लेखक: Khabar bharat 36

रायपुर, 15 जून 2022/जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में बोरवेल में फंसे 11 वर्षीय बालक राहुल साहू के सफल रेस्क्यू पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राहुल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए राहुल को ग्रीन कॉरीडोर बनाकर बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि लगभग 105 घंटे तक बोरवेल में फंसे होने के बावजूद राहुल ने बहुत हिम्मत दिखाई। यह रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत चुनौतीपूर्ण था, जिसे बचाव दलों ने बहुत धैर्य, समझदारी और साहस के साथ पूरा कर लिया है। श्री…

Read More

गरियाबंद । गरियाबंद में कबीर साहेब की 625 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। यहां पर संत कबीर के विचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। आयोजन में क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य वक्ता संत गुरुभूषण साहेब ने कहा कि कबीर ने लोगों को प्रेम का पाठ पढ़ाया, अच्छे कर्म करने का संदेश दिया। ऐसा कर्म करो कि कर्म ही पूजा बन जाए। संत ने कहा कि हम सभी कार्यों के लिए कार्य योजना बनाते हैं लेकिन जीवन कैसे जीना है और क्यों जीना है इसके लिए कार्ययोजना तय नहीं करते, इसलिए हमारे जीवन में दुख है। आज लोगों…

Read More

गरियाबंद : आज दिनांक 14/06/2022 को जनपद पंचायत गरियाबंद के सी.ई.ओ श्री के. के. डहरिया सर के मार्गदर्शन में सारा ग्रामीण भारत योगमय होगा के उद्देश्य से अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहान योजना अंतर्गत गठित संकुल संगठन कोचबाए, धवलपुरडीह, मदनपुर एवं जोबा एवं संगठन से जुड़े विभिन्न ग्राम पंचायतों में बिहान से जुड़े स्व सहायता समूह की महिलाओं ने योग महोत्सव में बढ़ चढ़ करके हिस्सा लिया । इस योग महोत्सव के माध्यम से सभी महिला स्व सहायता समूह की दीदियों ने योग के माध्यम से जन समुदाय को प्रेरित…

Read More

छुरा- आईएसबीएम यूनिवर्सिटी छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट डिपार्टमेंट द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए पहली बार ऑनलाइन प्लेसमेंट आयोजित किया गया।ऑनलाइन प्लेसमेंट का आयोजन 13 जून 2022, दिन सोमवार को किया गया । उक्त प्लेसमेंट मे छत्तीसगढ़ के साथ ही साथ देश के प्रसिद्ध कंपनी शामिल हुई।जिसमें प्रमुख रूप से फार्मडार्ट, उस्तांक शॉफ्टवेयर, जैन सॉफ्टवेयर, मयूरी ऑफसेट, पैथोस क्लिनिकल पैथोलॉजी लेबोरेटरी, सुरजीत एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज एवं केवी क्लीनिकल रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी ऑनलाइन जुडें। आठ अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पश्चात उनकी योग्यता एवं क्षमता के आधार पर चयन किया गया। बेरोजगार युवाओं के लिए यह ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव…

Read More

रायपुर, 13 जून 2022/स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. एस. भारती दासन ने एसआईआरडी में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षकों के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ अवसर पर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को एकेडमिक एक्सिलेंट बनाना है। उन्होंने कहा कि गरीब घर बच्चों को भी अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके, वह भी अंग्र्रेजी माध्यम से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके। डॉ. दासन ने कहा कि सभी बच्चे अच्छे होते हैं, सभी में योग्यता होती है, यदि कोई बात सीख नहीं पा रहा है तो शिक्षक को अपना आकलन करने की आवश्यकता है। बच्चों को अनुशासन…

Read More

गरियाबंद 13 जून 2022/ जिला स्वास्थ्य समिति गरियाबंद के द्वारा 14 जून 2022 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय गरियाबंद में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया है। विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2022 का थीम एवं स्लोगन रक्तदान करना एकजुटता का कार्य है। प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं जन मानस को आपातकालीन चिकित्सा, प्रसव के समय तथा हिमोग्लोबीनपैथी पीड़ित मरीजों को निरंतर रक्त की आवश्यकता होती है। रक्त की निरंतर उपलब्धता बनाये रखना ब्लड बैकों के लिए अति आवश्यक है। रक्तदान करने से रक्तदाता के…

