Author: Khabar bharat 36
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने शनिवार को पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया। पवन सिंह ने कहा, “मैं अपने भोजपुरिया समाज को बताना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी पार्टी को जॉइन नहीं किया है और न ही मुझे चुनाव लड़ने का इरादा है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।” Ayodhya cylinder blast : सीएम योगी समेत नेताओं ने जताया शोक, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश इससे पहले शुक्रवार को उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से…
बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने रेंज स्तर पर दो दर्जन पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इसमें एक जिले से पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। जारी आदेश में एक दर्जन एएसआई और एक दर्जन प्रधान आरक्षक/आरक्षक शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह तबादला आदेश पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और क्षेत्रीय जरूरतों के आधार पर किया गया है।
CRIME NEWS : दुर्ग। करवा चौथ के दिन दुर्ग जिले में एक संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात 35 वर्षीय अनिल यादव की हत्या कर दी गई। सुबह मोहलई बिजली ऑफिस के सामने राहगीरों ने उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। शिवपारा दुर्ग निवासी अनिल यादव की दो बेटियां हैं। परिवार के अनुसार, अनिल शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। करवा चौथ होने के कारण उनकी पत्नी देर रात तक उनका इंतजार करती रही। अनिल ई-रिक्शा चलाने के साथ पेंटिंग का ठेका लेकर काम करते थे।…
Bijapur Naxalite attack बीजापुर, छत्तीसगढ़। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई, जब पुजारी कांकेर FOB की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर थी। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
Girl Trapped In The Rain कवर्धा, 11 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट चुका है। इसी बीच सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम बड़ौदा खुर्द से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्कूली बच्ची नदी के दूसरी ओर फंस गई। Ajaak thaane gheraav : सतनामी समाज का थाने घेराव, प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग क्या हुआ था? जानकारी के अनुसार, गांव में पुल की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मियों को दिवाली के पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। यह वेतन वृद्धि 1 जुलाई 2023 से लागू होगी। राजनांदगांव में EOW-ACB ने सराफा कारोबारी के घर और दुकान पर छापा हालांकि, शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस वेतन वृद्धि का लाभ केवल उन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा, जिनकी 1 जुलाई 2023 तक सेवाओं का एक साल पूरा हो चुका हो। इसके चलते लगभग 1500 से अधिक कर्मचारियों को इस वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। शासन के इस निर्णय से कर्मचारियों में…
नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक मास को बेहद शुभ माना जाता है, और इसी माह में मनाया जाने वाला धनतेरस का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवसर पर उपासना करने से मां लक्ष्मी की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं और तिजोरी हमेशा भरी रहती है। उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को डी कंपनी से पांच करोड़ रुपये की धमकी धनतेरस पर घर लाएं ये चीजें: सोना या चांदी: इस दिन सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।…
Ajaak thaane gheraav : महासमुंद। सतनामी समाज ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नरतोरा के प्रभारी प्राचार्य द्वारिका प्रसाद चंद्राकर पर शिक्षिका पंचकुमारी योगी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और निलंबन की मांग की है। समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर अजाक थाने के बाहर कई घंटों से धरने पर बैठे हैं। समाज के जिलाध्यक्ष विजय बंजारे ने बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज समाज के लोग पटवारी कार्यालय के पास रैली निकालकर थाने का घेराव भी किया। इस मामले में तहसीलदार…
Rama Ekadashi शनिवार, 11 अक्टूबर 2025| कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाने वाला रमा एकादशी व्रत इस वर्ष 17 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विशेष पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में धन, वैभव और सुख-शांति का आगमन होता है। Dhanteras 2025 : घर में मां लक्ष्मी का स्वागत, जानें क्या लाना चाहिए रमा एकादशी का महत्व रमा एकादशी को दीपावली से पहले आने वाली सबसे पावन तिथि माना जाता…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अधिकारों को लेकर राज्य बाल संरक्षण आयोग (State Child Protection Commission) ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी की थी। इसमें बच्चों को कक्षा के दौरान शौचालय जाने से रोकने और स्कूली बैग के अधिक वजन रखने पर पाबंदी लगाई गई थी। इसके बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इन आदेशों के पालन की कोई जांच कमेटी नहीं बनाई गई है। क्या है गाइडलाइन? बैग का वजन: कक्षा 1-2: 1.5 से 2 किलो कक्षा 3-5: 2.5 से 3 किलो कक्षा 6-8: 4 किलो कक्षा 9-10: 5 किलो गृहकार्य: कक्षा 1-2 में होमवर्क पूरी तरह निषिद्ध।…
