चोरी के सोने का जेवरात खरीदने वाले सुनार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है, इस संबंध में थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि रतनपुर निवासी रामकृपाल जायसवाल निवासी रतनपुर ने उनके घर में दिनांक 22 मई के रात्रि को पीछे के गेट में लगे ताले को तोड़कर पीछे के लकड़ी का दरवाजा जिसमें हॉल ड्रॉप लगा था उसे बगल में गिरमिट से छेद करके दरवाजा को खोलकर घर के अंदर घुसकर अज्ञात चोरों के…
रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से देह व्यापार के गोरखधंधे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। काम दिलाने के बहाने गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने भाठागांव स्थित एक मकान में छापा मारकर इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपिया महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो दलाली का काम करते हुए इस अवैध धंधे को चला रही थी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के दिशा-निर्देशन…
महासमुंद – जिले में मिडिल और हाईस्कूल स्तर पर विभिन्न विषयों के रिक्त 256 पदों के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज जिला पंचायत सभागार में अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई। हालांकि यह प्रक्रिया विवादों में घिर गई, जब शिक्षक सर्व शिक्षक साझा मंच के बैनर तले एकजुट होकर काउंसलिंग का विरोध करने पहुंचे और जिला पंचायत कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की। गरियाबंद में अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग पहले दिन 164 शिक्षकों ने आरोप लगाया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के विपरीत की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि…
काउंसिलिंग में भाग लेने वालों को तत्काल दिया गया चयनित स्कूल में पदस्थापना का आदेश पत्र गरियाबंद- राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार आज गरियाबंद जिले के अतिशेष प्रधान पाठकों एवं सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल गरियाबंद में कलेक्टर बी एस उईके की मौजूदगी में काउंसलिंग किया गया। https://lightsalmon-rook-715452.hostingersite.com/cg-crime-news-trying-to-attack-his-sister-in-a-fight-of-rs-2100/ प्रथम चरण में वरिष्ठता के आधार पर अतिशेष प्रधानपाठकों की काउंसलिंग की गई। तपश्चात सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया की गई। काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों द्वारा रिक्त स्थानों में से अपने पसंद के विद्यालयों का चयन किया। शिक्षकों की सूची काउंसलिंग…
नई दिल्ली – देशभर में कोविड-19 के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और इस वजह से कई लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. बता दें कि देशभर में अबतक कोविड-19 के 3395 एक्टिव मामले हैं. आंकड़ों के अनुसार केरल में सबसे अधिक 1,336 लोग संक्रमित हैं. मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कुल चार रोगियों की मौत हुई है. दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत में कोविड-19 की स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है. सूत्रों ने कहा…
रायपुर – 2100 रुपए का बिजली बिल को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर रात में सोते समय हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया. शोर सुनकर बाहर आई बहन को भी बड़े भाई ने मारने के लिए दौड़ा, जिस पर उसने भागकर अपनी जान बचाई. घटना में गंभीर रूप से घायल छोटा भाई का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विश्व साइकिल दिवस कार्यक्रम में हादसा: सेटअप के दौरान एंगल गिरने से मजदूर घायल, कार भी क्षतिग्रस्त गुढियारी थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने…
रायपुर – राजधानी रायपुर में विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक हादसा हो गया, जिसमें ट्रस का सेटअप निकालते समय एंगल गिरने से एक मजदूर घायल हो गया, वहीं एंगल के गिरने से एक कार को नुकसान पहुंचा है, वहीं उसका ड्राइवर चोटिल हो गया. CG – कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में हंगामा, छात्राओं ने लगाए अश्लील टिप्पणियों और गाली-गलौच के आरोप बता दें कि विश्न साइकिल दिवस पर मरीन ड्राइव चौक पर जर्मन का एंगल गेट लगाया गया था. आयोजन की समाप्ति पर ट्रस का सेटअप निकालते वक्त एंगल गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर घायल…
CG – कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में हंगामा, छात्राओं ने लगाए अश्लील टिप्पणियों और गाली-गलौच के आरोप
रायपुर – राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में देर रात जमकर बवाल हुआ है। यहां छात्राओं ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर गाली-गलौच करने और अश्लील कमेंट्स करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद छात्राओं में आक्रोश है। इस नई नवेली SUV पर टूट पड़े ग्राहक, 12 हफ्ते तक पहुंच गया वेटिंग पीरियड; सबसे जल्दी मिलेगा ये वैरिएंट मिली जानकारी के अनुसार, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल है। दोनों ही हॉस्टल में छात्र और छात्राएं रहती है। बीती…
अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है। लेकिन, मई 2025 में इसे घर लाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि स्कोडा कायलाक का वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। 1 जून 2025: आज से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत चेक कर लें लिस्ट मई 2025 में वैरिएंट-वाइज वेटिंग पीरियड कायलाक क्लासिक पर सबसे ज्यादा…
WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए काम की खबर है। 1 जून 2025 से कई सारे नए नियम लागू हो रहे हैं। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है और आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल 1 जून 2025 से कई सारे Android और iOS यानी आईफोन में वॉट्सऐप का सपोर्ट बंद होने जा रहा है। ऐसे में अगर आपको फोन में वॉट्सऐप का सपोर्ट अचानक बंद हो जाए तो इससे बड़ी परेशानी हो सकती है। आपको अब थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। रूस में भीषण हादसा, पुल के गिरने से यात्री…
रूस में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। पश्चिमी रूस के ब्रायंस्क क्षेत्र (Bryansk region) में शनिवार देर रात एक पुल ढहने के बाद एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हुए हैं। रूसी अधिकारियों ने इस ट्रेन हादसे के लिए ‘अवैध हस्तक्षेप’ को जिम्मेदार ठहराया है। पुल के गिरने से ट्रेन भी चपेट में आई पश्चिमी रूस में यह ट्रेन हादसा ब्रायंस्क क्षेत्र में हुआ है, जो यूक्रेन की सीमा से सटा हुआ है। साल 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमलों के बाद से…
Miss World 2025 Winner: 72वें मिस वर्ल्ड 2025 का भव्य समापन शनिवार को हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ. थाईलैंड की 21 वर्षीय मॉडल ओपल सुचाता चुआंगस्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया. इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, लेकिन भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में जगह नहीं बना पाईं. इथियोपिया की हस्सेट डेरेजे अदमासु को रनर-अप घोषित किया गया. भारत की सुंदरी नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 के ताज की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं. विवादों में फंसे पाकिस्तान के शोएब अख्तर, अब सिर्फ 14 दिन का है…
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेट इतिहासकार, लेखक और टेलीविजन शख्सियत डॉ.नौमान नियाज ने उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को नोटिस भेजा है। सरकारी स्वामित्व वाले पाकिस्तान टेलीविजन नेटवर्क के पूर्व खेल निदेशक डॉ. नियाज ने अपने वकील के माध्यम से यह नोटिस भेजा है। रोज पिएं सौंफ और जीरे का पानी, जान लीजिए इस ड्रिंक को पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? शोएब अख्तर ने पॉडरकास्ट में नौमान नियाज पर की थी टिप्पणी शोएब अख्तर ने कथित…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..