Read More

जनचौपाल में मिले 38 आवेदन गरियाबंद 13 जून 2022/जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह सोमवार को आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 38 लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर आवेदकों को उनकी समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में 38 नागरिकों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जनचौपाल में कौंदकेरा के समस्त ग्रामवासी ने वर्ष 2020-21 के ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सर्वे सूची में क्षतिग्रस्त फसल के अनुदान…

Read More

दर्रीपारा। जिला पुलिस गरियाबंद के द्वारा नशे से आजादी पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम केराबाहरा मे पुलिस विभाग गरियाबंद तथा महिला कमाँडो के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जे आर ठाकुर, अध्यक्षता ग्राम पंचायत जोबा उपसरपंच होरी लाल ठाकुर,विशेष अतिथि एस डी ओ पी गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक, महिला कमांडो जिला अध्यक्ष कुलेश्वरी कुलदीप, जिला उपाध्यक्ष कल्याणी ठाकुर थी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा भारत माता के छायाचित्र का पूजा -अर्चना कर किया गया।इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर ने ग्रामीणों को नशे से…

Read More

राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के विरोध में गरियाबंद कांग्रेस का गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। गरियाबंद में कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ला एवं ज़िला अध्यक्ष समेत कई और कांग्रेसी नेता धरना स्थल पर मौजूद हैं। वहीं महिला कांग्रेस वर्कस के साथ पहुंची हुई हैं। कांग्रेस का कहना है कि जब तक राहुल गांधी से पूछताछ चलेगी, तब तक देश भर में धरना चलेगा। विधायक शुक्ला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए बदले की भावना से कांग्रेस पर कार्रवाई कर रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ED…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं एस सीईआरटी जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर,जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्याम चंद्राकर के निर्देशानुसार एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा, टिकेंद्र यदु बीआरसी के मार्गदर्शन में आज 13 जून को संकुल केंद्र लोहरसी के सभाकक्ष में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लगभग 55 शिक्षकों का प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।संकुल प्राचार्य के एल कवर, प्रधान पाठक गण खेमुराम सिन्हा, चम्पू लाल घोघरे,एम एल ध्रुव,संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा द्वारा वीणा वादनी मां सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ हुआ।सरस्वती वंदना सालिकराम साहू एवं प्रेरणा गीत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत किया…

Read More

रायपुर, 12 जून 2022/राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज ऑडोटिरियम में आयोजित बैगा-आदिवासी महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुई। राज्यपाल एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा नागा बैगा-नागा बैगीन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राज्यपाल सुश्री उइके ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। राज्यपाल श्री सुश्री उइके ने बैगा आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा आदिवासी समाज हमेशा से ही प्रकृति से जुड़ा रहा है। उनकी परंपराओं, धार्मिक आयोजन, लोक नृत्य, संस्कृति में प्रकृति…

Read More

गरियाबंद :छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज के पदाधिकारियों छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज के ज़िलाध्यक्ष दीनु सिन्हा के द्वारा समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा हमारे समाज के लोग बड़ी बड़ी संस्थाओं में बड़े-बड़े पदों में अपनी जगह बना चुके हैं, सभी राजनीतिक पार्टियों में भी हमारे समाज के लोग बड़े-बड़े सम्मानित पदों पर आसीन है जो हमारे समाज के लोगों की उपस्थिति दर्शाता है। छत्तीसगढ़ डड़सेना समाज के प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक 2022 के मुख्यआतिथ्य के रूप में सांसद चुन्नीलाल साहू अध्यक्षता दीपक कुमार सिन्हा प्रांतअध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप नपा अध्यक्ष ग़फ़्फ़ु मेमन एवं जनपद अध्यक्ष लालिमा…

Read More

रायपुर 12 जून। युवा वर्ग में ऑनलाइन दोस्ती करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई बार लोगों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। अक्सर लोग सोशल साइट्स पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती कर अपनी निजी जानकारी तक साझा कर देते है जिसका उपयोग साइबर अपराधी अपने फायदे के लिए करते हैं। इस तरह के अपराध में गिरफ्त व्यक्ति समाज में बदनामी के डर से आत्महत्या तक करने के बारे में भी सोचने लग जाते है। ऐसा ही कुछ दुर्ग में रहने वाले 32-वर्षीय आशीष (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ जिन्होंने बीते दिनों सोशल साइट फेसबुक पर…