नई दिल्ली में शुक्रवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, इस कार्यक्रम में कथित तौर पर महिला पत्रकारों को शामिल होने से रोका गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर आलोचना और चर्चा तेज हो गई। इस मामले पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को स्पष्ट किया कि दिल्ली में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। मंत्रालय ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह अफगानिस्तान के दूतावास द्वारा आयोजित किया गया था और भारत सरकार इससे संबद्ध नहीं थी। तालिबान विदेश मंत्री…
दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एक विवाद के चलते सुर्खियों में है। स्कूल की बच्चियों ने एक शिक्षिका पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।बच्चियों का कहना है कि शिक्षिका माधुरी न केवल छात्रों को गालियां देती हैं, बल्कि स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ भी अपमानजनक व्यवहार करती हैं। आरोप है कि वह बच्चों को मारती-डांटती हैं, जिससे छात्र-छात्राओं में डर का माहौल बना हुआ है। SBI ग्राहकों के लिए अहम सूचना: 11 अक्टूबर को डिजिटल सेवाएं 1 घंटे के लिए बंद रहेंगी छात्राओं ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत जिला…
नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कृषि क्षेत्र के लिए दो बड़ी योजनाएं शुरू करने जा रहे हैं। इन योजनाओं पर कुल 35,440 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। मोदी किसानों से संवाद और जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम 11,440 करोड़ रुपए की दाल उत्पादन मिशन योजना, 24,000 करोड़ रुपए की पीएम धन धान्य कृषि योजना का उद्घाटन करेंगे। Animal Husbandry Scheme: बंदूक छोड़ी, व्यवसाय चुना, युवाओं की प्रेरणादायक कहानी इसके अलावा 815 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली आंध्र प्रदेश में इंटीग्रेटेड कोल्ड चेन…
राजनांदगांव। जिले के शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम रीवागहन निवासी दौपदी साहू को 24 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा मामले में जांच तेज, राज कुंद्रा ने बयान में नोटबंदी का जताया असर बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद महिला को टांका खुलवाने के लिए 6 अक्टूबर को दोपहर करीब 3.50 बजे दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और 9 अक्टूबर…
मेष राशि- आज का दिन आत्मविश्वास और जोश से भरपूर रहेगा. कार्यस्थल पर किसी नई जिम्मेदारी की संभावना है, जो आगे चलकर प्रमोशन का रास्ता खोल सकती है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. मन के भीतर जोश रहेगा, पर कभी-कभी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी होगा. वृषभ राशि- आज दिन थोड़ा संतुलन मांगता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए वरिष्ठों की प्रशंसा मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को किसी पुराने ग्राहक से लाभ हो सकता है. प्रेम जीवन में स्थिरता और सुकून रहेगा. सेहत सामान्य है, बस आराम कम न करें. मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए…
नई दिल्ली।’ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस इन्फॉर्मेशन वॉर में पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश का रूस-पाकिस्तान रक्षा समझौते वाली X पोस्ट से भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है। जनजातीय संस्कृति: छत्तीसगढ़ में डेढ़ माह तक मनाया जाएगा करमा महोत्सव दरअसल, जयराम रमेश ने 4 अक्टूबर को कहा था कि मोदी सरकार को यह बताना चाहिए कि रूस ने भारत की अपील को नजरअंदाज कर पाकिस्तान को RD-93MA इंजन देने का फैसला क्यों किया। यह इंजन चीन के बनाए JF-17…
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब घोटाले मामले में बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 24 अक्टूबर तक बढ़ा दी है , जिससे वे इस समय तक जेल में रहेंगे। दीपिका पादुकोण के हिजाब लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर फैंस और ट्रोलर्स आमने-सामने ईडी ने मामले की तफ्तीश के लिए और समय मांगा था, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत के इस आदेश के बाद चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि बढ़ गई। इस मामले में ED की जांच अभी भी जारी है और अधिकारियों…