Read More

रायपुर/ राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी से लोगों को उपयोगी जानकारी सहजता से उपलब्ध हो रही है। विकास प्रदर्शनी का आज सूरजपुर जिले से आए जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीणों ने अवलोकन कर इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों के जीवन में जहां बदलाव आया है, वहीं ग्रामीण अर्थव्यस्था भी सुदृढ़ हुई है। उल्लेखनीय है कि 21 मई से 22 जून तक चलने वाली…

Read More

गरियाबंद- |सोशल मीडिया की भूमिका अब समाज का मुख्य अंग बन चुकी है। यह न केवल परिवार, समाज तक सीमित है बल्कि अब नौकरी और व्यवसाय में भी इसकी अहम भूमिका है। यहां तक कि जरूरतमंदों मरीज़ों के रक्तदान की मदद में तक इस सोशल मीडिया का अहम योगदान है। गरियाबंद शहर में ही एक ऐसे वाट्स एप ग्रुप हैं जो कि न कि हर समय समाजसेवा और जन जागरुकता के लिए कार्य कर रहे हैं। गरियाबंद शहर में जिंदगी से जूझ रहे लोगों की जान बचाने का काम कर रहे हैं। आज इसी कड़ी में कान्हा क्लब के खिलाड़ियों…

Read More

रायपुर, 11 जून 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बाघबाहर पहुंचे जहां पर उन्होंने आमजनता शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी में अनियमितता बरतने की शिकायत पर कोतबा सोसायटी के सभी कर्मचारियों को और जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरतने पर बाघबाहर के नायब तहसीलदार उदयराज सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि किसान श्री डोल नारायण चौधरी ने धान खरीदी केंद्र बागबाहर में टोकन काटने के लिए पैसे की मांग किए जाने पर…

Read More

रायपुर, 11 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वहां एक भर्ती महिला बीबी बाई से हालचाल पूछा तथा कहा कि ’मैं तोर बर फल लेकर आय हंव’। शारीरिक कमजोरी के कारण से भर्ती बीबी बाई मुख्यमंत्री की स्नेह भरी बातचीत से बहुत खुश हुई और उनकी आंखों में चमक आ गई। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के दौरान आमजनों से अपने परिवार के सदस्यों की तरह मिलते हैं। बातचीत में वे सहजतापूर्वक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की…

Read More

रायपुर, 11 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि बाल मजदूरी से समाज अपना सुनहरा भविष्य खत्म करने की ओर एक कदम बढ़ाता है। उचित देखभाल, पोषण, सुरक्षा, खुशहाल जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आगे बढ़ने के अवसर पर हर बच्चे का समान अधिकार है। दुनियाभर में हर साल 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों से श्रम ना कराकर उन्हें शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। बाल श्रम के…

Read More

रायपुर, 11 जून 2022/ जशपुर जिले के ग्राम बटईकेला के गौठान से जुड़े महिला स्व-सहायता समूह को जैविक खाद बेचने से 3 लाख 83 हजार रूपए की आमदनी हुई है। जैविक खाद अब उनके लिए विकास का रास्ता बन गया है। राज्य सरकार की मंशानुसार गौठान व्यावसायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। इस गौठान में स्व-सहायता समूह द्वारा किए जा रहे मुर्गी, बटेर, बकरी और सुअर पालन का कार्य भी सफल हुआ है। इस सफलता से उत्साहित होकर महिलाएं वहां अंडा उत्पादन के लिए भी नई यूनिट की तैयारी कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश…

Read More

गरियाबंद 10 जून 2022/ जिला मुख्यालय गरियाबंद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में कक्षा छठवीं, सातवी, आठवी, नवमी व ग्यारहवीं (विज्ञान संकाय) में रिक्त पद से अधिक आवेदन आने के कारण लॉटरी पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सूचित किया गया है कि 13 जून 2022 को प्रातः 10 बजे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में संबंधित आवेदकगण/पालक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Read More