खैरागढ़। छुईखदान नगर के मुख्य चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स में बीती रात नकाबपोश चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कुछ ही मिनटों में करीब 5 किलो से अधिक चांदी के जेवर समेटकर फरार हो गए। Compensation Deduction: किसानों का संघर्ष चरम पर, आत्मदाह से थर्राया प्रशासन सुबह जब दुकान के संचालक परमेश्वर सोनी ने दुकान का ताला खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारियां टूटी हुई थीं और जेवरात बिखरे…
Chaitanya Baghel रायपुर | 10 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ाकर 24 अक्टूबर 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले उन्हें शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। Indigo Flight Emergency Landing : उड़ान के बीच बिगड़ी यात्री की तबीयत, रायपुर में इंडिगो विमान को कराना पड़ा लैंड ईडी को जांच के लिए और समय मिला ईडी की ओर से अदालत में यह दलील दी गई थी कि मामले की जांच अभी पूरी…
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा की जिंदगी हमेशा से रहस्यमयी और चर्चा का विषय रही है। उनके करियर के साथ-साथ उनकी मोहब्बत के किस्से भी अधूरे ही रह गए। रेखा की प्रेम कहानियों में अक्सर अमिताभ बच्चन का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा, लेकिन उनका पहला अधूरा किस्सा अभिनेता नवीन निश्चल से जुड़ा था। 10 October Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानें अपना राशिफल … रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म ‘सावन भादो’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता नवीन निश्चल नजर…
President Murmu NSS Award: डॉ. रत्ना नशीने को मिला MY Bharat NSS अवार्ड, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल
President Murmu NSS Award रायपुर | 10 अक्टूबर 2025 | छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नारायणपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र की अधिष्ठाता और NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना नशीने को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया गया है। गरियाबंद: पुलिस विभाग में तबादले, 43 अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ फेरबदल सामाजिक बदलाव की सशक्त वाहक बनीं डॉ. नशीने डॉ. रत्ना नशीने का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और कर्मनिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचलों…
अयोध्या। पगलाधारी गांव में हुए सिलेंडर ब्लास्ट हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। Lok Sabha : सचिवालय ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी, सांसद सुरक्षा पर सवाल सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अयोध्या की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। हादसे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और…
गरियाबंद। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने आदेश जारी कर विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस कैंपों में पदस्थ 43 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Purchased Paddy रायपुर | 10 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अहम निर्णय लेते हुए सरकार ने घोषणा की है कि इस खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जाएगी। इसके साथ ही, सरकार ने यह भी तय किया है कि भुगतान 6 से 7 कार्यदिवसों के भीतर किया जाएगा। Prisoner escapes from hospital: अंबिकापुर में कैदी फरारी के बाद दहशत, लोग सतर्क कब से कब तक होगी खरीदी? राज्य सरकार द्वारा जारी…
Love Marriage बिलासपुर 10 अक्टूबर 2025 | छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रेम ने उम्र की सारी सीमाओं को तोड़ दिया है। राज्य के एक छोटे से कस्बे में 30 वर्षीय युवती ने 70 वर्षीय बुजुर्ग से प्रेम विवाह कर सभी को चौंका दिया। दोनों ने स्थानीय मंदिर में सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दी। Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बड़ी बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात कुछ महीने पहले एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के…
रायपुर, 10 अक्टूबर। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को एक महत्वपूर्ण सूचना दी है। बैंक ने बताया है कि शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को निर्धारित मेंटेनेंस के कारण डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में अस्थायी रूप से रुकावट रहेगी। तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की आगवानी, भारत-अफगानिस्तान संबंधों पर नजर इस दौरान UPI, IMPS, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। सर्विस बंद होने का समय: दिनांक: 11 अक्टूबर 2025 समय: रात 1:10 बजे से 2:10 बजे तक अवधि: 1 घंटे बैंक ने कहा है कि 2:10…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने शुक्रवार सुबह सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। त्योहारी सीजन के बीच अधिकारियों की चार गाड़ियों की टीम शहर के जसराज शांतिलाल बैद फर्म के मोहनी ज्वेलर्स, नंदई चौक स्थित घर और गुड़ाखू लाईन स्थित दुकान पहुंची। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। अभी कार्रवाई और पड़ताल जारी है।