रायपुर, 10 जून 2022/महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज नगरपालिका बालोद अंतर्गत एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केन्द्र में नशे की बुरी लत को खत्म करने, नशे से छुटकारा दिलाने व उससे दूर रहने के लिए परामर्श प्रदान किया जाता है। इससे अब नशे की बुरी लत से प्रभावित लोगों को नशापान से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी। नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में आने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएॅ निःशुल्क मिलेगी, जिसमें नशापान से दूर रहने हेतु परामर्श के…

Read More

रायपुर, 10 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आम जनता से प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात का क्रम जारी है। मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात के दौरान हितग्राहियों द्वारा दिए गए आवेदनों और उस पर कार्यवाही की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल के बस्तर संभाग में भेंट मुलाकात का दौर समाप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री पी. दयानंद के निर्देशन में विभागीय निरीक्षण दल ने कांकेर जिले के चारामा और नरहरपुर विकासखण्ड के गांवों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों के आवेदनों पर कार्यवाही की समीक्षा की। संयुक्त संचालक श्री पंकज वर्मा के नेतृत्व…

Read More

छुरा- आईएसबीएम यूनिवर्सिटी छुरा गरियाबंद छत्तीसगढ़ के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट डिपार्टमेंट द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए पहली बार ऑनलाइन प्लेसमेंट आयोजित करने जा रही हैं।उक्त प्लेसमेंट के द्वारा युवा घर बैठे नौकरी प्राप्त कर अपना भविष्य बना सकते है। ऑनलाइन प्लेसमेंट का आयोजन 13 जून 2022, दिन सोमवार को किया जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 जून तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।उक्त प्लेसमेंट मे छत्तीसगढ़ के साथ ही साथ देश के प्रसिद्ध कंपनी शामिल हो रही हैं।जिसमें प्रमुख रूप से फार्मडार्ट, अर्थ मेटालर्जिकल, जैन सॉफ्टवेयर, मयूरी ऑफसेट,शिवनाथ वाटर, पैथोस क्लिनिकल पैथोलॉजी लेबोरेटरी, सुरजीत एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज एवं केवी क्लीनिकल रिसर्च…

Read More

रायपुर/ ऐसा बहुत कम होता है जब साहित्य के किसी आयोजन में लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिलती है. सामान्य तौर पर साहित्यिक आयोजन में वे ही लोग उपस्थित रहते हैं जिनका कार्यक्रम से जुड़ाव रहता है या फिर बतौर वक्ता उन्हें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होती है. पहली बार इससे उलट था. अभी इसी महीने 4 जून को जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई द्वारा देश के प्रसिद्ध मार्क्सवादी विचारक राम जी राय की पुस्तक मुक्तिबोध:स्वदेश की खोज का विमोचन हुआ तो जितने लोग वृंदावन हाल के भीतर थे उतने ही लोग हाल के बाहर इस प्रतीक्षा में…

Read More

गरियाबंद पुलिस पुलिस अधीक्षक श्री जे0आर0 ठाकुर के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.06.2022 को ग्राम तर्रा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय स्थापित करने, अपराधों पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से थाना पाण्डुका क्षेत्र में विभिन्न कार्यो में व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाली महिला कमाण्डो का ’’सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला गरियाबंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर उपस्थित रहे। जिनके द्वारा वहाँ उपस्थित लोगों से ग्राम स्तर पर…

Read More

रायपुर, 08 जून 2022/ राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी से लोगों को सहजता से उपयोगी जानकारी उपलब्ध हो रही है। 21 मई से 22 जून तक चलने वाली इस विकास प्रदर्शनी में लोककल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को फोटो एवं ऑडियो-वीडियो के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिसे देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित सभी आयु वर्ग…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ध्रुव गोंड आदिवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार आदिवासियों के आर्थिक शैक्षणिक सांस्कृतिक विकास की समग्र सोच को लेकर कार्य कर रही है। आर्थिक विकास के लिए हमने जनजातीय क्षेत्रों में वनोपज संग्राहकों को राहत देने के लिए अनेक नीतियां अपनाई है। इन नीतियों का प्रभाव मुझे बस्तर के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में नजर आया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज आदिवासी समाज के कार्यक्रम में समाज के भवन में बोर खनन की घोषणा की। साथ ही किचन शेड के निर्माण तथा पुराने भवन के मरम्मत की…