मुंबई, 10 अक्टूबर। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति व्यवसायी राज कुंद्रा पर दर्ज 60 करोड़ रुपए की लोन-कम-इन्वेस्टमेंट धोखाधड़ी मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने तेज कर दी है। Jaipur Accident :जयपुर में भीषण हादसा: LPG ट्रक से टकराया केमिकल टैंकर, 200 सिलेंडर फटे इस मामले में राज कुंद्रा से अब तक दो बार पूछताछ हो चुकी है और तीसरी बार बुलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, शिल्पा शेट्टी से 4 अक्टूबर को उनके जुहू स्थित घर पर लगभग 4 घंटे तक पूछताछ हुई थी। जांच के दौरान राज कुंद्रा ने बयान में कहा…
Public Relations officer रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक संजीव तिवारी के साथ हाल ही में छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय, नवा रायपुर में हुई अभद्रता, हाथापाई, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Double Murder: अतरिया रोड गांव में डबल मर्डर केस, पुलिस के हाथ अब तक खाली संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने इस हमले को एक सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि…
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर। हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में हरियाणा पुलिस ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया समेत 14 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 3(5), 3(1)(आर) और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। Police Blockade : सख्त गश्त का नतीजा: डकैती की फिराक में आए चार शातिर बदमाश, पुलिस अलर्ट के चलते चढ़े हत्थे। आईपीएस पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में इन अधिकारियों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुसाइड नोट में बताया गया…
Double Murder खैरागढ़, छत्तीसगढ़ | 9 अक्टूबर 2025 | छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दहलाने वाली दोहरी हत्या की खबर सामने आई है। गंडई थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतरिया रोड गांव में पति-पत्नी की लाश उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। Compensation Deduction: किसानों का संघर्ष चरम पर, आत्मदाह से थर्राया प्रशासन हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस स्थानीय ग्रामीणों ने जब घर से कोई हलचल नहीं देखी, तो शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।…
Train Accident गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 10 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जा रही हमसफर एक्सप्रेस (22867) उस समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई जब वह हर्री और वेंकटनगर स्टेशनों के बीच अपलाइन पर पहुंची, जहां बिना किसी आधिकारिक अनुमति के ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा था। Zubeen Garg death case : दो सिक्योरिटी ऑफिसर गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी हुई 7 हादसा टला लेकिन लापरवाही उजागर ट्रेन के इंजन ने मरम्मत के लिए लगाए गए जैक से टक्कर मार दी, लेकिन लोको पायलट की सतर्कता के…
रायपुर, 10 अक्टूबर। नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में एआई का इस्तेमाल करके 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाने वाले 21 वर्षीय छात्र सैय्यद रहीम अदनान को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बड़ी बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 5वें सेमेस्टर का छात्र है और बिलासपुर के जरहाभाठा तिवारी चाल का निवासी है। मामला तब उजागर हुआ जब एक छात्रा को उसकी अश्लील फोटो की जानकारी मिली और उसने इसे प्रबंधन के सामने शिकायत की। प्रबंधन ने शिकायत को…
गुवाहाटी।’ असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की संदिग्ध मौत मामले में उनके दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दोनों का नाम नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य है, जो लंबे समय से जुबीन गर्ग के सिक्योरिटी ऑफिसर थे। पुलिस ने दोनों को उनके बैंक अकाउंट से पिछले चार-पांच सालों के दौरान ₹1 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन के मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें से ₹70 लाख बोरा और ₹40 लाख बैश्य के खाते में आए थे। दोनों अफसरों को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था। जनजातीय संस्कृति: छत्तीसगढ़ में…
Absconding history sheet बिलासपुर, 10 अक्टूबर। सरकंडा थाना क्षेत्र का फरार हिस्ट्रीशीटर लुटू पांडेय इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ रील बनाकर शहर में दहशत फैला रहा है। उसने वीडियो में भाजपा और कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 10 October Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानें अपना राशिफल … पुलिस के मुताबिक, लुटू पांडेय नशे का सामान बेचता है और चोरी, मारपीट और गुंडागर्दी के कई मामलों में फरार है। पिछले दो महीने से पुलिस उसकी तलाश में जुटी…
Cabinet Meeting रायपुर, 9 अक्टूबर 2025 | नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न हुई। सुबह 11:30 बजे शुरू हुई इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। Bilaspur High Court : बिलासपुर हाईकोर्ट ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामलों में शीघ्र ट्रायल के लिए जारी किए सख्त दिशानिर्देश बैठक का मुख्य आकर्षण गौ माता को “राजमाता” घोषित करने का प्रस्ताव रहा, जिस पर मंत्रिमंडल में व्यापक चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक रुख में है…
फिलीपींस के दक्षिणी मिंडानाओ द्वीप के तट के पास समुद्र में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके चलते 2 घंटे में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले इसकी तीव्रता 7.4 बताई गई थी। फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने कई और झटकों की चेतावनी दी है। आधे घंटे में 5.9 तीव्रता और 5.6 तीव्रता के कई झटके महसूस किए गए हैं। Air Force Chief: 4 दिन में पाकिस्तान को धूल चटाई, ऑपरेशन सिंदूर बना मिसाल एजेंसी का कहना है कि विनाशकारी सुनामी आने की आशंका है। सुनामी लहरों की ऊंचाई एक मीटर से ज्यादा…
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि विमान में सवार एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जानकारी के अनुसार, मृतक यात्री ब्लड कैंसर से पीड़ित था और वर्धमान (पश्चिम बंगाल) से मुंबई इलाज के लिए जा रहा था। तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की आगवानी, भारत-अफगानिस्तान संबंधों पर नजर उड़ान के दौरान यात्री की स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद पायलट ने तत्काल रायपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।…
मेष राशि- आज के दिन खर्च बढ़ सकते हैं। आप अनजाने में कुछ ऐसे काम कर सकते हैं, जो आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वृषभ राशि- आज के दिन इमोशनल दूरी आपके रिश्ते को चुनौती दे सकती है। हर अवसर आपके लॉंग टर्म लक्ष्य के अनुरूप नहीं होगा। मिथुन राशि- आज नेचर में कुछ समय बिताएं। आज की एनर्जी आपको वर्तमान में रहने, अपनी इच्छाओं के साथ तालमेल बिठाने और उन्हें वास्तविकता में लाने के लिए प्रोत्साहित करती है। कर्क राशि- आज के दिन नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें। धन के मामले में इरादों को…
नई दिल्ली। गुरुवार (9 अक्टूबर) को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी का भव्य स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय में उनका स्वागत संयुक्त सचिव (पाकिस्तान, अफगानिस्तान व ईरान) आनंद प्रकाश ने किया। यह मुत्तकी की पहली भारत यात्रा है, जो दक्षिण एशिया में बदलते राजनीतिक समीकरणों को दर्शाती है। अगस्त 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे से पहले मुत्तकी और उनके सहयोगी पाकिस्तान के बेहद करीबी रहे और भारत तथा अमेरिका के हितों के खिलाफ काम करते रहे। हालांकि अब तालिबान और पाकिस्तान के संबंध खराब हो चुके हैं, और तालिबान भारत के साथ…
AI Abuse case रायपुर, 9 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT-Raipur) में पढ़ाई कर रहे एक छात्र द्वारा AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के ज़रिए छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो तैयार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गंभीर साइबर अपराध को लेकर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, और अब पूरे मामले की तफ्तीश तेज़ कर दी गई है। Chaitanya Baghel Liquor Scam : चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर रायपुर EOW कोर्ट में सुनवाई जारी क्या है मामला? आरोपी छात्र की पहचान सैय्यद रहीम अदनान अली…
दंतेवाड़ा। लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टरों को सड़क पर चलाने परिवहन विभाग ने रोक लगाई है, कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि ऐसे ट्रैक्टर जिनके टायरों में लोहे का रिंग लगा हो, उनका प्रयोग केवल खेती-किसानी के कार्यों में खेतों तक सीमित रखा जाना चाहिए। Road Accidents: सड़क हादसे ने छीना छत्तीसगढ़ का एक समर्पित पत्रकार ऐसे रिंग लगे ट्रैक्टरों का ग्रामीण क्षेत्रों की सामान्य सड़कों या सीमेंट सड़कों पर आवागमन किए जाने से सड़कों को नुकसान पहुँच रहा है। यह कार्य मोटर वाहन अधिनियम के विरुद्ध है तथा इससे…