Read More

पहली बार खेत में लगे सोलर पंप से पानी निकला तो किसान हुए भावुक, पानी को हाथ जोड़ किया प्रणाम रायपुर 8 जून 2022/इस ऐतिहासिक पल का गवाह हर कोई बनना चाहता था । ओरछा के सुमन लाल उसेंडी के खेत में गांव के सभी लोग इकट्ठा हो गये थे । सोलर पंप का बटन जैसे ही दबा, सब एकटक पानी के पाईप पर निहारने लगे । करीब 30 सेकेंड के इंतजार ने सबकी धड़कन बढ़ा दी । एकाएक पानी के पाइप में हलचल हुई और तेजी से पानी की धार निकल पड़ी । यहां पानी की धार खेत में…

Read More

गरियाबंद : आज दिनांक 7 जून 2022 को ग्राम पंचायत बिंद्रा नवागढ़ के इंडिया चौक में पुलिस अधीक्षक श्रीमान जेआर ठाकुर द्वारा जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या को बेखु बी से सुना और लोगों को समझाएं दिया की पुलिस और जनता के बीच बिना मनमुटाव के आपसी भाईचारे का परिचय दें सदा दोनों में सहयोग की भावना रहे एवं गांव के पढ़े-लिखे नौजवानों को अच्छी पढ़ो पढ़ाई में मेहनत करो तभी को भी जॉब के लिए मेहनत करो ऐसा कह कर पढ़े-लिखे नौजवानों को सलाह दिए एवं महिलाओं को समूह बनाकर महिला कमांडो का गठन कर ग्राम सुरक्षा में…

Read More

जिले में मनरेगा में बेहतर कार्य हो रहा है – श्री सिंहदेव गौठानों में वृहद वृक्षारोपण करें सड़कों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, काम नहीं कर रहे ठेकेदारों को बर्खास्त करें गरियाबंद 07 जून 2022/ प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस सिंहदेव ने आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना काल में मनरेगा के माध्यम से हुए उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए जिला प्रशासन को बधाई दी। बैठक में बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री डमरूधर पुजारी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन,जिला…

Read More

गरियाबंद 07 जून 2022/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस सिंहदेव ने आज गरियाबंद में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये गये कार्यो की सराहना करते हुए विभाग को बधाई दी। श्री सिंहदेव ने समीक्षा के दौरान कहा कि आयुष्मान कार्ड और डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना अंतर्गत कार्ड बनाने में तेजी लाये। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर एवं नगरीय निकायों में समन्वय कर कैम्प लगवाये और आवश्यक प्रचार-प्रसार कर कार्ड बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। श्री सिंहदेव…

Read More

गरियाबंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गरियाबंद के पुराने जर्जर भवन को तोड़ा गया है। जिससे प्राप्त लकड़ी खिड़की चौखट दरवाजा चौखट राप्टर लोहे की पाईप, कवेलू फरती एडबेस्टस शीट, टीना शीट एवं अन्य सामग्री शाला के लिए अनुपयोगी हो गया है। जिसे सार्वजनिक तौर पर नीलाम किया जाना है। उक्त सामग्री का अवलोकन शाला समय में किया जा सकता है। नीलामी दिनांक :- 10.06.2022 समय 10.00 बजे 12:00 बजे तक |

Read More

गरियाबंद आज दिनांक:-07/06/22को क्षेत्रीय समन्वयक संघ बिहान के द्वारा विभिन्न माँग हेतु माननीय श्रीं टी. एस सिंहदेव (पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष श्रीं दुर्गेश साहू के द्वारा ज्ञापन दिया गया ।आज के संघ द्वारा प्रमुख मांगे सभी क्षेत्रीय समन्वयक को सहायक विकास विस्तार अधिकारी (adeo)भर्ती में 50%पद आरक्षण रखने व बोनस अंक के लिए माँग किया गया ।आज के कार्यक्रम में संघ के सदस्य प्रफुल्ल देवांगन, समिधा,उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान में कार्यरत क्षेत्रीय समन्वयक का राज्य स्तरीय संघ है जो कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के…

Read More

गरियाबंद : आज ग्राम पंचायत बेन्दकुरा में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डमरूधर पुजारी जी द्वारा ग्रामीणों से भेंट कर समस्याओं से रूबरू हुआ ग्राम स्तर की समस्या को जल्द स्वीकृति करने की बात कही कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुरलीधर सिन्हा महामंत्री धनंजय नेताम जी व ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती किरण ध्रुव उपसरपंच श्रीमती ईश्वरी साहू पंच थानुराम साहू जगदेव ध्रुव शेषनारायण ध्रुव बसंता ध्रुव टंकेश्वरी ध्रुव मीना ध्रुव ग्राम पटेल खिलावन ध्रुव नंदकुमार सोनवानी गणेश ध्रुव कुशल ध्रुव डिगेश्वर ध्रुव नारायण ध्रुव ग्रामवासी शामिल हुए।

Read More

देवभोग। सुपेबेड़ा में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जहाँ किडनी प्रभावित गांव के लोगों को वहाँ की सरकार जीविका चलाने के लिए 15 हजार की मदद कर रही है, जिसके चलते किडनी पीड़ितों को जीविका चलाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा हैं। वहीं प्रेमप्रकाश की बातों को सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने आपके साथ हैं। उन्हें भरोशा दिलाया कि वे इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के पास ग्रामीणों की बातों को रखेंगे। आज सुपेबेडा के दौरे पर रहे। मंत्री ने सबसे पहले गांव के लिए बनने वाले उपस्वास्थ केंद्र भवन का भूमिपूजन किया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ग्रामीणों से मुलाकात…

Read More

देवभोग – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई गरियाबंद के अध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में 109000 सहायक शिक्षकों के सबसे लंबित मांग वेतन विसंगति को दूर करने के लिए गरियाबंद जिला के ग्राम सुपेबेड़ा में पहुचे मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकाश विभाग,लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा,  छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष ज्ञापन सौपा गया।साथ ही संविलयन से पूर्व पंचायत विभाग के सभी तरह के एरियर्स राशि एवं शासन द्वारा वनटाइम रिलेक्सन के तहत तीन वर्ष के सेवा अवधि पूर्ण कर चुके सहायक शिक्षको को शिक्षक एवं प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद में पदोन्नति किया जाना है।जिस पर न्यायलियिन…

Read More

गरियाबंद – जिला में धोखाधडी संबंधी अपराध में कठोर कार्यवाही करने दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र नायक गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 05-06-2022 को प्रार्थी थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 13-05-2022 को दोपहर 02.00 बजे आरोपी वाहन कार शियाज का चालक अपने कार में 18 लीटर पेट्रोल कीमति 2100 रूपये को भरवाकर अपने मोबाईल से फोन पे के माध्यम से पैमेंट कर रहा हॅू कहकर धोखाधडी कर फरार हो गया था कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा…

Read More

मैनपुर ब्लॉक के धुरवागुड़ी के समीप आज सुबह लगभग 10:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है मैनपुर से धुर्वागुड़ी की ओर आ रहे हैं अध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के पूरे साथी आ रहे थे वही धुरवागुड़ी नाले के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप क्रमांक cg04 mh7750अनियंत्रित होकर बाइक सवारों के ऊपर जा पलटी जिससे बाइक सवार तीन व्यक्ति पिकअप के नीचे ही दबे हुए थे जिसे राहगीरों और ग्रामीणों के मदद से पिकअप से बाहर निकाला गया और प्राथमिक इलाज…

Read More

गरियाबंद : तहसील मुख्यालय देवभोग जनपद पंचायत सभाकक्ष में 26.5.22 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत विकासखण्ड विभिन्न ग्राम पंचायतों के 6-6 युवाओं को ग्राम पंचायतो मे संचालित नलजल योजना के संचालन, पंप ऑपरेटर, प्लम्बर, ईलेक्ट्रशियन एवं हेल्फर के कार्यों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य | युवाओं में कौशल विकास करना तथा गांव मे संचालित किए जा रहे नलजल योजना का क्रियान्वयन तथा रखरखाव के संबंध मे उन्हें संपूर्ण जानकारी देना था। कभी- कभी छोटी – छोटी तकनीकी खराबी पर वह स्वयं अपने स्तर पर ठीक कर सके उसका सुधार कार्य…

Read More