Compensation Deduction दुर्ग, 9 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 400 केवी विद्युत ट्रांसमिशन टावर परियोजना को लेकर किसानों का आक्रोश अब सड़कों पर फूट पड़ा है। गुरुवार को जिले के लगभग 19 गांवों से आए हजारों किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए उचित मुआवजा न मिलने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और अधिक उग्र होगा। NTPC Workers : NTPC कर्मी ने पुलिस की धमकी से तंग आकर की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर आत्मदाह की कोशिश से बढ़ा तनाव प्रदर्शन के…
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपने एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में दीपिका ने पति रणवीर सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हिजाब पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंट गईं। बिरनपुर हत्याकांड: 2 साल बाद ट्रायल शुरू, विधायक ईश्वर साहू समेत 23 गवाहों के बयान दर्ज होंगे एक ओर फैंस दीपिका की ड्रेसिंग…
रायपुर : मंत्री OP चौधरी ने नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-18 स्थित ट्रायबल यूथ हॉस्टल में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से उनके सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी और अनुभव साझा करने के तरीके पर चर्चा की। जनजातीय संस्कृति: छत्तीसगढ़ में डेढ़ माह तक मनाया जाएगा करमा महोत्सव मंत्री चौधरी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और सही मार्गदर्शन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। इस अवसर…
Gaay ko raajamaata : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में गायों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर ऐतिहासिक पहल की ओर इशारा किया है। सीएम साय ने दिवाली से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा कि गाय को छत्तीसगढ़ की ‘राजमाता’ घोषित करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। दरअसल, कई धार्मिक संगठनों और सामाजिक वर्गों की ओर से लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि गाय को राज्य की राजमाता का दर्जा दिया जाए। हाल ही में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने राजधानी रायपुर में आयोजित रामकथा के दौरान भी यह मांग दोहराई थी। उत्तर…
Animal Husbandry Scheme रायपुर, 9 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ में माओवादी हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे बीजापुर जिले के 32 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने अब अपने जीवन को एक नई दिशा दी है। ये सभी अब कुक्कुटपालन (मुर्गी पालन) और बकरीपालन जैसे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। गरियाबंद: कलेक्टर ने जनदर्शन में कहा- ‘ज्यादा होशियारी मत दिखाओ’, तालाब विवाद पर ग्रामीणों से नाराजगी इन सभी ने जगदलपुर स्थित क्षेत्रीय स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में एक महीने का विशेष प्रशिक्षण पूरा किया है, जिसमें उन्हें आधुनिक पशुपालन तकनीकों से लेकर व्यावसायिक कौशल तक…
नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को कंपनियों की ओर से बोनस और गिफ्ट मिलना आम बात है। कोई कंपनी कैश बोनस देती है तो कोई मिठाई, कपड़े या गैजेट जैसे गिफ्ट देती है। लेकिन अब इन पर टैक्स नियमों को लेकर सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। सरकार के मुताबिक, बोनस और गिफ्ट्स पर टैक्स की गणना अलग-अलग तरीके से होगी। यदि आपकी कंपनी दिवाली पर मिठाई का बॉक्स, कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप या अन्य वस्तु गिफ्ट करती है और उसकी कीमत ₹5,000 तक है, तो उस पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। लेकिन अगर गिफ्ट की कीमत इस…
Custom Milling Crisis रायपुर| छत्तीसगढ़ में राइस मिलिंग उद्योग इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। बीते खरीफ सीजन के अधिशेष धान से तैयार चावल को सेंट्रल पूल में भेजने के लिए केंद्र सरकार से मिली 8 लाख मीट्रिक टन चावल की स्वीकृति के बावजूद, रेलवे रैक की अनुपलब्धता ने मिलिंग व्यवस्था को लगभग ठप कर दिया है। गरियाबंद: कलेक्टर ने जनदर्शन में कहा- ‘ज्यादा होशियारी मत दिखाओ’, तालाब विवाद पर ग्रामीणों से नाराजगी राज्य के करीब 90% राइस मिलों में कार्य रुक चुका है, क्योंकि मिलों में तैयार चावल का ढेर जमा हो गया है और अब स्टोरेज…
टी-20 क्रिकेट में अपने बल्ले से लगातार धमाल मचाने वाले उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है। रिंकू सिंह इन दिनों कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में उत्तर प्रदेश की रणजी ट्राफी के शिविर में भाग ले रहे हैं। रिंकू को धमकी देने के प्रकरण में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इंडियन क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है और उनसे डी कंपनी ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि धमकी किसी और ने…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..